Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: सोमवार को बीकानेर लौटेंगे रामेश्वरम गए 925 वरिष्ठ नागरिक
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > सोमवार को बीकानेर लौटेंगे रामेश्वरम गए 925 वरिष्ठ नागरिक
बीकानेरराजस्थान

सोमवार को बीकानेर लौटेंगे रामेश्वरम गए 925 वरिष्ठ नागरिक

editor
editor Published November 27, 2022
Last updated: 2022/11/27 at 7:43 PM
Share
SHARE
Share News

बीकानेर। वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत बीकानेर से रामेश्वरम गए 925 वरिष्ठ नागरिक सोमवार देर शाम तक बीकानेर लौटेंगे।
ट्रेन प्रभारी राजेंद्र खत्री ने बताया कि यात्रा अब अपने अंतिम चरण में है। राज्य सरकार के निर्देशानुसार सभी व्यवस्थाओं का समयबद्ध तरीके से ध्यान रखा जा रहा है, जिससे वरिष्ठ नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों की देखरेख के लिए राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक कोच में दो-दो अनुदेशक एवं मेडिकल व्यवस्था और सुरक्षा का पर्याप्त जाब्ता तैनात किया गया है। इन यात्रियों द्वारा रामेश्वरम के अलावा मदुरई और अन्य तीर्थ स्थलों के दर्शन किए गए।
तीर्थ यात्रा में जाने वाली नोहर की मंजू देवी ने राज्य सरकार की इस योजना को बुजुर्गों के लिए बेहद फायदेमंद बताया। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान सभी व्यवस्थाएं बेहतरीन रही। बीकानेर की सरोज व्यास ने बताया कि उन्हें खाना-पीना भोजन और दवाइयां आदि समय पर मिलती रही। मेडिकल टीम ने भी सभी का ध्यान रखा। बीकानेर की ही रामा ओझा ने बताया कि अनुदेशकों की देखभाल के लिए नियुक्त कार्मिकों ने परिजनों की भांति उनका ध्यान रखा। उन्हें पूरी यात्रा के दौरान परिवार सा माहौल लगा।
हनुमानगढ़ के यात्रियों की देखभाल के लिए नियुक्त अनुदेशक दिनेश चूरा ने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों कि यात्रा करने वालों में हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर के 370 तथा बीकानेर और चूरू के 555 वरिष्ठ नागरिक शामिल हैं। बीकानेर के यात्रियों की देखभाल के अनुदेशक सुभाष जोशी ने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों ने यात्रा के दौरान भजन सुनाए और कीर्तन किया। अनुदेशक सन्नी ग्रोवर, मुकेश व्यास, विवेक व्यास और रामचंद्र बिश्नोई ने विभिन्न व्यवस्थाओं को संभाला। सभी यात्रियों ने मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत और राज्य सरकार की इस पहल की सराहना की। इनका कहना था कि सरकार के प्रयासों से उन्हें ऐसे दूरस्थ तीर्थ स्थलों के दर्शन का सौभाग्य मिला और इस पर हुआ समूचा खर्च सरकार ने वहन किया।


Share News

editor November 27, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बिजली विभाग की लापरवाही से युवक करंट से झुलसा, मामला दर्ज
बीकानेर
बीकानेर में तीन घंटे की नाकाबंदी, एक दिन में 1679 चालान
बीकानेर
NEET PG 2025 का एडमिट कार्ड कल सुबह 10 बजे होगा जारी
शिक्षा
अब AI से होगी यूट्यूब पर नाबालिगों की पहचान, 13 अगस्त से शुरू होगी जांच
देश-दुनिया
राजस्थान में 3225 स्कूल लेक्चरर पदों पर भर्ती, जानें पात्रता और प्रक्रिया
राजस्थान
बीकाणा अपडेट: बीकानेर में अपराध, आंदोलन और हादसों की दिनभर की बड़ी खबरें
बीकानेर
बीकानेर में युवक को धक्का मारते दिखे अशोक गहलोत, मचा हड़कंप
बीकानेर राजनीति
डॉक्टर से 25 लाख की रंगदारी: पुलिस ने आरोपी का साथी पकड़ा
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बिजली विभाग की लापरवाही से युवक करंट से झुलसा, मामला दर्ज

Published July 30, 2025
बीकानेर

बीकानेर में तीन घंटे की नाकाबंदी, एक दिन में 1679 चालान

Published July 30, 2025
राजस्थान

राजस्थान में 3225 स्कूल लेक्चरर पदों पर भर्ती, जानें पात्रता और प्रक्रिया

Published July 30, 2025
बीकानेर

बीकाणा अपडेट: बीकानेर में अपराध, आंदोलन और हादसों की दिनभर की बड़ी खबरें

Published July 30, 2025

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

Join WhatsApp Group

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?