Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: गैंगस्टर राजू ठेहट की हत्या के चारों शूटर सहित पांच बदमाश गिरफ्तार
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > crime > गैंगस्टर राजू ठेहट की हत्या के चारों शूटर सहित पांच बदमाश गिरफ्तार
crimeJaipur

गैंगस्टर राजू ठेहट की हत्या के चारों शूटर सहित पांच बदमाश गिरफ्तार

editor
editor Published December 4, 2022
Last updated: 2022/12/04 at 4:23 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। राजस्थान के कुख्यात गैंगस्ट राजू ठेहट की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ में लगी है। इस पूरे मामले में हत्या करने वाले पांच बदमाशों को पुलिस ने पकड़ लिया है।
जयपुर . राजस्थान के कुख्यात गैंगस्ट राजू ठेहट की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ में लगी है। इस पूरे मामले में हत्या करने वाले पांच बदमाशों को पुलिस ने पकड़ लिया है।
पुलिस ने बदमाशों को पकडऩे के लिए ए श्रेणी की नाकाबंदी करवाई थी, वहीं अलग अलग टीमों का गठन करके बदमाशों पर अपना शिकंजा कस दिया था। डीजीपी उमेश मिश्रा ने बताया कि हत्या में पांच बदमाश शामिल थे, जिन्हें पकड़ लिया गया है। जयपुर रेंज के आईजी उमेश दत्ता और सीकर एसपी कुंवर राष्ट्रदीप के नेतृत्व में यह ऑपरेशन चल रहा था। टीम ने बदमाशों को झुंझूनू बॉर्डर पर पकड़ लिया। पुलिस ने वारदात के लिए काम में ली गई क्रेटा गाड़ी को भी बरामद कर लिया।
राजस्थान के कुख्यात गैंगस्टर राजू ठेहट की गोली मारकर हत्या करने के बाद 24 घंटे में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। इस पूरे मामले के बाद सीकर में दहसत का माहौल व्याप्त हो चुका था। बाजार को बंद करवाया गया तथा आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर परिजनों ने शव लेने से मना कर दिया तथा धरना शुरू किया गया।
राजू ठेहट की हत्या के बाद यूपी बॉर्डर पर भी दिखी सख्ती, वाहनों की जांच
पुलिस ने बदमाशों को पकडऩे के लिए सीकर, झुंझुनूं, चुरू सहित हरियाणा में टीमें भेजी गई है। डीजीपी उमेश मिश्रा इस पूरे मामले की खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं। एडीजी रवि प्रकाश मेहरड़ा खुद पूरे घटनाक्रम पर नजर रखे हुए हैं। पुलिस ने चारों बदमाशों को नामजद कर लिया है सभी बदमाश हरियाणा के है।
उधर ठेहट की हत्या के बाद सीकर शहर में तनाव है। जगह जगह पुलिस का जाब्ता तैनात किया गया हैं। मेडिकल की दुकानों को छोडक़र सभी जगह बंद नजर आया। उधर सीकर, गैंगस्टर राजू ठेठ मामले में विधायक मुकेश भाकर व राजस्थान विश्वविद्यालय छात्र संघ अध्यक्ष निर्मल चौधरी भी शनिवार को एसके अस्पताल पहुंचे थे। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने तक शव नहीं लेने की चेतावनी दी थी। अस्पताल की मोर्चरी के बाहर वह धरने पर बैठे थे।
राजू ठेहट की हत्या करने बदमाश हरियाणा से आए थे। हत्या करने वाले नवीन बॉक्सर, जतिन जॉनी, सतीश और हिमांशु को पुलिस ने पकड़ लिया है और अभी पूछताछ की जा रही है। पूलिस ने बताया कि राजू ठेहट की हत्या करने से पहले पूरी तरह रैकी की थी। उन्हें ठेहट के बाहर आने के बारे में पूरी जानकारी थी। यही वजह थी कि वारदात करने के बाद उनके चेहरे पर किसी तरह का खौफ नहीं था। वह हथियार हवा में लहराते हुए पहले पैदल गए और वहां से ताराचंद की गोली मारने के बाद कार लूट ली। कार से आरोपी वहां से भाग गए थे।


Share News
Chat on WhatsApp

editor December 4, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

श्रीडूंगरगढ़ में दो सड़क हादसे, भिड़ंत के बाद वाहन पलटे
बीकानेर
बंद मकान में सेंधमारी, एलईडी व चांदी के जेवर सहित नकदी चोरी
बीकानेर
शनिवार को पूरे दिन खुलेंगे बीकेईएसएल के कैश काउंटर
बीकानेर
व्यासों की पारंपरिक गेर निकली, टका लेने की सदियों पुरानी रस्म निभाई
बीकानेर
युवक को रास्ते में रोककर मारपीट, गाड़ी की चाबी छीनी; आठ नामजद
बीकानेर
राजस्थान में फरवरी में ही चढ़ा गर्मी का पारा, आगे और बढ़ेगा तापमान
राजस्थान
फॉरेस्ट ऑफिसर से मारपीट, वर्दी फाड़ने और गाड़ी चढ़ाने का प्रयास
बीकानेर
बीकानेर में फुटपाथ पर युवक का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी
बीकानेर

You Might Also Like

crime

बीकानेर में शुक्रवार को कई इलाकों में सुबह से शाम तक बिजली कटौती

Published January 15, 2026
crime

सीबीएन ने चित्तौड़गढ़ में ड्रग फैक्ट्री का किया भंडाफोड़

Published January 15, 2026
crime

एयरफोर्स अधिकारी से 27.5 लाख की साइबर ठगी, गूगल ट्रेडिंग टास्क के जाल में फंसाया

Published January 15, 2026
crime

UPI भुगतान से उजागर हुई फर्जी पहचान, चेतन बनकर होटल में ठहरा जैसलमेर का अशरफ

Published January 14, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?