Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: 2040 में फिर बनेगा दिवाली और देव दिवाली पर सूर्य-चंद्र ग्रहण का योग
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > दिवाली > 2040 में फिर बनेगा दिवाली और देव दिवाली पर सूर्य-चंद्र ग्रहण का योग
दिवाली

2040 में फिर बनेगा दिवाली और देव दिवाली पर सूर्य-चंद्र ग्रहण का योग

editor
editor Published November 8, 2022
Last updated: 2022/11/08 at 12:33 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

आज कार्तिक पूर्णिमा और देव दिवाली (8 नवंबर) की शाम 4.23 बजे से अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में पूर्ण चंद्र ग्रहण दिखने लगेगा। देश के पूर्वी हिस्से के अलावा बाकी शहरों में आंशिक चंद्र ग्रहण दिखेगा, जो कि 6.19 बजे खत्म होगा। इसके बाद उपच्छाया चंद्र ग्रहण शुरू होगा और ये 7.26 बजे तक रहेगा।
पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र के मुताबिक 2022 से पहले सूर्य और चंद्र ग्रहण का ऐसा योग 2012 और उससे पहले 1994 में बना था। 2012 में 13 नवंबर को दिवाली पर सूर्य ग्रहण और 28 नवंबर को देव दिवाली पर चंद्र ग्रहण हुआ था। 1994 में 3 नवंबर को दिवाली पर सूर्य ग्रहण और 18 नवंबर को देव दिवाली पर चंद्र ग्रहण हुए थे। अब ऐसा संयोग 18 साल बाद बनेगा। 2040 में 4 नवंबर को दिवाली पर आंशिक सूर्य ग्रहण (भारत में नहीं दिखेगा) और 18 नवंबर को देव दिवाली पर पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा, ये ग्रहण भारत में दिखेगा।
उज्जैन की जीवाजी वेधशाला के अधीक्षक डॉ. राजेंद्र गुप्त के मुताबिक चंद्र ग्रहण भारत में दोपहर 2.38 बजे शुरू होगा। देश के पूर्वी भाग कोलकाता, कोहिमा, पटना, पुरी, रांची, ईटानगर के आसपास के शहरों में पूर्ण चंद्र ग्रहण और शेष भारत में आंशिक चंद्र ग्रहण दिखेगा। जहां पूर्ण ग्रहण रहेगा, वहां चंद्रमा लाल दिखाई देगा।
2023 में कब-कब होंगे सूर्य-चंद्र ग्रहण
अगले साल 20 अप्रैल को सूर्य ग्रहण होगा। 5 मई 2023 को उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा, इसकी धार्मिक मान्यता नहीं है। 14 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण होगा। ये तीनों ग्रहण भारत में नहीं दिखेंगे। 28 अक्टूबर को आंशिक चंद्र ग्रहण रहेगा। ये देश में दिखेगा।
सूतक और ग्रहण के समय कौन-कौन से शुभ काम करें?
सूतक के संबंध में उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा का कहना है कि चंद्र ग्रहण का सूतक ग्रहण शुरू होने से नौ घंटे पहले सुबह 5.38 बजे से शुरू हो जाएगा। शाम को 6.19 बजे ग्रहण खत्म होने के साथ ही सूतक भी खत्म हो जाएगा। सूतक और ग्रहण के समय पूजा-पाठ नहीं की जाती है। इस दौरान मंत्र जप और दान-पुण्य करने का महत्व सबसे ज्यादा है

Share News
Chat on WhatsApp

editor November 8, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

राष्ट्र निर्माण और सामाजिक संगठन हेतु वीर हनुमान बस्ती में बैठक संपन्न, 26 जनवरी को होगा विशाल हिंदू सम्मेलन
बीकानेर राजस्थान
बीकानेर में अवैध जुआ सट्टा संचालकों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई – Bikaner News
बीकानेर
बीकानेर में सर्दी के चलते स्कूल और आंगनबाड़ी का समय बदला – Bikaner News
बीकानेर
कांस्टेबल भर्ती घोटाले में 38 के खिलाफ FIR दर्ज, पुलिस विभाग में हड़कंप – Rajasthan News
राजस्थान
महिला सशक्तीकरण और 1.5 लाख सरकारी पदों की भर्ती प्रक्रिया जारी – Rajasthan News
राजस्थान
There will be power cuts in these areas tomorrow - know which areas are included
कल इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली कटौती – जानें कौन-कौन से इलाके शामिल – Bikaner News
बीकानेर
बीकानेर सहित राजस्थान के कई जिलों में पारा गिरा, शीतलहर का प्रभाव बढ़ा – Rajasthan News
राजस्थान
बीकानेर में नकली नोटों का भंडाफोड़, 1.74 लाख की जाली करेंसी जब्त – Bikaner News
बीकानेर

You Might Also Like

Two incidents of suicide in Kotgate and Bada Bazar, investigation underway
CollegecrimeDelhiअपहरणदिवालीबारिशबांसवाड़ामहाजनमारपीट

कोटगेट और बड़ा बाजार में सुसाइड की दो घटनाएं, जांच जारी

Published January 9, 2025
9 Soldiers Martyred in Chhattisgarh IED Blast, Naxal Attack Shakes Bijapur
CollegecrimeDelhiअपहरणदिवालीबारिशबांसवाड़ामहाजनमारपीट

आईईडी विस्फोट में नौ जवान बलिदान, नक्सलियों का बड़ा हमला

Published January 6, 2025
Tricolor Yatra Murder Case: 28 Convicts Sentenced to Life Imprisonment
CollegecrimeDelhiअपहरणदिवालीबारिशबांसवाड़ामहाजनमारपीट

तिरंगा यात्रा हत्याकांड: 28 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा

Published January 3, 2025
दिवालीबीकानेरराजस्थान

दीपावली स्नेह मिलन समारोह-2022

Published November 7, 2022
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?