Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: भामाशाहों की मदद से बच्चों को उपलब्ध करवाए स्कूल बैग, स्टेशनरी और लंच बॉक्स
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > भामाशाहों की मदद से बच्चों को उपलब्ध करवाए स्कूल बैग, स्टेशनरी और लंच बॉक्स
बीकानेरराजस्थान

भामाशाहों की मदद से बच्चों को उपलब्ध करवाए स्कूल बैग, स्टेशनरी और लंच बॉक्स

editor
editor Published November 14, 2022
Last updated: 2022/11/14 at 7:22 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर, 14 नवंबर। जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने सोमवार को चकगर्बी में शिफ्ट परिवारों के बच्चों के साथ बाल दिवस मनाया। इस अवसर पर भामाशाहों के सहयोग से बच्चों को स्कूल बैग, स्टेशनरी का सामान और लंच बॉक्स उपलब्ध करवाए गए। इस दौरान कठपुतली के माध्यम से बालश्रम रोकथाम, बाल अधिकार एवं शिक्षा के विषय में जानकारी दी गई।
इस अवसर पर जिला कलक्टर ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य है। इनका भविष्य सुरक्षित होगा तो देश विकास के पथ पर आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि चकगर्बी के बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है, जिससे इनका सर्वांगीण विकास हो सके। उन्होंने कहा कि अभिभावक भी बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजें। जिला प्रशासन द्वारा बच्चों को स्कूल में दाखिले के साथ इनके लिए बसों की व्यवस्था की गई है। उन्होंने स्थानीय लोगों से नशे से दूर रहने के लिए आग्रह किया।
उल्लेखनीय है कि जिला कलेक्टर की पहल पर श्रीगंगानगर रोड पर अवैध रूप से बसे परिवारों को चकगर्बी में शिफ्ट करवाते हुए, यहां सभी आधारभूत व्यवस्थाएं करवाई गई हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में यहां के 52 बच्चों को सरकारी विद्यालय में अस्थाई प्रवेश दिलाया गया है। पहले भी भामाशाहों के सहयोग से स्कूल के विद्यार्थियों को स्पोर्ट्स शू उपलब्ध करवाए गए थे।
बाल अधिकारिता विभाग की सहायक निदेशक कविता स्वामी ने बताया कि स्कूल में प्रवेशित बच्चों के स्थाई प्रवेश के लिए आवश्यक दस्तावेज बनवाए जाएंगे। इसके लिए शिविर के माध्यम से बच्चों के आधार, जन आधार और जन्म प्रमाण-पत्र सहित विभिन्न बनवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि स्कूल बैग और अन्य सामग्री एपीपी धीरज कड़वासरा एवं किशोर न्याय बोर्ड के सदस्यअरविंद सिंह सेंगर द्वारा उपलब्ध करवाए गए हैं।
इस अवसर पर बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष डॉ.किरण सिंह तवर, सदस्य सरोज जैन, हर्षवर्धन, आईदान, किशोर न्याय बोर्ड की सदस्य किरण गौड़ अरविंद सिंह सेंगर, चाइल्ड हेल्पलाइन के चेनाराम, जिला बाल कल्याण अधिकारी अरुण सिंह शेखावत, किशोर गृह के कारागार अधिकारी राजेश चौधरी आदि मौजूद रहे।


Share News

editor November 14, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में दिनदहाड़े महिला से चैन लूट, नकाबपोश बदमाश फरार
बीकानेर
बीकानेर पूर्व के वार्ड 48 में अधूरी सड़क से बढ़ी परेशानी, मोहल्लेवासी नाराज
बीकानेर
प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 42 तहसीलदारों को दी गई RAS पदोन्नति
राजस्थान
सदर पुलिस ने सट्टे के मामले में दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया
बीकानेर
नयाशहर में मारपीट व धमकाने का मामला, पुलिस अधीक्षक ने FIR दर्ज कराई
बीकानेर
एक शादी के बावजूद महिला ने की दूसरी शादी, पति ने दर्ज करवाया मुकदमा
बीकानेर
बीकानेर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 26 थानाधिकारियों के तबादले के आदेश जारी
बीकानेर
संसद का शीतकालीन सत्र 1 दिसंबर से 19 दिसंबर तक, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी
देश-दुनिया

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर में दिनदहाड़े महिला से चैन लूट, नकाबपोश बदमाश फरार

Published November 8, 2025
बीकानेर

बीकानेर पूर्व के वार्ड 48 में अधूरी सड़क से बढ़ी परेशानी, मोहल्लेवासी नाराज

Published November 8, 2025
राजस्थान

प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 42 तहसीलदारों को दी गई RAS पदोन्नति

Published November 8, 2025
बीकानेर

सदर पुलिस ने सट्टे के मामले में दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया

Published November 8, 2025
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
Join WhatsApp Group

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?