Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: सडक़ दुर्घटना में बीकानेर के व्यवसायी की दर्दनाक मौत
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > crime > सडक़ दुर्घटना में बीकानेर के व्यवसायी की दर्दनाक मौत
crimeबीकानेर

सडक़ दुर्घटना में बीकानेर के व्यवसायी की दर्दनाक मौत

editor
editor Published November 30, 2022
Last updated: 2022/11/30 at 1:27 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

श्रीगंगानगर क्षेत्र के गांव पांच जीबी में सूरतगढ़-अनूपगढ़ स्टेट हाइवे संख्या 94 पर  मध्यरात्रि एक कार सडक़ किनारे पड़े सीसी ब्लॉक से  टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार बीकानेर के व्यवसायी की मौत हो गई।
श्रीगंगानगर क्षेत्र के गांव पांच जीबी में सूरतगढ़-अनूपगढ़ स्टेट हाइवे संख्या 94 पर  एक कार पशु को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर  सडक़ किनारे पड़े सीसी ब्लॉक से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार बीकानेर के व्यवसायी की मौत हो गई, जबकि चार  अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक तीन माह की बच्ची भी शामिल है।
जानकारी के अनुसार कस्बे के वार्ड 4 निवासी नितिन सेतिया अपनी मां कृष्णा देवी, पत्नी कनिका, बेटी मिशिका एवं बीकानेर के  सादुलगंज निवासी मामा जयलाल छाबड़ा के साथ रावतसर में एक शादी समारोह में शामिल होकर  मध्य रात्रि वापस जैतसर लौट रहे  थे। इसी दौरान सूरतगढ़-अनूपगढ़ स्टेट हाइवे 94 पर गांव 13 एसडी के पास सडक़ मार्ग पर पशु को बचाने के दौरान गाड़ी अनियंत्रित होकर  हाइवे से नीचे उतरकर सीमेंट के ब्लॉक से टकरा गई। हादसे में कार सवार पांचों जने घायल हो गए। घायल सदस्यों में से एक जने ने परिजनों  को हादसे की सूचना दी। इसके बाद परिजन वेदप्रकाश सेतिया और मनीष सुखीजा मौके पर पहुंचे व घायलों को उपचार के लिए सूरतगढ़ के  निजी चिकित्सालय लेकर गए। जहां उपचार के दौरान जयलाल छाबड़ा की मौत हो गई। वहीं नितिन सेतिया को गंभीर हालत में जयपुर रेफर  किया गया है। जबकि कृष्णा ड्डदेवी, कनिका, मिशिका (3 माह) का सूरतगढ़ के निजी चिकित्सालय में उपचार चल रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दुर्घटनास्थल पर यदि ब्लॉक नहीं होता तो कार खेतों में निकल जाती। इससे जान बच सकती थी। ब्लॉक से टक राने के बाद कार के आगे का हिस्सा पूर्णतया क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं एयर बैग खुलने से अन्य सदस्यों की जान बच गई। कार के ब्लॉक से  टकराने के बाद कार में सवार नितिन ने चोटिल होने के बाद भी अपने पिता को फोन कर घटना की जानकारी दी। जिसके चलते परिवार के  अन्य सदस्य घटनास्थल पर बिना देरी के पहुंच गए तथा घायलों का चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां उनका शीघ्र इलाज शुरू कर दिया  गया। हादसे में मृतक जयलाल छाबड़ा बीकानेर में मेडिकल स्टोर चलाते थे। वहीं घायल नितिन का जैतसर में ओटोमोबाइल का शोरूम है।


Share News
Chat on WhatsApp

editor November 30, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

जयपुर में लग्जरी विला से विदेशी नागरिकों को ठगने वाला गिरोह पकड़ा
जयपुर
शांत व्यवहार रखें, वरना रिश्तों और खुद को नुकसान संभव आज
राशिफल
नागौर में तेज रफ्तार टैंकर ने स्कूटी सवार दो बहनों को कुचला
बीकानेर
बीकानेर में रेत से उग रहा सफेद सोना, मशरूम खेती से बढ़ी आय
बीकानेर
बीकानेर: पीबीएम नई मेडिसिन विंग में जल्द नियुक्त होगा अलग अधीक्षक
बीकानेर
बीकानेर में चेक बाउंस मामले में आरोपी को एक साल की सजा
बीकानेर
बीकानेर में हिंदू नववर्ष धर्मयात्रा की तैयारियां तेज, बस्तियों में जनसंपर्क अभियान
बीकानेर
राजस्थान में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर सप्लाई पर रोक
राजस्थान

You Might Also Like

बीकानेर

नागौर में तेज रफ्तार टैंकर ने स्कूटी सवार दो बहनों को कुचला

Published March 10, 2026
बीकानेर

बीकानेर में रेत से उग रहा सफेद सोना, मशरूम खेती से बढ़ी आय

Published March 10, 2026
बीकानेर

बीकानेर: पीबीएम नई मेडिसिन विंग में जल्द नियुक्त होगा अलग अधीक्षक

Published March 10, 2026
बीकानेर

बीकानेर में चेक बाउंस मामले में आरोपी को एक साल की सजा

Published March 9, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?