


चूरू।चूरू जिले के दूधवाखारा थाना क्षेत्र के गिनड़ी पट्टा लोहसना गांव में महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीडिता ने महिला थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। वहीं पुलिस ने आईपीसी की धारा में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला थाना पुलिस के अनुसार, 30 वर्षीय महिला ने रिपोर्ट दी है कि 28 अक्टूबर को अपने घर में 12 वर्षीय बेटे के साथ अकेली थी। उसका पति बाहर गया हुआ था। उसी दौरान शराब के नशे में सांवरमल वहां आया। जो उसके साथ गलत व्यवहार करने लगा। उसने जब विरोध किया तो आरोपी ने छेड़छाड़ की। इस मामले में महिला ने पहले अपने पति को बताया। जिसके बाद थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
