Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: योजनाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन हो सुनिश्चित
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > योजनाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन हो सुनिश्चित
बीकानेरराजस्थान

योजनाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन हो सुनिश्चित

editor
editor Published December 16, 2022
Last updated: 2022/12/16 at 9:49 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। पंचायती राज विभाग के शासन सचिव श्री नवीन जैन ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पंचायती राज और जल ग्रहण विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक ली।
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी प्रत्येक योजना का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करें, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों को इनका पर्याप्त लाभ मिल सके। उन्होंने विभिन्न योजनाओं में कम प्रगति वाले पंचायत समिति क्षेत्रों को पूर्ण गंभीरता से काम करने के निर्देश दिए और कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत ओडीएफ प्लस गांवों की जानकारी ली तथा न्यून प्रगति वाली तीन-तीन ग्राम पंचायतों के जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर इन योजनाओं की नियमित समीक्षा हो। उन्होंने ठोस कचरा प्रबंधन की समीक्षा की तथा गांवों में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन का कार्य प्राथमिकता से शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन 47 गांवों में आरआरसी बन गई है, उनमें डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन प्राथमिकता से किया जाए। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में शौचालय निर्माण के बारे में जाना और कहा कि इनका उपयोग हो, यह सुनिश्चित किया जाए।
शासन सचिव जैन ने 15वां वित्त आयोग और राज्य वित्त आयोग षष्ठम की भौतिक प्रगति की समीक्षा की। ग्रामीण क्षेत्रों में पुस्तकालय निर्माण प्रगति की जानकारी ली तथा पुस्तकालय निर्माण के कार्य प्राथमिकता से करवाने के निर्देश दिए, जिससे युवाओं को इनका लाभ हो सके। उन्होंने ग्राम पंचायत और पंचायत समिति के सहयोग से तैयार हो रहे मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों की प्रगति के बारे में जाना। उन्होंने नवसृजित पंचायत समिति भवनों के निर्माण और इनमें आ रही कठिनाइयों की जानकारी ली। उन्होंने राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत ग्राम पंचायत मरम्मत और नवीन ग्राम पंचायत भवन निर्माण, ई ग्राम स्वराज पंचायत विकास प्लान, ऑनलाइन ऑडिट, नेशनल पंचायत अवॉर्ड और राजीव गांधी जल संचय योजना की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी जल संचय योजना के तहत बन रही जल संरचनाओं का नियमित उपयोग हो, इसके मद्देनजर इनकी नियमित मॉनिटरिंग की जाए।
जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में 28 में से 25 पुस्तकालय निर्माण की वित्तीय स्वीकृतियां जारी कर दी गई हैं। उन्होंने जिले में चल रहे सजग आंगनबाड़ी अभियान के बारे में बताया।
इस दौरान जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी नित्या के. सहित विभिन्न अधिकारी बैठक में मौजूद रहे।


Share News
Chat on WhatsApp

editor December 16, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर के कई इलाकों में बुधवार को अलग-अलग समय बिजली बंद
बीकानेर
लूणकरणसर में बाइक फिसलने से युवक गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती
बीकानेर
जमीन विवाद में युवक की गर्दन पर गोली, आरोपी को पांच साल सजा
बीकानेर
बीकानेर में अधिवक्ता के घर के सामने से स्कूटी चोरी
बीकानेर
पीबीएम ट्रॉमा सेंटर के गार्ड कर्मी का निधन, परिवार ने कराया नेत्रदान
बीकानेर
बीकानेर में अनियमितताओं के चलते दो मेडिकल स्टोर के लाइसेंस निलंबित
बीकानेर
बीकानेर में जांच करने पहुंची महिला कांस्टेबल पर पीटबुल से हमला
बीकानेर
बीकानेर मुख्य डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर खाली
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर के कई इलाकों में बुधवार को अलग-अलग समय बिजली बंद

Published March 10, 2026
बीकानेर

लूणकरणसर में बाइक फिसलने से युवक गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती

Published March 10, 2026
बीकानेर

जमीन विवाद में युवक की गर्दन पर गोली, आरोपी को पांच साल सजा

Published March 10, 2026
बीकानेर

बीकानेर में अधिवक्ता के घर के सामने से स्कूटी चोरी

Published March 10, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?