Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: मोनोलिसा हत्याकांड में एक ओर खुलासा, हत्याकांड के समय मोनोलिसा थी गर्भवती
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > मोनोलिसा हत्याकांड में एक ओर खुलासा, हत्याकांड के समय मोनोलिसा थी गर्भवती
बीकानेरराजस्थान

मोनोलिसा हत्याकांड में एक ओर खुलासा, हत्याकांड के समय मोनोलिसा थी गर्भवती

editor
editor Published December 23, 2022
Last updated: 2022/12/23 at 8:39 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। मोनोलिसा मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने में जुटी पुलिस अभी तक यह खुलासा नहीं की कर पायी है कि उसका कत्ल कैसे किया गया। हालांकि पुलिस ने यह तो खुलासा कर दिया है कि मुख्य आरोपी भवानी सिंह ने दो साल पहले जयपुर के बगरू में मोनोलिसा चौधरी को मौत के घाट उतार कर उसके शव का अंतिम संस्कार कर सबूत मिटा दिये। सबूत मिटाने में भवानी सिंह के दोस्त जितेन्द्र शर्मा और उसकी पत्नि सोनिका शर्मा भी शामिल रही। इसके अलावा मोनोलिसा का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के आरोप में प्रोपर्टी डीलर मुकेश धोलपुरिया और वकील नवल धवल को भी हिरासत में लिया जा चुका है। पुलिस उस मौका स्थल का मुआयना भी कर चुकी है जहां दो साल पहले भवानी सिंह मोनोलिसा की हत्या की थी। बड़ा सवाल यह है कि मोनोलिसा को जहर देकर मारा या गला घोंट के यह भी तक खुलासा नहीं हुआ है। बताया जाता है हत्याकांड के आरोप में रिमांड पर चल रहा मुख्य आरोपी भवानी सिंह पुलिस को हत्या की असली हकीकत बताने के बजाय झुठी कहानियों में उलझा रहा है। ऐसे में पुलिस अभी तक यह खुलासा नहीं कर पायी है कि मोनोलिसा की हत्या कैसे की गई थी।

इस हत्याकांड में एक चौंकाने वाली बात यह भी सामने आई है कि मोनोलिसा की हत्या के समय वह आठ माह की गर्भवती थी। इधर मृतक के पिता स्वप्न चौधरी का कहना है कि मेरी बेटी की हत्या एक बड़ी साजिश के तहत की गई है और इस साजिश में भवानी ङ्क्षसहद शेखावत के साथ रविन्द्र रामपुरिया, उसका बेटा चिराग रामपुरिया, जसंवत जाट समेत एक अन्य जना शामिल है। जो मुझे डरा धमका कर मामला दबाने में जुटे हुए है। वहीं मामले की जांच कर रहे एएसपी सिटी अमित बुढ़ानिया का। कहना है कि प्रकरण दो साल पुराना होने के कारण गहनता से जांचपड़ताल कर कड़ी से कड़ी जोड़ी जा रही है। अगर इस प्रकरण में नामजद आरोपियों की भूमिका साबित हुई तो उन्हे भी गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाया जायेगा। जानकारी में रहे कि कोरोना आपदा काल में दो साल पहले कोरोनाकाल में मोनालिसा की जयपुर में मौत हो गई थी। उसके परिजनों ने पुलिस अधीक्षक व संबंधित थाना पुलिस को मामला दर्ज करने के लिए परिवाद दिया, लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। इस पर मोनालिसा के परिजनों ने पुलिस महानिदेशक से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। तब 21 नवंबर, 22 को यह मामला सदर थाने में दर्ज हुआ था। रिपोर्ट में जयपुर रोड स्थित करोड़ों की जमीन हड़पने के लिए मोनालिया की साजिशन हत्या करने का भवानीसिंह, रविन्द्र रामपुरिया, चिराग रामपुरिया, जसवंत जाट व एक अन्य पर आरोप लगा -नगर निगम के कार्मिकों की भूमिका भी संदिग्ध मोनोलिसा की मौत का झूठा प्रमाण पत्र बनाने के मामले में नगर निगम की जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र शाखा के कार्मिक भी पुलिस की रडार में आ गये है। जानकारी में रहे कि मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने की गाइड लाईन के अनुसार जहां मृत्य होती है वहीं प्रमाण पत्र बनाया जा सकता है।

जबकि मोनोलिसा की मौत जयपुर के बगरू में हुई थी फिर भी उसका मृत्यु प्रमाण पत्र बीकानेर नगर निगम में कैसे बन गया इसे लेकर गंभीरत से जांचहै। इस मामले में पुलिस ने जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र शाखा प्रभारी को पूछताछ के लिये तलब किया है।


Share News
Chat on WhatsApp

editor December 23, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर के कई इलाकों में बुधवार को अलग-अलग समय बिजली बंद
बीकानेर
लूणकरणसर में बाइक फिसलने से युवक गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती
बीकानेर
जमीन विवाद में युवक की गर्दन पर गोली, आरोपी को पांच साल सजा
बीकानेर
बीकानेर में अधिवक्ता के घर के सामने से स्कूटी चोरी
बीकानेर
पीबीएम ट्रॉमा सेंटर के गार्ड कर्मी का निधन, परिवार ने कराया नेत्रदान
बीकानेर
बीकानेर में अनियमितताओं के चलते दो मेडिकल स्टोर के लाइसेंस निलंबित
बीकानेर
बीकानेर में जांच करने पहुंची महिला कांस्टेबल पर पीटबुल से हमला
बीकानेर
बीकानेर मुख्य डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर खाली
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर के कई इलाकों में बुधवार को अलग-अलग समय बिजली बंद

Published March 10, 2026
बीकानेर

लूणकरणसर में बाइक फिसलने से युवक गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती

Published March 10, 2026
बीकानेर

जमीन विवाद में युवक की गर्दन पर गोली, आरोपी को पांच साल सजा

Published March 10, 2026
बीकानेर

बीकानेर में अधिवक्ता के घर के सामने से स्कूटी चोरी

Published March 10, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?