Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: पानी की बारी को लेकर बुजुर्ग की हत्या:परिवारों में पहले से चल रही थी रंजिश,
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > crime > पानी की बारी को लेकर बुजुर्ग की हत्या:परिवारों में पहले से चल रही थी रंजिश,
crimeबीकानेर

पानी की बारी को लेकर बुजुर्ग की हत्या:परिवारों में पहले से चल रही थी रंजिश,

editor
editor Published November 2, 2022
Last updated: 2022/11/02 at 1:00 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

हनुमानगढ़ जिले के पीलीबंगा थानाक्षेत्र के ४७ एसएसडब्ल्यू गांव में पानी की बारी को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। झगड़े के दौरान एक पक्ष ने बुजुर्ग के सिर में कस्सी से वार किया, जिससे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, मृतक के बेटे का इलाज जिला अस्पताल में अभी जारी है। किसी पुरानी जमीनी रंजिश को लेकर काफी समय से दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था।

पीलीबंगा थाना प्रभारी सीआई विजय मीणा ने बताया कि सतवंत सिंह पुत्र प्रीतम सिंह निवासी वार्ड १ कालीबंगा ने रिपोर्ट दी कि मेरे चाचा भरपूर सिंह के साथ जमीन के बंटवारे को लेकर रंजिश थी। मेरे पिता प्रीतम सिंह, भाई बेअंत सिंह और सतवंत सिंह खेत में चक ४७ एसएसडब्ल्यू में पानी की बारी शाम ६ बजे से ६:५२ बजे तक लगाने गए थे। खेत का पानी संदीप सिंह, भरपूर सिंह, जगप्रीत सिंह, मनदीप सिंह ने बीच में तोड़ दिया। मेरे पिता और भाई ने मना किया तो मुल्जिमान ने एक राय होकर मेरे पिता के साथ मारपीट शुरू कर दी।

मृतक के बेटे ने पुलिस को बताया कि संदीप ने पिता के सिर में कस्सी से चोट मारी और बाकी सभी मुल्जिमानों ने पकड़ लिया। मेरा भाई छुड़ाने लगा तो अन्य मुल्जिमान ने उसके साथ भी कस्सियों से मारपीट की। मेरे शोर करने पर मुल्जिमान भाग गए। फिर गाड़ी से अपने पिता व भाई को सरकारी अस्पताल हनुमानगढ़ में भर्ती करवाया। गंभीर चोटों की वजह से पिता की हालत गम्भीर होने के कारण बीकानेर रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही मौते हो गई। वहीं, भाई बेअंत सिंह का गवर्नमेंट अस्पताल हनुमानगढ़ टाउन में इलाज चल रहा है।

मृतक के बेटे ने भरपूर सिंह, संदीप सिंह, जगप्रीत सिंह, मनदीप सिंह के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज करवाया है। पीलीबंगा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, सीआई विजय मीणा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सुपुर्द कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

- Advertisement -

Share News

editor November 2, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

भक्ति और उल्लास के बीच निकली श्री जगन्नाथ रथयात्रा, उमड़े हजारों श्रद्धालु
बीकानेर
रेल ट्रैक नवीनीकरण से बीकानेर-मदुरै एक्सप्रेस निर्धारित समय से चलेगी देरी से
बीकानेर
दिनदहाड़े गणेश मंदिर में चोरी, चांदी का मुकुट और नकदी लेकर फरार
बीकानेर
जेल से छूटते ही बनाई दबंगई की रील, फिर पहुंचा सलाखों के पीछे
बीकानेर
यातायात नियम तोड़ने वालों को बड़ा झटका, अब ट्रेनिंग के बाद ही लाइसेंस बहाल
बीकानेर
दो दिन में दो बड़ी कार्रवाई, नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा
बीकानेर
जन्म के कुछ घंटे बाद झाड़ियों में मिला नवजात, जांच शुरू
बीकानेर
श्याम सिंह भाटी को पदमुक्त करने पर देहात अध्यक्ष सियाग का बयान
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

भक्ति और उल्लास के बीच निकली श्री जगन्नाथ रथयात्रा, उमड़े हजारों श्रद्धालु

Published July 17, 2026
बीकानेर

रेल ट्रैक नवीनीकरण से बीकानेर-मदुरै एक्सप्रेस निर्धारित समय से चलेगी देरी से

Published July 17, 2026
बीकानेर

दिनदहाड़े गणेश मंदिर में चोरी, चांदी का मुकुट और नकदी लेकर फरार

Published July 17, 2026
बीकानेर

जेल से छूटते ही बनाई दबंगई की रील, फिर पहुंचा सलाखों के पीछे

Published July 17, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?