Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: प्रदर्शनी में दिखी प्रौद्योगिकी के माध्यम से भारत और दुनिया में हो रहे बदलावों की झलक
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > प्रदर्शनी में दिखी प्रौद्योगिकी के माध्यम से भारत और दुनिया में हो रहे बदलावों की झलक
बीकानेरराजस्थान

प्रदर्शनी में दिखी प्रौद्योगिकी के माध्यम से भारत और दुनिया में हो रहे बदलावों की झलक

editor
editor Published January 15, 2023
Last updated: 2023/01/15 at 5:33 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी के माध्यम से हमारे जीवन और समाज में बड़े पैमाने पर परिवर्तन हो रहे हैं। इनका उपयोग हम अपने विकास के लिए बखूबी कर सकते हैं। प्रौद्योगिकी के माध्यम से भारत और दुनिया में हो रहे परिवर्तनों की एक झलक हम केंद्रीय संचार ब्यूरो की मल्टीमीडिया प्रदर्शनी में देख सकते हैं। केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय, जोधपुर, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से आयोजित पाँच दिवसीय मल्टीमीडिया प्रदर्शनी के दूसरे दिन आयोजित कार्यक्रम के दौरान विकास अधिकारी दिनेश मिश्रा ने यह बात कही।
उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना की जानकारी दी। राजकीय डूंगर महाविद्यालय के सहायक आचार्य निधि शर्मा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय प्रचार सहायक के आर सोनी ने किया। इस अवसर पर दर्शकों के लिए कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता, मौखिक प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया गया। विजेताओं को अतिथियों ने पुरस्कार दिए।
दर्शकों ने बड़ी संख्या में प्रदर्शनी का अवलोकन करने के अलावा यहाँ पर लगाए गए विभिन्न शासकीय विभागों के स्टॉल्स को भी देखा और उनके द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी हासिल की।
इन विभागों में महिला व बाल विकास विभाग, कृषि विभाग, महिला अधिकारिता विभाग, जिला अग्रणी बैंक, डाक विभाग, पंचायत समिति बीकानेर,जिला परिषद, सामाजिक न्याय व अधिकारिता विभाग कन्या छात्रावास, स्वास्थ्य विभाग , आयुर्वेदिक विभाग, नगर निगम बीकानेर,जिला उद्योग तथा वाणिज्यिक विभाग आदि सम्मिलित हैं।
उल्लेखनीय है कि इस मल्टीमीडिया प्रदर्शनी में आजादी के महानायक, राजस्थान के स्वतंत्रता सेनानी एवं प्रमुख घटनाओं के साथ-साथ एक भारत श्रेष्ठ भारत, महिला सशक्तिकरण, आयुष्मान भारत, भारतीय जनऔषधि परियोजना, स्वच्छ भारत मिशन, फिट इंडिया, अग्निपथ योजना, किसानों से सम्बन्धित योजनाएं, पोषण और मिशन इंद्रधनुष योजना, गतिशक्ति योजना, नयी शिक्षा नीति सहित केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं पर पैनल लगाए गए हैं।
क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी पराग मांदले ने बताया कि यह प्रदर्शनी शाम 5 बजे तक आम नागरिकों के लिए निःशुल्क खुली रहेगी।


Share News
Chat on WhatsApp

editor January 15, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में घर के बाहर बैठे बुजुर्ग को सांड ने कुचला, मौत
बीकानेर
बीकानेर में जमीन विवाद के दौरान महिला हेड कांस्टेबल पर तानी बंदूक
बीकानेर
बीकानेर के उदयरामसर क्षेत्र में मिली बमनुमा वस्तु, इलाके में मचा हड़कंप
बीकानेर
जम्मू में शादी समारोह के दौरान पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग
देश-दुनिया
राशिफल: छोटी समस्याओं को छोड़ आगे बढ़ें, स्वास्थ्य पर रखें विशेष ध्यान
राशिफल
सिंथेसिस, बीकानेर में सत्र 2026-27 के नए बैच 16 मार्च से प्रारंभ
बीकानेर राजस्थान शिक्षा
नयाशहर में युवक से मारपीट कर मोबाइल छीनने का आरोप
बीकानेर
खेत जाते युवक से मारपीट, जातिसूचक गालियां देकर सोने की चैन और नकदी छीनी
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर में घर के बाहर बैठे बुजुर्ग को सांड ने कुचला, मौत

Published March 12, 2026
बीकानेर

बीकानेर में जमीन विवाद के दौरान महिला हेड कांस्टेबल पर तानी बंदूक

Published March 12, 2026
बीकानेर

बीकानेर के उदयरामसर क्षेत्र में मिली बमनुमा वस्तु, इलाके में मचा हड़कंप

Published March 12, 2026
बीकानेरराजस्थानशिक्षा

सिंथेसिस, बीकानेर में सत्र 2026-27 के नए बैच 16 मार्च से प्रारंभ

Published March 11, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?