Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम में एक साथ 8 बच्चों की हुई निशुल्क सर्जरी
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम में एक साथ 8 बच्चों की हुई निशुल्क सर्जरी
बीकानेर

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम में एक साथ 8 बच्चों की हुई निशुल्क सर्जरी

editor
editor Published December 13, 2022
Last updated: 2022/12/13 at 10:02 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

 

बीकानेर। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के 8 नौनिहालों की सफल सर्जरी हुई है जिसमें से 3 जन्मजात हृदय रोग और 5 कटे-फटे होंठ-तालु से ग्रसित बच्चे शामिल है। जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल की पहल पर जिले में मिशन मोड पर प्रत्येक सरकारी के साथ प्रत्येक प्राइवेट स्कूल तथा विद्यालय ना जाने वाले बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण स्थितियों व टीकाकरण संबंधी परीक्षण सर्वे करवाया गया था। इन्हीं में से चयनित इन बच्चों की सफल सर्जरी हुई है।

सीएमएचओ डॉ मोहम्मद अबरार पंवार ने बताया कि मिशन मोड पर बच्चों के स्वास्थ्य सर्वे व परीक्षण अभियान में 3,55,684 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया जिसमें से 9,845 बच्चों को उपचार हेतु चयनित किया गया। इन्हीं बच्चों में से अंततोगत्वा 8 बच्चों का चयन ऑपरेशन के लिए किया गया था। अभियान में सभी ब्लॉक सीएमओ, यूपीएम द्वारा आरबीएसके टीमों के साथ आशा सहयोगिनी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, एएनएम आदि को जोड़ते हुए उक्त कार्य करवाया गया। कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी एवं आरसीएचओ डॉ राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि जिला स्तर पर डॉ विवेक गोस्वामी तथा एडीएनओ आरबीएसके डॉ मनुश्री सिंह द्वारा कार्यक्रम का संचालन और मॉनिटरिंग की गई। सभी 8 बच्चों की सफल सर्जरी के लिए डीईआईसी मैनेजर योगेश पवार व दल द्वारा श्रेष्ठ प्रयास किए गए। जन्मजात हृदय रोग के लिए एक बच्चे की सर्जरी बीकानेर में ही एपेक्स हॉस्पिटल में डॉ जय किशन सुथार द्वारा की गई जबकि शेष दो बच्चों की हार्ट सर्जरी इंडस हॉस्पिटल जयपुर में हुई। कटे-फटे होंठ व तालू से ग्रसित बच्चों का ऑपरेशन अभिषेक हॉस्पिटल जयपुर में निशुल्क करवाया गया।

इन बच्चों की हुई निशुल्क सर्जरी

- Advertisement -

डॉ राजेश गुप्ता ने बताया कि जन्मजात हृदय रोग से ग्रसित स्वरूपदेसर की 5 वर्षीय कविता पुत्री मघाराम, डूंगरगढ़ की 10 वर्षीय ममता पुत्री मांगीलाल तथा भीनासर के 1 वर्षीय मयंक पुत्र मनोज कुमार की निशुल्क हार्ट सर्जरी की गई। बीकानेर के मोहम्मद हसन, दियातरा की खुशबू, डूंगरगढ़ के संदीप, खाजूवाला की अनमोल और द्वारका का कटे-फटे होंठ व तालू संबंधी ऑपरेशन अभिषेक हॉस्पिटल जयपुर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ है।


Share News
Chat on WhatsApp

editor December 13, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर के कई इलाकों में बुधवार को अलग-अलग समय बिजली बंद
बीकानेर
लूणकरणसर में बाइक फिसलने से युवक गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती
बीकानेर
जमीन विवाद में युवक की गर्दन पर गोली, आरोपी को पांच साल सजा
बीकानेर
बीकानेर में अधिवक्ता के घर के सामने से स्कूटी चोरी
बीकानेर
पीबीएम ट्रॉमा सेंटर के गार्ड कर्मी का निधन, परिवार ने कराया नेत्रदान
बीकानेर
बीकानेर में अनियमितताओं के चलते दो मेडिकल स्टोर के लाइसेंस निलंबित
बीकानेर
बीकानेर में जांच करने पहुंची महिला कांस्टेबल पर पीटबुल से हमला
बीकानेर
बीकानेर मुख्य डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर खाली
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर के कई इलाकों में बुधवार को अलग-अलग समय बिजली बंद

Published March 10, 2026
बीकानेर

लूणकरणसर में बाइक फिसलने से युवक गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती

Published March 10, 2026
बीकानेर

जमीन विवाद में युवक की गर्दन पर गोली, आरोपी को पांच साल सजा

Published March 10, 2026
बीकानेर

बीकानेर में अधिवक्ता के घर के सामने से स्कूटी चोरी

Published March 10, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?