Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: राजस्थान भाजपा में बड़े बदलाव की तैयारी:विधायकी के लिए पद छोड़ेंगे 14 जिलाध्यक्ष
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जयपुर > राजस्थान भाजपा में बड़े बदलाव की तैयारी:विधायकी के लिए पद छोड़ेंगे 14 जिलाध्यक्ष
जयपुरराजनीति

राजस्थान भाजपा में बड़े बदलाव की तैयारी:विधायकी के लिए पद छोड़ेंगे 14 जिलाध्यक्ष

editor
editor Published October 27, 2022
Last updated: 2022/10/27 at 1:19 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में बड़े बदलाव की तैयारी शुरू हो गई है। भाजपा का प्रदेश नेतृत्व 14 जिलाध्यक्षों और कई मोर्चा-प्रकोष्ठों की छुट्‌टी कर सकता है। बताया जा रहा है कि जो जिलाध्यक्ष चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं, उनमें से कई लोगाें ने खुद पार्टी नेतृत्व को पद छोड़ने और किसी और को जिलाध्यक्ष का पद सौंपने की पेशकश की है। बीजेपी हाईकमान और प्रदेश नेतृत्व में इस पर चर्चा हो चुकी है।
दरअसल, विधानसभा चुनाव-2023 और लोकसभा चुनाव-2024 तक प्रदेश में बीजेपी ऐसी टीम तैयार करना चाहती है, जो सक्रिय रहकर सिर्फ संगठन की जिम्मेदारी निभा सके। सूत्रों के मुताबिक ऐसे नेताओं और कार्यकर्ताओं की लिस्ट तैयार की जा रही है, जो विधानसभा या लोकसभा का चुनाव लड़ने की इच्छा नहीं रखते हों। कार्यकर्ताओं के बीच मजबूत पकड़ और पहचान हो। जो अगले दो साल तक चुनाव के दौरान पार्टी के लिए पूरा समय निकाल सकें। इस पर शुरुआती वर्क भी कर लिया गया है। प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह से बात कर प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया जल्द ही जिलों से लेकर मोर्चा और प्रकोष्ठ तक संगठन में बदलाव करेंगे। इस कवायद में कई निष्क्रिय पदाधिकारियों की भी छुट्टी होगी।

15 प्रतिशत नए चेहरों को मिलेंगे पद
राजस्थान प्रदेश बीजेपी ने पार्टी संगठन में भी बड़े स्तर पर बदलाव की तैयारी की है। 15 प्रतिशत तक नए चेहरे संगठन में अलग-अलग मोर्चे, प्रकोष्ठ और प्रकल्पों के साथ ही जिलों की कार्यसमिति में लिए जाएंगे। निष्क्रिय पदाधिकारियों की छुट्टी होगी। राजस्थान में मिशन-2023 की तैयारियों में बीजेपी अगले महीने नवंबर से ही जुट जाएगी। 17 दिसंबर को गहलोत सरकार के 4 साल पूरे हो रहे हैं। इससे पहले सभी संभागों में बूथ सम्मेलन और किसान सम्मेलन भी करने हैं।

विधानसभा के साथ लोकसभा चुनाव की तैयारियां चाहता है हाईकमान
सूत्र बताते हैं कि बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व चाहता है कि राजस्थान में लोकसभा चुनाव-2024 की तैयारी भी विधानसभा चुनाव तैयारियों के साथ-साथ जारी रखी जाए। पीएम मोदी और केंद्र सरकार की जन कल्याण की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करके और मोदी के चेहरे पर ही विधानसभा चुनाव लड़ा जाए। इससे प्रदेश के चुनाव में भी बीजेपी को फायदा होगा और लोकसभा चुनाव में उतरने की भूमिका भी तैयार हो जाएगी। इसीलिए राजस्थान में सीएम फेस पहले से घोषित नहीं करके, मोदी के चेहरे और कमल के फूल के चिन्ह पर चुनाव लड़ने की तैयारी की जा रही है।
काला दिवस और जयपुर में बड़ी रैली की तैयारी
नवंबर-दिसंबर में बीजेपी मंडल और जिला लेवल पर आंदोलन भी खड़ा करने जा रही है। सभी जिलों और 200 विधानसभा क्षेत्रों में जन आक्रोश रैलियां-प्रदर्शन किए जाएंगे। जयपुर में एक बड़ी रैली और सभा भी इस दौरान करने की तैयारी है। जिसमें 2 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का टारगेट है। जयपुर के कार्यक्रम में पीएम मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को आमंत्रित किया जाएगा।


Share News
Chat on WhatsApp

editor October 27, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

देवर पर 9 साल तक शोषण का आरोप, कोर्ट के आदेश से केस दर्ज – Bikaner News
बीकानेर
उदासर के ट्रायोनगर में प्लॉट कब्जे का मामला, छह लोगों पर केस दर्ज – Bikaner News
बीकानेर
मुक्ताप्रसाद क्षेत्र में ज्वैलर्स की दुकान में सेंधमारी, लाखों के गहने चोरी – Bikaner News
बीकानेर
RBSE 2026: 12 फरवरी से बोर्ड परीक्षाएं, 19 लाख से अधिक विद्यार्थी होंगे शामिल – Rajasthan News
राजस्थान शिक्षा
देश का बदला विकास से लेना होगा, युवाओं को एनएसए डोभाल का संदेश – National News
देश-दुनिया
बीकानेर स्कूलों में गुरुवार को हथकरघा और स्थानीय परिधान पहनने का निर्देश – Bikaner News
बीकानेर
जेएनवीसी में अचेत मिले व्यक्ति की मौत, मर्ग दर्ज कर जांच शुरू – Bikaner News
बीकानेर
मोबाइल ऐप से निवेश के नाम पर लाखों की ठगी, मामला दर्ज – Bikaner News
बीकानेर

You Might Also Like

देश-दुनियाराजनीति

कांग्रेस सांसद का हमला: अर्थव्यवस्था को बताया मृत, सरकार से पूछे तीखे सवाल

Published January 8, 2026
जयपुर

चौमूं हिंसा: मस्जिद के बाहर रेलिंग विवाद ने लिया उग्र रूप, 6 पुलिसकर्मी घायल

Published December 26, 2025
राजनीतिराजस्थान

पंचायत चुनाव में बड़ा बदलाव: खर्च सीमा दोगुनी, ऊंट-बैलगाड़ी से प्रचार प्रतिबंधित

Published December 25, 2025
देश-दुनियाराजनीति

नए साल में मोदी कैबिनेट में फेरबदल की आहट, युवा चेहरों को मिल सकता है मौका

Published December 19, 2025
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?