Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: यूथ कांग्रेस चुनाव के लिए कांग्रेस ने चुने 30 चेहरे
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > Jaipur > यूथ कांग्रेस चुनाव के लिए कांग्रेस ने चुने 30 चेहरे
Jaipurराजनीति

यूथ कांग्रेस चुनाव के लिए कांग्रेस ने चुने 30 चेहरे

editor
editor Published January 18, 2023
Last updated: 2023/01/18 at 7:38 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। राजस्थान में यूथ कांग्रेस के चुनाव के लिए राष्ट्रीय कांग्रेस ने चुनाव लडऩे वाले नेताओं की सूची जारी कर दी है। कांग्रेस ने 30 युवा नेताओं की लिस्ट जारी की है, जो राजस्थान में यूथ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष का चुनाव लड़ सकते हैं। इन्हीं 30 नाम में से कोई एक राजस्थान यूथ कांग्रेस का अध्यक्ष बनेगा। यूथ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के लिए फिलहाल किसी ने नॉमिनेशन नहीं भरा है। आज नॉमिनेशन की आखिरी तारीख है और रात 12 बजे तक ऑनलाइन नॉमिनेशन भरे जाएंगे।

प्रदेशाध्यक्ष के लिए 30 नेताओं की कांग्रेस की लिस्ट जारी होने के बाद अब प्रत्याशी अपने नॉमिनेशन भरेंगे। इसके बाद 19 जनवरी तक ऑब्जेक्शन और फिर 21 जनवरी तक छंटनी के बाद 22 जनवरी को चुनाव लडऩे वाले नेताओं की अंतिम लिस्ट जारी हो जाएगी। कांग्रेस ने जिन 30 लोगों की लिस्ट जारी की है, ये वो नेता हैं जिन्हें कांग्रेस ने हाई परफॉर्मर, कांग्रेस के प्रति समर्पित और जो पार्टी में पूर्व में प्रमुख पदों पर रहे हैं।

कांग्रेस की लिस्ट में कई मजबूत नाम हैं। इनमें कई ऐसे भी हैं, जिनके मजबूत पॉलिटिकल कनेक्शन हैं। इसके अलावा यूथ कांग्रेस के इन चुनावों में कांग्रेस में चल रही खींचतान का असर भी देखने को मिलेगा। इन नामों में सीएम अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट दोनों खेमों से कई महत्वपूर्ण दावेदार हैं। माना जा रहा है कि दोनों खेमों से नेता अपनी दावेदारी पेश करेंगे।

जातिगत गणित भी करेगा काम

- Advertisement -

इन चुनावों में कांग्रेस के लिए जातिगत गणित भी काम करेगा। क्योंकि सभी प्रमुख जातियों से मजबूत दावेदार इस बार हैं। ऐसे में चुनाव और उसके बाद कौन अध्यक्ष बनता है इसे लेकर कांग्रेस को सोशल इंजीनियरिंग भी करनी पड़ेगी। प्रमुख रूप से देखा जाए तो इन नेताओं में जाट, ब्राह्मण, अल्पसंख्यक, राजपूत, विश्नोई, मीणा और दलित समाज से मजबूत दावेदार हैं।
प्रमुख दावेदारों पर नजर डालें तो विश्नोई समाज से अभिमन्यू पूनिया हैं, जो एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष रहे हैं और सचिन पायलट खेमे से हैं। वे मुकेश भाकर के सबसे करीबियों में से हैं। इसी तरह राजपूत उम्मीदवार के रूप में दुष्यंत चुंडावत हैं। वे मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के भांजे हैं। वहीं जाट उम्मीदवार के रूप में सतवीर चौधरी, यशवीर शूरा और अशोक कुल्हाडिय़ा हैं। सतवीर राज्य क्रीड़ा परिषद के उपाध्यक्ष हैं और आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ के करीबी हैं।

इसी तरह माहिन खान मैकश और अरबाब खान माइनॉरिटी से मजबूत उम्मीदवार हैं। फिलहाल वे यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव हैं। माहिन गहलोत खेमे से हैं और यूथ कांग्रेस अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी के करीबी हैं। इसी तरह ब्राह्मण समाज से दीनबंधु शर्मा और मीणा समाज से राकेश मीणा और जगमोहन मीणा मजबूत है। राकेश मीणा भी पायलट खेमे से हैं।
वहीं अगर महिला खेमे की बात करें तो पूजा वर्मा, रेखा कलासुआ और कांता ग्वाला मजबूत दावेदार हैं। पूजा वर्मा मजबूत दलित चेहरा हैं। वे राजस्थान यूनिवर्सिटी की छात्रसंघ अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। वहीं रेखा कलासुआ डूंगरपुर से जिला परिषद सदस्य हैं। इसी तरह कांता ग्वाला मजबूत महिला जाट चेहरा हैं। वे जोधपुर से हैं और जय नारायण व्यास यूनिवर्सिटी की छात्रसंघ अध्यक्ष रह चुकी हैं।

दोनों खेमे लगाएंगे अपना पूरा जोर

इस चुनाव के लिए राजस्थान में दोनों खेमों की ओर से अपना जोर लगाया जाएगा। सियासी उठापटक और गुटबाजी के बीच इन चुनावों से पायलट अपना दमखम दिखाना चाहेंगे। युवाओं में पायलट की पकड़ मजबूत मानी जाती है। दूसरा खेमा भी अपनी पकड़ और लोकप्रियता के बूते यूथ कांग्रेस चुनाव में मजबूती से उतरना चाहेगा। ऐसे में विधानसभा चुनाव से पहले दोनों खेमों में आपसी खींचतान का एक नमूना इन चुनावों में देखने को मिल सकता है।


Share News
Chat on WhatsApp

editor January 18, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

नाबालिग के साथ छेड़छाड़ और धमकी, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
बीकानेर
बीकानेर में मौसम ने बदली करवट, सीजन का पहला घना कोहरा
बीकानेर
अब मनरेगा की जगह VB-G RAM-G, ग्रामीणों को 125 दिन रोजगार की गारंटी
देश-दुनिया
Daily Horoscope: Know Today's Predictions
दैनिक राशिफल: जानें आज का भविष्यफल
राशिफल
विजय दिवस 1971: भारतीय शौर्य और रणनीति की वह जीत जिसने इतिहास बदल दिया
देश-दुनिया
बीकाणा अपडेट: हादसे, अपराध और कार्रवाईयों से भरा रहा दिन
बीकानेर
जबरन कब्जे का मामला, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
बीकानेर
बीकानेर में एसीबी का ट्रैप, जीएसटी अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार
बीकानेर

You Might Also Like

देश-दुनियाराजनीति

केरल पंचायत चुनाव में बीजेपी की सोनिया गांधी को मिली हार

Published December 13, 2025
देश-दुनियाराजनीति

पूर्व गृह मंत्री शिवराज पाटिल चाकूरकर का लातूर में निधन, राजनीतिक जगत में शोक

Published December 12, 2025
देश-दुनियाराजनीति

राहुल गांधी का बड़ा दावा: अमित शाह दबाव में, बहस के दौरान घबराहट साफ दिखी

Published December 11, 2025
देश-दुनियाराजनीति

शशि थरूर के नाम पर वीर सावरकर अवॉर्ड को लेकर कांग्रेस में तीखी प्रतिक्रिया

Published December 10, 2025
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
Join WhatsApp Group

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?