Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: सुरक्षित बचपन के लिए बच्चों को समझाएं अच्छे और बुरे स्पर्श का अंतर-जैन
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > सुरक्षित बचपन के लिए बच्चों को समझाएं अच्छे और बुरे स्पर्श का अंतर-जैन
बीकानेरराजस्थान

सुरक्षित बचपन के लिए बच्चों को समझाएं अच्छे और बुरे स्पर्श का अंतर-जैन

editor
editor Published December 16, 2022
Last updated: 2022/12/16 at 4:41 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

 

बीकानेर। पंचायती राज सचिव नवीन जैन ने कहा कि बच्चों का बचपन सुरक्षित बनाने के लिए हमें बच्चों की भावनाओं को सम्मान देना होगा।
महिला अधिकारिता विभाग की ओर से रवीन्द्र रंगमंच पर शुक्रवार को मेरा शरीर मेरा अधिकार व महावारी प्रबंधन विषय पर आयोजित कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए जैन ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में बच्चों को अच्छे और बुरे स्पर्श का अंतर समझाना जरूरी है, जिससे वे जागरूक होकर अपने साथ होने वाले किसी भी दुर्व्यवहार को समझ सकें और यदि उनके साथ कोई ज्यादती होती है तो वे इसके बारे में अपने अभिभावकों, शिक्षकों या संरक्षकों को सहज रूप से बता सकें। छेड़छाड़ की 50 प्रतिशत घटनाएं नजदीकी सम्बंधों में होती है। लड़कियों के साथ-साथ लड़कों को भी गुड टच-बैड टच का अंतर बताने की जरूरत है। पंचायतीराज सचिव ने कहा कि इस जागरूकता में शिक्षकों की बहुत अहम भूमिका है क्योंकि बच्चे अपने माता-पिता के बाद गुरूजनों के बहुत करीब होते हैं। इस प्रकार की कार्यशालाओं के माध्यम से यह प्रयास किया जा रहा है कि बच्चों में जागरूकता इस स्तर तक पहुंचे कि वे अपनी बात बताने में संकोच या घबराहट महसूस ना करें।
नवीन जैन ने कहा कि निजी और सरकारी विद्यालयों में शिक्षक गुड टच बैड टच के अंतर को बहुत आसानी से बच्चों के कोमल मस्तिष्क को समझा कर उनके बचपन को सुरक्षित बनाने में मददगार बन सकते हैं। गुड टच व बैड टच को समझाने के लिए अपने स्कूल में जागरूकता गतिविधियां प्रारम्भ करें और मजबूत भावी पीढी तैयार करने में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि पोक्सो एक्ट के तकरीबन 72 प्रतिशत मामले रिपोर्ट नहीं हो पाते हैं यह दुर्भाग्यपूर्ण है। बालक-बालिकाओं के बाल अधिकारों की रक्षा एवं उनके सुरक्षित भविष्य की जिम्मेदारी सभी की है। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों के बीच पहुंचकर पॉवर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से जानकारी दी। इस अवसर पर उपस्थित ट्रेनर शिक्षकों को महावारी स्वच्छता विषय पर भी विस्तार से जानकारी दी गई।
जिला स्तरीय कार्यशाला में जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने पंचायती राज सचिव का स्वागत किया और कहा कि गुड टच-बैड टच की जानकारी हर बच्चे तक पहुंचाया जाना सुनिश्चित किया जाएगा। कार्यक्रम में आईजी बीकानेर ओमप्रकाश, सीईओ जिला परिषद नित्या के, उपिनेदशक महिला अधिकारिता मेघा रतन, सहायक निदेशक बाल अधिकारिता कविता स्वामी सहित अन्य अधिकारी व शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संजय पुरोहित ने किया।


Share News
Chat on WhatsApp

editor December 16, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर के कई इलाकों में बुधवार को अलग-अलग समय बिजली बंद
बीकानेर
लूणकरणसर में बाइक फिसलने से युवक गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती
बीकानेर
जमीन विवाद में युवक की गर्दन पर गोली, आरोपी को पांच साल सजा
बीकानेर
बीकानेर में अधिवक्ता के घर के सामने से स्कूटी चोरी
बीकानेर
पीबीएम ट्रॉमा सेंटर के गार्ड कर्मी का निधन, परिवार ने कराया नेत्रदान
बीकानेर
बीकानेर में अनियमितताओं के चलते दो मेडिकल स्टोर के लाइसेंस निलंबित
बीकानेर
बीकानेर में जांच करने पहुंची महिला कांस्टेबल पर पीटबुल से हमला
बीकानेर
बीकानेर मुख्य डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर खाली
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर के कई इलाकों में बुधवार को अलग-अलग समय बिजली बंद

Published March 10, 2026
बीकानेर

लूणकरणसर में बाइक फिसलने से युवक गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती

Published March 10, 2026
बीकानेर

जमीन विवाद में युवक की गर्दन पर गोली, आरोपी को पांच साल सजा

Published March 10, 2026
बीकानेर

बीकानेर में अधिवक्ता के घर के सामने से स्कूटी चोरी

Published March 10, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?