Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: राजस्थान में 12 दिसंबर से पड़ेगी कड़ाके की सर्दी
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > WATHER > राजस्थान में 12 दिसंबर से पड़ेगी कड़ाके की सर्दी
WATHER

राजस्थान में 12 दिसंबर से पड़ेगी कड़ाके की सर्दी

editor
editor Published December 9, 2022
Last updated: 2022/12/09 at 1:21 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। हिल स्टेशन माउंट आबू में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हालत ये है कि सुबह खेतों में बर्फ जमी नजर आ रही है। वहीं, आज माउंट आबू का पारा बढ़ा है। जो 3 डिग्री पर पहुंच गया। इससे लोगों को सर्दी से थोड़ी राहत जरूर मिली है। एक दिन पहले गुरुवार को पारा एक डिग्री पर था। बांसवाड़ा और किशनगढ़ में भी पेड़ पोधों पर ओस की बूंदे बर्फ में बदल गईं।
राजस्थान में आज तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। अजमेर, धौलपुर, सीकर, चूरू, पिलानी समेत कई शहरों में बीती रात न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ा है। इससे इन शहरों में लोगों को सर्दी से मामूली राहत मिली है। वहीं, रेगिस्तानी इलाके जैसलमेर, बीकानेर, जोधपुर में रात के साथ दिन में भी तापमान बढ़ा है। यहां दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक उत्तरी भारत में एक्टिव हुए वेस्टर्न डिस्र्टबेंस के कारण नॉर्दन विंड का फ्लो कम हो गया है। इसके कारण सर्दी तापमान में मामूली इजाफा हुआ है। वहीं, अब 12 दिसंबर से राजस्थान में पारा नीचे जा सकता है।
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक उत्तर भारत के जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, लद्दाख एरिया में आज वेस्टर्न डिस्र्टबेंस एक्टिव होने से यहां आज और कल बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इस सिस्टम का असर 10 दिसंबर तक बना रहेगा। 11 दिसंबर से सिस्टम जब हल्का पड़ेगा तो वहां वापस नॉदर्न विंड का फ्लो बढ़ेगा और मैदानी इलाके हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में सर्दी के तेवर तेज होंगे।
डबल डिजिट में आया रात का पारा
उत्तर भारत में एक्टिव हुए सिस्टम के कारण ही कुछ शहरों में रात के टेम्प्रेचर डबल डिजिट यानी 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर आ गए है। अजमेर, गंगानगर, बीकानेर में दो दिन पहले तक तापमान 10 डिग्री सेल्सिय से नीचे था वहां अब तापमान वापस 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर आ गया है। गंगानगर में आज तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस बढक़र 10.4 पर पहुंच गया। इसी तरह अजमेर में तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस बढक़र 11.3 पर पहुंच गया। इधर सीकर के फतेहपुर में भी आज 3.7 डिग्री सेल्सियस से बढक़र 5.5 पर पहुंच गया, जिससे लोगों को तेज सर्दी से थोड़ी राहत मिली।


Share News
Chat on WhatsApp

editor December 9, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में जज की कुर्सी पर बैठकर रील बनाने वाले तीन युवक गिरफ्तार
बीकानेर
बीकानेर में गोलगप्पे का ठेला लगाने को लेकर विवाद, युवक पर लाठी-डंडों से हमला
बीकानेर
बीकानेर में नवसंवत्सर धर्मयात्रा की तैयारियां शुरू, व्यापार मंडल से मांगा समर्थन
बीकानेर
बीकानेर में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, एमडी के साथ युवक गिरफ्तार
बीकानेर
बीकानेर में रविवार को 5 घंटे बिजली रहेगी बंद, कई कॉलोनियां रहेंगी प्रभावित
बीकानेर
बीकानेर में 16 वर्षीय नाबालिग लापता, फोन उठाने वाली महिला बोली अब करेंगे शादी
बीकानेर
घरेलू एलपीजी सिलेंडर 60 रुपए महंगा, कॉमर्शियल गैस कीमतों में भी बढ़ोतरी
राजस्थान
बीकानेर में आमजन की सुविधा के लिए 75 ई-बसें चलेंगी, 209 पदों पर भर्ती
बीकानेर

You Might Also Like

Weather

राजस्थान के कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, मौसम बदलेगा

Published January 22, 2026
WATHERबीकानेर

मौसम लेगा करवट, दो दिन कई जिलों में बारिश अलर्ट

Published January 21, 2026
Weather

राजस्थान के 11 जिलों में शीतलहर का अलर्ट, पारा 5 डिग्री से भी नीचे – Weather News

Published January 12, 2026
WATHER

राजस्थान के 33 जिलों में बारिश का डबल अलर्ट, बीकानेर सहित कई जगह चेतावनी

Published May 4, 2025
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?