Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: पाक रेंजर्स के कब्जे में बीएसएफ जवान:7 दिन में दूसरी घटना
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जयपुर > पाक रेंजर्स के कब्जे में बीएसएफ जवान:7 दिन में दूसरी घटना
जयपुरराजनीतिराजस्थान

पाक रेंजर्स के कब्जे में बीएसएफ जवान:7 दिन में दूसरी घटना

editor
editor Published December 8, 2022
Last updated: 2022/12/08 at 1:38 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

पंजाब में भारत-पाकिस्तान इंटरनेशनल बॉर्डर पर तैनात बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) का एक जवान बुधवार सुबह 7.40 बजे गलती से जीरो लाइन पार कर पाकिस्तानी इलाके में पहुंच गया। घने कोहरे के कारण जवान से यह गलती हो गई। पाकिस्तानी एरिया में पहुंचते ही इस जवान को पाक रेंजर्स ने गिरफ्तार कर लिया है।

जवान BSF की 66 बटालियन का है। जैसे ही उसके बॉर्डर पार करने की सूचना मिली आला अधिकारी हरकत में आ गए थे। पाक रेंजर्स ने भी हिरासत में रखने की पुष्टि कर दी थी, लेकिन वापस ना लौटाने पर अड़े हुए हैं।

पहले जानते हैं क्या हुआ था
यह घटना BSF के फिरोजपुर सेक्टर की है। सुबह अबोहर एरिया में जवान रूटीन सर्च करते हैं। BSF के जवान फिरोजपुर सेक्टर में अबोहर एरिया में भारत-पाक बॉर्डर पर फेंसिंग के पार पड़ने वाले भारतीय इलाके में रूटीन सर्च कर रहे थे। यहां धुंध इतनी ज्यादा थी कि जवान जीरो लाइन क्रॉस कर गया।

धुंध के कारण बाकी जवानों को भी कुछ देर पता नहीं चल पाया कि उनका साथी लापता है। कुछ देर बाद जब वे इकट्‌ठा हुए तो पता चला कि एक जवान कम है। काफी तलाश के बाद भी जब उसका पता नहीं चला तो बटालियन में हलचल मच गई।

- Advertisement -

फेंसिंग से आगे भी भारत का इलाका

भारत ने पाकिस्तान की तरफ से घुसपैठ और आर्म्स व ड्रग की स्मगलिंग रोकने के लिए फेंसिंग कर रखी है। लगभग 12 फीट ऊंची ये फेंसिंग भारतीय सीमा के अंदर की गई है और इससे 300 से 500 मीटर आगे भी भारत का ही इलाका है। उसके बाद इंटरनेशनल बॉर्डर (जीरो लाइन) है जहां सफेद लाइन खिंची रहती है।

फेंसिंग के पार पड़ने वाले भारतीय क्षेत्र में किसान खेती भी करते हैं। किसानों को BSF की ओर से बाकायदा कार्ड जारी किए जाते हैं। जब भी कोई किसान खेतों में जाता है तो BSF के जवान निगरानी के लिए उनके साथ जाते हैं। इसके अलावा, हथियार-ड्रग की तस्करी रोकने के लिए BSF के जवान पूरे एरिया में लगातार सर्च करते हैं।


Share News

editor December 8, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

8 मई तक राजस्थान में अंधड़-बारिश का अलर्ट, मौसम रहेगा खराब
जयपुर बीकानेर
कोलायत में चार खनन प्लॉट की नीलामी, करोड़ों का राजस्व संभव
बीकानेर
बीकानेर निगम में काम ठप, ठेकेदारों ने जेईएन से की मारपीट
बीकानेर
बीकानेर में सीएम भजनलाल शर्मा का दौरा अचानक स्थगित
बीकानेर
बड़ा मंगल 2026: इन राशियों पर हनुमान जी की विशेष कृपा
बीकानेर
बीकानेर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जीत का जश्न, पूजा-अर्चना कर बांटी मिठाई
बीकानेर
श्रीगंगानगर हादसे में कांस्टेबल व मासूम बेटी की मौत, परिवार सदमे में
बीकानेर
बीकानेर में नशे का फैलता जाल, कई इलाकों में खुलेआम तस्करी
बीकानेर

You Might Also Like

जयपुरबीकानेर

8 मई तक राजस्थान में अंधड़-बारिश का अलर्ट, मौसम रहेगा खराब

Published May 5, 2026
राजस्थान

बीकानेर सहित 33 जिलों में मौसम अलर्ट, 4 मई को आंधी-बारिश का खतरा – Bikaner News

Published May 3, 2026
राजस्थान

राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट, सोलर पावर बेकार जाने से झटका

Published May 3, 2026
जयपुर

कमर्शियल सिलेंडर महंगा, होटल और शादी खर्च बढ़े

Published May 1, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?