Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: सामाजिक न्याय आपके द्वार से 11 हजार वंचितों को मिली सामाजिक सुरक्षा
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > सामाजिक न्याय आपके द्वार से 11 हजार वंचितों को मिली सामाजिक सुरक्षा
बीकानेर

सामाजिक न्याय आपके द्वार से 11 हजार वंचितों को मिली सामाजिक सुरक्षा

editor
editor Published November 29, 2022
Last updated: 2022/11/29 at 8:38 PM
Share
SHARE
Share News

बीकानेर। राज्य सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लाभ से जिले में वंचित रहे पात्रों को जोड़ने के लिए प्रारम्भ किए गए सामाजिक न्याय आपके द्वार अभियान से अब तक 11 हजार 137 लोगों को लाभान्वित किया जा चुका है।
जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, पालनहार योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना से वंचित पात्रों को जोड़ने के लिए लए यह अभियान चलाया गया। जिला कलक्टर ने बताया कि अभियान के तहत गठित टीमों द्वारा डोर-टू-डोर सर्वे किया गया। अब तक 5 लाख 10 हजार से अधिक घरों तक इन टीमों ने पहुंच कर पात्रों को जोड़ा है। इन टीमों द्वारा मुख्यमंत्री वृद्धजन सम्मान पेंशन योजना के 8 हजार 442, मुख्यमंत्री एकलनारी सम्मान पेंशन योजना के 1 हजार 163, मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन सम्मान पेंशन योजना के 631 एवं मुख्यमंत्री कृषक वृद्धजन सम्मान पेंशन योजना के 27 सहित कुल 10 हजार 263 व्यक्ति जोड़े गए। इसी प्रकार इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय पेंशन योजनान्तर्गत वृद्धजन सम्मान पेंशन योजना के 695, विधवा पेंशन के 164 एवं विशेषयोग्यजन पेंशन योजना के 15 सहित कुल 874 पेंशनर्स भी इस अभियान से लाभांवित हुए। सामाजिक न्याय आपके द्वार अभियान के अंतर्गत मुख्यमंत्री कन्यादान में 535 तथा पालनहार योजना में 1 हजार 56 पालनहारों एवं 1 हजार 901 बच्चों को ई-मित्र के माध्यम से जोड़ा गया।
*सर्वे का किया क्रॉस वेरिफिकेशन*
एक अप्रैल से प्रारम्भ इस अभियान के तहत हुए सर्वे का क्रॉस वेरिफिकेशन भी किया गया। रेण्डम आधार पर दो प्रतिशत घरों का सत्यापन किया गया। संबंधित एसडीएम द्वारा नियुक्त अधिकारी इन घरों तक पहुंचे और सर्वे की समीक्षा की। जिला कलक्टर ने बताया कि अभियान के तहत सामाजिक सुरक्षा पेंशन, पालनहार और मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत पात्र वंचित लोगों के चिन्हीकरण तथा आवेदन लिए गए। ग्राम पंचायत और वार्ड स्तर पर टीमें गठित की गई। ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम पंचायत में पदस्थापित ग्राम विकास अधिकारी, वरिष्ठ सहायक, कनिष्ठ सहायक, ग्राम रोजगार सहायक, पंचायत शिक्षा सहायक व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं शहरी क्षेत्र पटवारी, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सफाई निरीक्षक एवं नगर निगम या नगरपालिका के अन्य कार्मिकों को टीम में लगा कर लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी येाजना से जोड़ा जा चुका है।


Share News

editor November 29, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बिजली विभाग की लापरवाही से युवक करंट से झुलसा, मामला दर्ज
बीकानेर
बीकानेर में तीन घंटे की नाकाबंदी, एक दिन में 1679 चालान
बीकानेर
NEET PG 2025 का एडमिट कार्ड कल सुबह 10 बजे होगा जारी
शिक्षा
अब AI से होगी यूट्यूब पर नाबालिगों की पहचान, 13 अगस्त से शुरू होगी जांच
देश-दुनिया
राजस्थान में 3225 स्कूल लेक्चरर पदों पर भर्ती, जानें पात्रता और प्रक्रिया
राजस्थान
बीकाणा अपडेट: बीकानेर में अपराध, आंदोलन और हादसों की दिनभर की बड़ी खबरें
बीकानेर
बीकानेर में युवक को धक्का मारते दिखे अशोक गहलोत, मचा हड़कंप
बीकानेर राजनीति
डॉक्टर से 25 लाख की रंगदारी: पुलिस ने आरोपी का साथी पकड़ा
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बिजली विभाग की लापरवाही से युवक करंट से झुलसा, मामला दर्ज

Published July 30, 2025
बीकानेर

बीकानेर में तीन घंटे की नाकाबंदी, एक दिन में 1679 चालान

Published July 30, 2025
बीकानेर

बीकाणा अपडेट: बीकानेर में अपराध, आंदोलन और हादसों की दिनभर की बड़ी खबरें

Published July 30, 2025
बीकानेरराजनीति

बीकानेर में युवक को धक्का मारते दिखे अशोक गहलोत, मचा हड़कंप

Published July 30, 2025

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

Join WhatsApp Group

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?