


बीकानेर। जिले के समीपवर्ती जैतपुर में एक महिला ने अपनी दो लड़कियों को बंधक बनाकर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए एक परिवार पर स्थानीय थाने में मामला दर्ज करवाया है।
महाजन पुलिस ने बताया कि जैतपुर निवासी मंजू देवी पत्नी मदनलाल रेगर ने मामला दर्ज करवाते हुए बताया कि मेरी लड़कियों को गांव के बबलू व महेश पुत्रगण मदनलाल अपने घर ले गए व बंधक बना लिया। जब लड़कियों के परिजनों को मामले की जानकारी मिली तो वो आरोपियों के घर पहुंचे। परिजनों के सामने ही आरोपी बबलू, महेश, मदनलाल ,आरोपियों की माँ सावित्री देवी व बहिन छोटी देवी ने लड़कियों के बाल पकडक़र घसीटते हुए कमरे से बाहर निकाल कर मारपीट की। लड़कियों की मां ने घटना की जानकारी महाजन पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लड़कियों को आरोपियों के चुंगल से छुड़ाया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
