Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: एलपीजी गैस एजेन्सी धारकों की बैठक आयोजित
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > एलपीजी गैस एजेन्सी धारकों की बैठक आयोजित
बीकानेर

एलपीजी गैस एजेन्सी धारकों की बैठक आयोजित

editor
editor Published December 15, 2022
Last updated: 2022/12/15 at 11:11 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल की अध्यक्षता में गुरुवार को जिले में संचालित समस्त एलपीजी गैस एजेन्सी धारकों की बैठक का आयोजित की गई।
बैठक में एलपीजी गैस के उपयोग में बरती जाने वाली सावधानियों एवं दुरुपयोग पर चर्चा की गई।
जिला कलक्टर एलपीजी गैस सिलेंडर के दुरुपयोग से होने वाली दुर्घटनाओं से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां अपनाने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि शहरी क्षेत्र में गैस एजेंसी के जो गोदाम, वर्तमान में आवासीय क्षेत्र के अंदर आ गए हैं, इनके संचालक पीईएसओ की गाइडलाइन अनुसार गोदाम की जांच कर लें। यदि वे नॉर्म्स अनुसार नहीं हैं, तो इन्हें दूसरे स्थान पर स्थानांतरित करने की प्रक्रिया शुरू करें। उन्होंने गैस एजेंसी संचालकों को उपभोक्ता जागरूकता संबंधी गतिविधियां संचालित करने के निर्देश दिए।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर (शहर) पंकज शर्मा ने कहा कि एजेंसी संचालकों द्वारा उपभोक्ताओं को आपूर्ति किये जाने वाले सिलेण्डर का ट्रेकिंग सिस्टम अपनाया जाए, जिससे अवैध गतिविधि में दुरुपयोग होने पर संबंधित की जिम्मेदारी तय की जा सके। शर्मा ने बताया कि एलपीजी सिलेण्डर का दुरुपयोग करने वालों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। एजेंसी संचालक इसमें सहयोग करें।
जिला रसद अधिकारी भागूराम महला ने कहा कि सभी एजेंसी संचालकों द्वारा सिलेंडर डिलीवरी के लिए अधिकृत वाहनों की सूची उपलब्ध करवाई जाए। प्रत्येक गाड़ी में गेट पास एवं केश मीमो रखें। डिलीवरी करने वाले व्यक्तियों के परिचय पत्र जारी करें। एलपीजी सिलेण्डर की आपूर्ति वास्तविक उपभोक्ता को करना सुनिश्चित करें।
गैस एजेंसी संचालकों ने उपभोक्ता जागरूकता गतिविधियों के तहत समस्त अधिकृत वाहनों पर जिंगल्स के माध्यम से जागरूकता गतिविधि शुरू करने की सहमति जताई। प्रत्येक उपभोक्ता को उपभोक्ता जागरूकता के पेम्पलेट का वितरण करने की बात कही।
एचपीसीएल के विक्रय अधिकारी अजय मीणा ने उपभोक्ता जागरूकता गतिविधियों के तहत नुक्कड़ नाटक आयोजित करवाने की जानकारी दी। इस दौरान एसोसिएशन अध्यक्ष शांतिलाल प्रसाद शर्मा, प्रवर्तन निरीक्षक संदीप झांकल, योगेश कुमार चौधरी, पवन सुधार एवं मनीष अवस्थी सहित जिले के गैस एजेंसी संचालक उपस्थित रहे।


Share News
Chat on WhatsApp

editor December 15, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर के कई इलाकों में बुधवार को अलग-अलग समय बिजली बंद
बीकानेर
लूणकरणसर में बाइक फिसलने से युवक गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती
बीकानेर
जमीन विवाद में युवक की गर्दन पर गोली, आरोपी को पांच साल सजा
बीकानेर
बीकानेर में अधिवक्ता के घर के सामने से स्कूटी चोरी
बीकानेर
पीबीएम ट्रॉमा सेंटर के गार्ड कर्मी का निधन, परिवार ने कराया नेत्रदान
बीकानेर
बीकानेर में अनियमितताओं के चलते दो मेडिकल स्टोर के लाइसेंस निलंबित
बीकानेर
बीकानेर में जांच करने पहुंची महिला कांस्टेबल पर पीटबुल से हमला
बीकानेर
बीकानेर मुख्य डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर खाली
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर के कई इलाकों में बुधवार को अलग-अलग समय बिजली बंद

Published March 10, 2026
बीकानेर

लूणकरणसर में बाइक फिसलने से युवक गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती

Published March 10, 2026
बीकानेर

जमीन विवाद में युवक की गर्दन पर गोली, आरोपी को पांच साल सजा

Published March 10, 2026
बीकानेर

बीकानेर में अधिवक्ता के घर के सामने से स्कूटी चोरी

Published March 10, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?