


बीकानेर। नोखा में रहने वाली एक महिला की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। करीब छह सौ लोगों ने कोविड जांच करवाई थी। सीएमएचओ डॉ. मोहम्मद अबरार ने बताया कि छह सौ लोगों की जांच के बावजूद बीकानेर शहर में एक भी कोविड पॉजिटिव केस सामने नहीं आया है। नोखा में जिस महिला की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, वह होम आइसोलेट है। इसके अलावा आईसीयू में दो भर्ती मरीजों के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।