Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित
बीकानेरराजस्थान

साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित

editor
editor Published November 14, 2022
Last updated: 2022/11/14 at 7:32 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर, 14 नवंबर। जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने कहा कि बजट घोषणाओं, फ्लैगशिप योजनाओं तथा अन्य विभागीय कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए सभी अधिकारी गुणवत्ता के साथ समयबद्ध रूप से काम करवाना सुनिश्चित करें। जिला कलक्टर ने सोमवार को साप्ताहिक समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिए ।उन्होंने कहा कि आमजन की परिवेदना के निस्तारण के लिए सभी विभाग अपने यहां आ रहे प्रकरणों के निस्तारण की नियमित समीक्षा करें तथा आमजन को राहत दे।
जिला कलक्टर ने खनिज विभाग द्वारा प्राप्त किए गए लक्ष्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि अवैध खनन रोकने के लिए छतरगढ़, खाजूवाला क्षेत्र में विभाग द्वारा टीमें भेजी जाए।
जिला कलक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा, कृषि, सहकारिता, स्वास्थ्य ,रसद  सहित विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पालनहार योजना से वंचित पात्रों के नाम जुड़वाने के लिए ऐसे बच्चे जिनके जनाधार नहीं है उनके जनाधार बनवाएं तथा वंचित पात्रों का नाम जुड़वाना सुनिश्चित किया जाए। भगवती प्रसाद ने रसद विभाग को गेहूं का समयबद्ध वितरण करवाने के निर्देश दिए।
उद्योग विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए जिला कलक्टर ने कहा कि लंबित प्रकरणों के निस्तारण के लिए उद्योग केंद्र में बैंकों के साथ समन्वय करते हुए एक शिविर आयोजित किया जाए। जिला कलक्टर ने कहा कि बजट घोषणाओं की समयबद्ध अनुपालना में यदि कोई समस्या आती है तो तुरंत उच्च स्तर पर अवगत करवाया जाए जिससे  समस्या का निस्तारण किया जा सके। जिला कलक्टर ने कहा कि गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा अतः सभी अधिकारी कार्य की नियमित मानिटरिंग करें। बैठक में सीएमएचओ डॉ मोहम्मद अबरार पंवार, उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग शारदा चौधरी, संयुक्त निदेशक सूचना एवं प्रौद्योगिकी सत्येंद्र सिंह, उपनिदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग एल डी पंवार, अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी मुकेश गुप्ता सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।


Share News
Chat on WhatsApp

editor November 14, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में कक्षा 9 की नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ और मारपीट का मामला – Bikaner News
बीकानेर
बीकानेर में 17 वर्षीय नाबालिग का घर से लापता होना – Bikaner News
बीकानेर
नहर किनारे गायब महिला पुलिस को सतासर में मिली – Bikaner News
बीकानेर
भ्रामक पोस्ट पर हाईकोर्ट सख्त, मेटा को तुरंत हटाने के निर्देश – Rajasthan News
राजस्थान
राष्ट्रपति के कार्यक्रम स्थल बदलाव पर विवाद, केंद्र ने मांगी रिपोर्ट – National News
देश-दुनिया
भवन के बाहर खड़ी बाइक चोरी, तलाश के बाद भी नहीं लगा सुराग – Bikaner News
बीकानेर
कैफे संचालक से मारपीट का आरोप, देर रात थाने के बाहर जुटे लोग – Bikaner News
बीकानेर
मार्च की शुरुआत में ही बढ़ी गर्मी, कई राज्यों में लू का अलर्ट – National News
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर में कक्षा 9 की नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ और मारपीट का मामला – Bikaner News

Published March 8, 2026
बीकानेर

बीकानेर में 17 वर्षीय नाबालिग का घर से लापता होना – Bikaner News

Published March 8, 2026
बीकानेर

नहर किनारे गायब महिला पुलिस को सतासर में मिली – Bikaner News

Published March 8, 2026
राजस्थान

भ्रामक पोस्ट पर हाईकोर्ट सख्त, मेटा को तुरंत हटाने के निर्देश – Rajasthan News

Published March 8, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?