Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: आज शाम से लेकर कल शाम तक रहेगी धनतेरस, खरीदारी और निवेश के मुहूर्त
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > दिवाली > आज शाम से लेकर कल शाम तक रहेगी धनतेरस, खरीदारी और निवेश के मुहूर्त
दिवालीबीकानेर

आज शाम से लेकर कल शाम तक रहेगी धनतेरस, खरीदारी और निवेश के मुहूर्त

editor
editor Published October 22, 2022
Last updated: 2022/10/22 at 8:59 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर ।धनतेरस से पांच दिनों का दीपोत्सव पर्व शुरू हो रहा है। इस बार धनतेरस 22 की शाम 6 बजे से शुरू होगी और 23 की शाम 6 बजे तक रहेगी। इस कारण धनतेरस 22 और 23 दोनों दिन मानी जाएगी। 22 की शाम में धन्वंतरि पूजा और यम दीपदान के लिए 1-1 मुहूर्त रहेंगे और खरीदारी के लिए पूरा दिन शुभ रहेगा। इस दिन त्रिपुष्कर योग बन रहा है, मान्यता है कि इस योग में किए गए कामों का 3 गुना फल मिलता है।
23 को पूरे दिन सर्वार्थसिद्धि योग रहेगा। इसलिए हर तरह की खरीदारी, निवेश और नई शुरुआत के लिए पूरे दिन शुभ मुहूर्त रहेंगे। इस तरह धनतेरस 22 और 23 दोनों दिन मनेगी।
22 अक्टूबर के शुभ मुहूत…र्
धनतेरस पर सोना-चांदी और बर्तन खरीदने की परंपरा भी है। इस दिन शाम को प्रदोष काल में भगवान धन्वंतरि के साथ कुबेर और लक्ष्मी जी की पूजा की जाती है। अकाल मृत्यु से बचने और अच्छी सेहत की कामना से घर के बाहर यमराज के लिए दक्षिण दिशा में एक बत्ती का दीपक जलाया जाता है।
सेहत सबसे बड़ा धन इसलिए धन्वंतरि की पूजा
आमतौर पर लोग धनतेरस को पैसों से जोडक़र देखते हैं लेकिन ये आरोग्य नाम के धन का पर्व है। पूरे साल अच्छी सेहत के लिए इस दिन आयुर्वेद के जनक धन्वंतरि की पूजा होती है। विष्णु पुराण में निरोगी काया को ही सबसे बड़ा धन माना गया है। सेहत ही ठीक न हो तो पैसों का सुख महसूस नहीं होता इसलिए धन्वंतरि पूजा की परंपरा शुरू हुई।
पौराणिक कथा के मुताबिक, समुद्र मंथन के वक्त शरद पूर्णिमा को चंद्रमा, कार्तिक महीने की बारहवीं तिथि को कामधेनु गाय और अगले दिन यानी त्रयोदशी पर धन्वंतरि हाथ में सोने का कलश लेकर प्रकट हुए। जिसमें अमृत भरा हुआ था। उनके दूसरे हाथ में औषधियां थी और उन्होंने संसार को अमृत और आयुर्वेद का ज्ञान दिया। यही वजह है कि इस दिन आयुर्वेद के देवता धन्वंतरि की पूजा की जाती है। पुराणों में इन्हें भगवान विष्णु का अंशावतार भी माना गया है।

Share News
Chat on WhatsApp

editor October 22, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में 16 वर्षीय नाबालिग लापता, फोन उठाने वाली महिला बोली अब करेंगे शादी
बीकानेर
घरेलू एलपीजी सिलेंडर 60 रुपए महंगा, कॉमर्शियल गैस कीमतों में भी बढ़ोतरी
राजस्थान
बीकानेर में आमजन की सुविधा के लिए 75 ई-बसें चलेंगी, 209 पदों पर भर्ती
बीकानेर
बीकानेर में बीच रास्ते बस सीज, यात्रियों समेत आरटीओ कार्यालय ले जाई गई
बीकानेर
टांके में डूबने से तीन मासूम बच्चों की मौत, मां और दादी की हालत गंभीर
बीकानेर
बीकानेर में हाईवे पर ट्रक-ट्रेलर और कार की टक्कर, युवक गंभीर घायल
बीकानेर
बीकानेर में 51 हरे पेड़ काटे गए, खेजड़ी भी शामिल, दो गाड़ियां जब्त
बीकानेर
बीकानेर की नमिता ने यूपीएससी में मारी बाजी, परिवार में जश्न, मंत्री ने दी बधाई
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर में 16 वर्षीय नाबालिग लापता, फोन उठाने वाली महिला बोली अब करेंगे शादी

Published March 7, 2026
बीकानेर

बीकानेर में आमजन की सुविधा के लिए 75 ई-बसें चलेंगी, 209 पदों पर भर्ती

Published March 7, 2026
बीकानेर

बीकानेर में बीच रास्ते बस सीज, यात्रियों समेत आरटीओ कार्यालय ले जाई गई

Published March 7, 2026
बीकानेर

टांके में डूबने से तीन मासूम बच्चों की मौत, मां और दादी की हालत गंभीर

Published March 7, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?