Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: शत-प्रतिशत असाक्षरों तक पहुंच सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > शत-प्रतिशत असाक्षरों तक पहुंच सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
बीकानेरराजस्थान

शत-प्रतिशत असाक्षरों तक पहुंच सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

editor
editor Published December 26, 2022
Last updated: 2022/12/26 at 4:49 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने कहा कि नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत शत-प्रतिशत असाक्षरों तक बुनियादी शिक्षा, साक्षरता एवं संख्यात्मकता के साथ क्रिटिकल जीवन कौशल एवं व्यावसायिक कौशल विकास की जानकारी उपलब्ध करवाई जाए।
जिला कलक्टर ने सोमवार को नवभारत साक्षरता कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत चल रहे इस कार्यक्रम के तहत इस वर्ष जिले के 16 हजार 800 असाक्षरों को बुनियादी शिक्षा के साथ डिजिटल शिक्षा और क्रिटिकल जीवन कौशल से जोड़ना है। इसके तहत प्रभावी कार्ययोजना बनाते हुए कार्य करें। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के तहत 15 वर्ष अथवा इससे अधिक आयु वर्ग के असाक्षरों को डिजिटल शिक्षा प्रदान करना। बुनियादी साक्षरता जारी रखते हुए नवासाक्षरों को औपचारिक शिक्षा से जोड़ना, आय अर्जन एवं जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए कौशल विकास को प्राथमिकता दी जाएगी।
जिला कलक्टर ने कहा कि इसके लिए वालेंटियर टीचर्स का चिन्हीकरण किया जाए तथा प्रत्येक गांव में नवभारत साक्षरता केन्द्र स्थापित किए जाएं। इन केन्द्रों में कार्यक्रम से संबंधित गतिविधियों का संचालन हो। उन्होंने कहा कि वालेंटियर टीचर्स के लिए कक्षा पांच एवं इससे ऊपर के स्कूली विद्यार्थी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिन, नेहरु युवा केन्द्र, एनसीसी-एनएसस, स्काउट गाइड आदि का चयन किया जाए। उन्होंने इसमें विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया और कहा कि इन संस्थाओं द्वारा पंचायत समिति वार वातावरण निर्माण का कार्य किया जाए।
इस दौरान उन्होंने असाक्षरों का चिन्हीकरण, सर्वे, स्वयंसेवकों का चिन्हीकरण, असाक्षरों एवं स्वयंसेवकों का पंजीकरण, वालेटिंयर्स प्रशिक्षण, समुदाय की भागीदारी और विभिन्न विभागों के साथ समन्वय की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वालेंटियर टीचर द्वारा दस-दस असाक्षरों को शिक्षित किया जाएगा। इसके लिए कार्ययोजना तैयार की जाए।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) ओमप्रकाश, जिला साक्षरता एवं सतत शिक्षा अधिकारी हेतराम सारण, सहायक परियोजना अधिकारी महेन्द्र सिंह शेखावत, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधन एलएलएम पुरोहित, मुक्ति संस्थान के सचिव राजेन्द्र जोशी, चाइल्ड हैल्पलाइन के चेनाराम सहित शिक्षा विभाग, विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।


Share News
Chat on WhatsApp

editor December 26, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

खेत में ट्रॉली हाईटेंशन लाइन से टकराई, करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत
राजस्थान
हीटवेव के बाद बदलेगा राजस्थान का मौसम, आंधी और बारिश के आसार
बीकानेर
मानसिक तनाव का खौफनाक अंत: दो बच्चों को कुएं में फेंक मां ने की आत्महत्या
राजस्थान
आवारा कुत्ते का मासूम पर हमला, गंभीर हालत में पीबीएम रेफर
बीकानेर
आज धन लाभ के संकेत, यात्रा में सतर्क रहने की सलाह – राशिफल
राशिफल
बीकानेर के कई इलाकों में बुधवार को अलग-अलग समय बिजली बंद
बीकानेर
लूणकरणसर में बाइक फिसलने से युवक गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती
बीकानेर
जमीन विवाद में युवक की गर्दन पर गोली, आरोपी को पांच साल सजा
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

खेत में ट्रॉली हाईटेंशन लाइन से टकराई, करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत

Published March 11, 2026
बीकानेर

हीटवेव के बाद बदलेगा राजस्थान का मौसम, आंधी और बारिश के आसार

Published March 11, 2026
राजस्थान

मानसिक तनाव का खौफनाक अंत: दो बच्चों को कुएं में फेंक मां ने की आत्महत्या

Published March 11, 2026
बीकानेर

आवारा कुत्ते का मासूम पर हमला, गंभीर हालत में पीबीएम रेफर

Published March 11, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?