Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: परिवदनाओं का समय पर निस्तारण करें अधिकारी-गोयल
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > परिवदनाओं का समय पर निस्तारण करें अधिकारी-गोयल
बीकानेरराजस्थान

परिवदनाओं का समय पर निस्तारण करें अधिकारी-गोयल

editor
editor Published December 19, 2022
Last updated: 2022/12/19 at 5:08 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। राज्य मानवाधिकार आयोग के सदस्य महेश गोयल ने सोमवार को सर्किट हाउस में जिला अधिकारियों की बैठक ली और एकलपीठ कैम्प कोर्ट में लंबित परिवादों की समीक्षा की। उन्होंने जनसुनवाई कर परिवादियों को सुना और अधिकारियों आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान उन्होंने आयोग में जिले के दर्ज 35 प्रकरणों की समीक्षा करते हुए प्रकरणों का नियमानुसार प्राथमिकता से निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक विभाग प्रकरणों के संबंध में की गई कार्यवाही से अवगत करवाएं। प्रकरणों को अनावश्यक लंबित नहीं रखा जाए अन्यथा संबंधित अधिकारी इसके लिए जिम्मेदार होंगे।
जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रकरणों के निस्तारण को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि परिवाद लेकर आए व्यक्ति को अधिकारी गंभीरता से सुनें और समय पर उन्हें न्याय दिलाए। साथ ही प्रस्तुत परिवाद पर की गई कार्यवाही के तथ्यों से संबंधित अधिकारी आयोग को अवगत करवाएं। उन्होंने लंबित प्रकरणों की रिपोर्ट निर्धारित समय पर उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।
*जनसुनवाई में आएं 30 नए प्रकरण-*
राज्य मानवाधिकार आयोग सदस्य ने 30 प्रकरणों में सुनवाई की और संबंधित विभागों को कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने प्रत्येक प्रकरण को गंभीरता से सुना और परिवादी को आश्वस्त किया कि प्रस्तुत आवेदन पर विभागों से रिपोर्ट ली जाकर, राज्य सरकार को लिखा जाएगा। इस दौरान लगभग सभी विभागों से संबंधित प्रकरण दर्ज हुए। इनमें पुलिस, नगर निगम तथा माध्यमिक शिक्षा, नगर विकास न्यास, उपनिवेशन,जलदाय विभाग, राजस्व, आरएमजी बैंक, चिकित्सा आदि विभागों से संबंधित प्रकरण दर्ज हुए।
इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर (नगर) पंकज शर्मा, जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी नित्या के, सहायक निदेशक (लोक सेवाएं) सवीना विश्नोई, नगर निगम आयुक्त अरूण प्रकाश शर्मा, यूआईटी सचिव यशपाल आहूजा, अतिरिक्त निदेशक (माध्यमिक शिक्षा) रचना भाटिया, अतिरिक्त निदेशक (प्रारम्भिक शिक्षा) अशोक सांगवा, उपायुक्त उपनिवेशन के.एल.सोनगरा, सहायक भू-प्रबंधक अधिकारी शिव प्रसाद गौड़, उपनिदेशक एल.डी.पंवार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
—–


Share News
Chat on WhatsApp

editor December 19, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर के कई इलाकों में बुधवार को अलग-अलग समय बिजली बंद
बीकानेर
लूणकरणसर में बाइक फिसलने से युवक गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती
बीकानेर
जमीन विवाद में युवक की गर्दन पर गोली, आरोपी को पांच साल सजा
बीकानेर
बीकानेर में अधिवक्ता के घर के सामने से स्कूटी चोरी
बीकानेर
पीबीएम ट्रॉमा सेंटर के गार्ड कर्मी का निधन, परिवार ने कराया नेत्रदान
बीकानेर
बीकानेर में अनियमितताओं के चलते दो मेडिकल स्टोर के लाइसेंस निलंबित
बीकानेर
बीकानेर में जांच करने पहुंची महिला कांस्टेबल पर पीटबुल से हमला
बीकानेर
बीकानेर मुख्य डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर खाली
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर के कई इलाकों में बुधवार को अलग-अलग समय बिजली बंद

Published March 10, 2026
बीकानेर

लूणकरणसर में बाइक फिसलने से युवक गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती

Published March 10, 2026
बीकानेर

जमीन विवाद में युवक की गर्दन पर गोली, आरोपी को पांच साल सजा

Published March 10, 2026
बीकानेर

बीकानेर में अधिवक्ता के घर के सामने से स्कूटी चोरी

Published March 10, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?