Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: आज का राशिफल:इन राशियों का आर्थिक पक्ष होगा मजबूत, जानिए कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राशिफल > आज का राशिफल:इन राशियों का आर्थिक पक्ष होगा मजबूत, जानिए कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन
राशिफल

आज का राशिफल:इन राशियों का आर्थिक पक्ष होगा मजबूत, जानिए कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन

editor
editor Published January 15, 2023
Last updated: 2023/01/16 at 9:26 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

मेष : अनुभवी लोगों का सानिध्य करने का मौका मिलेगा और पिछले समय से चल रही किसी समस्या का हल मिलने से सुकून रहेगा तथा खुद को ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। पारिवारिक तथा व्यक्तिगत कार्य नियत समय पर पूरा करने में सक्षम रहेंगे।

वृष : उचित सोच-विचार व आत्म निरीक्षण करने की जरूरत है। इससे आप अपने कार्यों को बेहतरीन तरीके से अंजाम दे पाएंगे और आपका व्यक्तित्व व प्रतिभा खुलकर लोगों के सामने आएंगी। सामाजिक गतिविधियों में भी आपकी उपस्थिति रहेगी।

मिथुन : कोई रुका हुआ सरकारी मामला आज हल हो सकता है। अनुभवी तथा धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति से मुलाकात आप की विचारधारा में भी सकारात्मक परिवर्तन लाएगी। घर में मांगलिक कार्य आयोजन संबंधी योजना भी बनेगी।

कर्क : ग्रह स्थिति में उचित बदलाव आ रहा है। घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह व मार्गदर्शन का अनुसरण करने से आपकी कई परेशानियों का हल मिलेगा। स्थान परिवर्तन संबंधी योजनाओं पर भी विचार होगा।

- Advertisement -

सिंह : किसी विशेष कार्य में आप अपनी काबिलियत और योग्यता से सफलता हासिल कर लेंगे। अगर घर में नवीनीकरण अथवा रखरखाव संबंधी कार्य चल रहा है, तो वास्तु सम्मत नियमों का भी पालन जरूर करें। घर में रिश्तेदारों के आगमन से खुशी भरा माहौल रहेगा।

कन्या : अपनी कार्यप्रणाली में थोड़ा परिवर्तन लाने से व्यवस्था बेहतर हो जाएगी। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने से राहत महसूस करेंगे। आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा। विद्यार्थियों को अपने किसी विषय को लेकर चल रही समस्या का समाधान मिलेगा।

तुला : अनुभवी और खास लोगों से मुलाकात हो सकती है। महत्वपूर्ण मौके भी मिल सकते हैं। सूझबूझ और कार्य क्षमता से परिस्थितियां अनुकूल कर लेंगे। इस समय सोच-समझकर लिया फैसला भविष्य में फायदेमंद रहेगा।

वृश्चिक : आप कुछ समय से किसी खास कार्य को पूरा करने के लिए प्रयासरत है, तो अनुकूल समय आ गया है। विद्यार्थी तथा युवाओं को भी अपनी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम हासिल होंगे। कुछ समय अपने हॉबी में लगाने से मन प्रफुल्लित रहेगा और सुकून मिलेगा।

धनु: प्रॉपर्टी संबंधी खरीद-फरोख्त की कार्यवाही चल रही है तो आज उसका कोई उचित परिणाम सामने आ सकता है। किसी जरूरतमंद दोस्त की मदद से आपको खुशी हासिल होगी। प्रोफेशनल पढ़ाई में अध्ययनरत विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी।

मकर : अपना कोई भी लक्ष्य हासिल करने के लिए पूरी क्षमता लगा दे, आपको निश्चित ही सफलता मिलने वाली है। कोई उधार दी हुई या रुकी हुई पेमेंट आदि मिल जाने से आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ व सशक्त बनेगी। घर का कोई विवादित मसला भी हल होगा।

कुंभ : परिवार जनों के साथ मनोरंजन और शॉपिंग आदि में खुशनुमा समय व्यतीत होगा। कामकाज और परिवार में बेहतरीन तालमेल भी बना रहेगा। विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों को कोई खुशखबरी मिल सकती हैं।

मीन: कई तरह की गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी, साथ ही अनुभवी सदस्यों का मार्गदर्शन बना रहेगा। आज कोई भी लिया गया महत्वपूर्ण निर्णय निकट भविष्य में आपके लिए परिस्थितियां बनाएगा। धार्मिक या आध्यात्मिक गतिविधियों में भी रुचि बढ़ेगी।


Share News
Chat on WhatsApp

editor January 15, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में घर के बाहर बैठे बुजुर्ग को सांड ने कुचला, मौत
बीकानेर
बीकानेर में जमीन विवाद के दौरान महिला हेड कांस्टेबल पर तानी बंदूक
बीकानेर
बीकानेर के उदयरामसर क्षेत्र में मिली बमनुमा वस्तु, इलाके में मचा हड़कंप
बीकानेर
जम्मू में शादी समारोह के दौरान पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग
देश-दुनिया
राशिफल: छोटी समस्याओं को छोड़ आगे बढ़ें, स्वास्थ्य पर रखें विशेष ध्यान
राशिफल
सिंथेसिस, बीकानेर में सत्र 2026-27 के नए बैच 16 मार्च से प्रारंभ
बीकानेर राजस्थान शिक्षा
नयाशहर में युवक से मारपीट कर मोबाइल छीनने का आरोप
बीकानेर
खेत जाते युवक से मारपीट, जातिसूचक गालियां देकर सोने की चैन और नकदी छीनी
बीकानेर

You Might Also Like

राशिफल

राशिफल: छोटी समस्याओं को छोड़ आगे बढ़ें, स्वास्थ्य पर रखें विशेष ध्यान

Published March 12, 2026
राशिफल

आज धन लाभ के संकेत, यात्रा में सतर्क रहने की सलाह – राशिफल

Published March 11, 2026
राशिफल

शांत व्यवहार रखें, वरना रिश्तों और खुद को नुकसान संभव आज

Published March 10, 2026
Daily Horoscope: Know Today's Predictions
राशिफल

दैनिक राशिफल: जानें आज का भविष्यफल – Daily Horoscope

Published March 8, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?