Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: दो भाइयों के उठाकर ले जाने और नहर में फैंकने  की धमकी से परेशान  नाबालिग ने पी लिया कीटनाशक
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > crime > दो भाइयों के उठाकर ले जाने और नहर में फैंकने  की धमकी से परेशान  नाबालिग ने पी लिया कीटनाशक
crimeअपहरणराजस्थानहनुमानगढ़

दो भाइयों के उठाकर ले जाने और नहर में फैंकने  की धमकी से परेशान  नाबालिग ने पी लिया कीटनाशक

editor
editor Published October 31, 2022
Last updated: 2022/10/31 at 5:49 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

हनुमानगढ़। दो भाइयों की उठाकर ले जाने और नहर में फेंकने की धमकियों से परेशान एक नाबालिग लडक़े ने घर में रखा कीटनाशक पी लिया। इलाज के दौरान किशोर की श्रीगंगानगर के निजी अस्पताल में  मौत हो गई। मामला सदर पुलिस थाना क्षेत्र के गांव सहजीपुरा का है। इस संबंध में सदर पुलिस ने दो भाइयों के खिलाफ नामजद और अन्य के खिलाफ सुसाइड के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। डबलीराठान पुलिस चौकी के कार्यवाहक प्रभारी एएसआई लालचन्द ने बताया कि जगदीश कुमार (46) पुत्र मंगतूराम कुम्हार निवासी वार्ड नौ, 36 एसएसडब्ल्यू ग्राम पंचायत सहजीपुरा ने मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट में बताया कि उसकी नाबालिग लडक़ी को गांव सहजीपुरा निवासी सुशील पुत्र धर्मपाल जाट पिछले छह महीने से परेशान कर रहा था। सुशील उसकी लडक़ी को 5 सितंबर को बहला-फुसलाकर ले गया था। इसके बाद लडक़ी को सखी सेंटर की सहमति के बाद घर लाया गया। इसके बाद भी उसके घर के पास सुशील और उसका भाई नेतराम पुत्र धर्मपाल जाट लगातार चक्कर काटते हैं। इसको लेकर उसने सुशील के घर पर उलाहना भी दिया। दीपावली के मौके पर 23 अक्टूबर को उसकी लडक़ी को मोबाइल फोन देने के लिए सुशील उसके घर के पास आया। इसका पता उसके नाबालिग पुत्र सुरेन्द्र और कृष्ण को चल गया। तब सुशील ने सुरेन्द्र और कृष्ण को इस घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने और उसकी नाबालिग पुत्री को उठा ले जाने की धमकी दी। उसके बाद 26 अक्टूबर को सुशील, नेतराम और अन्य लोग गांव 36 एस एसडब्ल्यू पहुंचे तथा वहां पर उसके नाबालिग पुत्र सुरेन्द्र को फिर धमकाया-डराया। उठाकर ले जाने और नहर में फेंक देने की धमकी दी। इसके चलते सुरेन्द्र शाम को घर पर उदास और गुमसुम हालत में चारपाई पर लेटा था। परिजन खेत से घर आए तो सुरेन्द्र से गुमसुम रहने का कारण पूछा। तब सुरेन्द्र ने सुशील, नेतराम व अन्य की ओर से प्रताडि़त करने की बात कही और उस दबाव के कारण कीटनाशक दवा पी लेना बताया।
इस पर किसी वाहन से सुरेन्द्र को अस्पताल पहुंचाया। हनुमानगढ़ के सरकारी हॉस्पिटल में इलाज की सही व्यवस्था न होने की वजह से दूसरी ले जाने की बात कही। तब उसने 27 अक्टूबर को सुरेन्द्र को श्रीगंगानगर स्थित टांटिया हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। वहां इलाज के दौरान 29 अक्टूबर को रात करीब 12 बजे सुरेन्द्र की मौत हो गई। जगदीश कुमार के अनुसार उसके लडक़े सुरेन्द्र ने सुशील, नेतराम व अन्य की ओर से दी धमकी से मानसिक प्रताडि़त व तनावग्रस्त होकर दबाव में आने के कारण कीटनाशक दवा पीकर सुसाइड कर ली। पुलिस ने श्रीगंगानगर के सरकारी अस्पताल में रखे शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले की जांच डबलीराठान पुलिस चौकी के कार्यवाहक प्रभारी एएसआई लालचन्द कर रहे हैं।

Share News

editor October 31, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

सोशल मीडिया ट्रोलिंग से परेशान इन्फ्लुएंसर ने जहर पिया
राजस्थान
रेलवे सुपरवाइजर बन छिपा 30 हजार का इनामी ड्रग सप्लायर गिरफ्तार
बीकानेर
खेत में सिंचाई के दौरान करंट लगने से युवक की मौत
बीकानेर
दादी की मौत का झांसा देकर ज्वेलर्स से लाखों का सोना ठगा
बीकानेर
राजस्थान में 70 किमी रफ्तार की आंधी और बारिश का अलर्ट
राजस्थान
पूगल दौरे पर जिला कलक्टर, अस्पताल और कार्यालयों का निरीक्षण
बीकानेर
खजांची मार्केट सोसायटी का विस्तार, नए पदाधिकारियों की नियुक्ति
बीकानेर
बेटी की शादी के लिए जोड़ी रकम साइबर ठगों ने उड़ाई
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

सोशल मीडिया ट्रोलिंग से परेशान इन्फ्लुएंसर ने जहर पिया

Published June 4, 2026
राजस्थान

राजस्थान में 70 किमी रफ्तार की आंधी और बारिश का अलर्ट

Published June 4, 2026
राजस्थान

भजनलाल सरकार का बड़ा एक्शन, 20 अधिकारी बर्खास्त, 332 निलंबित

Published June 1, 2026
राजस्थान

जून की शुरुआत के साथ बदले कई नियम, जानें असर

Published June 1, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?