Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: सक्रिय ब्युरोकेसी पर निम्न स्तर की टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेगा उद्योग जगत :- पचीसिया
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > सक्रिय ब्युरोकेसी पर निम्न स्तर की टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेगा उद्योग जगत :- पचीसिया
बीकानेरराजस्थान

सक्रिय ब्युरोकेसी पर निम्न स्तर की टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेगा उद्योग जगत :- पचीसिया

editor
editor Published November 22, 2022
Last updated: 2022/11/22 at 3:24 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर जिला उद्योग संघ के प्रतिनिधिमंडल ने संभागीय आयुक्त नीरज के पवन से मुलाक़ात कर पंचायती राज मंत्री द्वारा जिला कलक्टर के साथ किये गये अभद्र व्यवहार की निंदा करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम का विरोध पत्र सौंपा | अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि पंचायती राज मंत्री रमेश चंद्र मीणा द्वारा सार्वजनिक मंच से जिला कलक्टर महोदय श्री भगवती प्रसाद कलाल के प्रति अशोभनीय व्यवहार एवं निम्न स्तर की टिप्पणी की गई | शालीनता की सभी सीमाओं को तोड़ते हुए जिले के मुखिया को कार्यक्रम से बाहर जाने तक का कहा गया | जबकि यहाँ यह भी उल्लेखित है कि जिला कलक्टर के उस समय जरूरी कॉल आई हुई थी जिसके कारण कलक्टर द्वारा मोबाइल का प्रयोग किया गया था | जिस पर भी मंत्री द्वारा आवेशित होकर पूरे ब्युरोकेसी सिस्टम पर टिप्पणी भी की गई | जबकि वर्तमान में बीकानेर में पदस्थापित ब्युरोकेसी जो कि पूरे जिले के विकास एवं सौन्दर्यकरण हेतु लामबंद है और जिला कलक्टर द्वारा नवाचार करते हुए डिजिटल शिक्षा के तहत पूरे जिले के सरकारी स्कूलों में टीवी का वितरण किया गया, बीकानेर के औद्योगिक विकास हेतु अनेक योजनाओं के माध्यम से नवाचार किये जा रहे हैं जिसके लिए जिला कलक्टर के नवाचारों की पूरे देशभर में प्रशंसा की जा रही है और ऐसी अफसरशाही पर मंत्री द्वारा ब्युरोकेसी पर उंगली उठाना अफसरशाही को हतोत्साहित करने वाला कृत्य है जिसको बीकानेर के उद्योगपति एवं व्यापारी वर्ग द्वारा बिलकुल सहन नहीं किया जाएगा | बीकानेर जिला उद्योग संघ मंत्री द्वारा जिले के विकास को समर्पित जिला कलक्टर पर सार्वजनिक रूप से की गई ऐसी टिप्पणी की निंदा करता है और मंत्री से सार्वजनिक रूप से माफ़ी मांगने की मांग करता है अन्यथा बीकानेर जिला उद्योग संघ इस कृत्य के लिए आन्दोलन की राह चुनने को मजबूर हो जाएगा | इस अवसर पर सचिव वीरेंद्र किराडू, उपाध्यक्ष नरेश मित्तल, शिवरतन पुरोहित, डॉ. प्रकाश ओझा, महावीर दफ्तरी, विपिन मुसरफ, आर के जाजडा आदि उपस्थित हुए |


Share News
Chat on WhatsApp

editor November 22, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में चेक बाउंस मामले में आरोपी को एक साल की सजा
बीकानेर
बीकानेर में हिंदू नववर्ष धर्मयात्रा की तैयारियां तेज, बस्तियों में जनसंपर्क अभियान
बीकानेर
राजस्थान में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर सप्लाई पर रोक
राजस्थान
बीकानेर में मंगलवार को कई क्षेत्रों में बिजली कटौती
बीकानेर
बीकानेर में गाली-गलौज, मारपीट और पिस्टल दिखाकर धमकी का मामला
बीकानेर
पीबीएम अस्पताल में ड्यूटी के दौरान गार्ड की हार्ट अटैक से मौत
बीकानेर
खाजूवाला में पाक नंबर से बार-बार कॉल, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
राजस्थान
शराब के लिए पैसे मांगे, मारपीट कर बाइक में तोड़फोड़
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर में चेक बाउंस मामले में आरोपी को एक साल की सजा

Published March 9, 2026
बीकानेर

बीकानेर में हिंदू नववर्ष धर्मयात्रा की तैयारियां तेज, बस्तियों में जनसंपर्क अभियान

Published March 9, 2026
राजस्थान

राजस्थान में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर सप्लाई पर रोक

Published March 9, 2026
बीकानेर

बीकानेर में मंगलवार को कई क्षेत्रों में बिजली कटौती

Published March 9, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?