Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: सोमवार का राशिफल: आज इन जातकों को मिलेगी भरपूर खुशिया
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > crime > सोमवार का राशिफल: आज इन जातकों को मिलेगी भरपूर खुशिया
crimeबीकानेर

सोमवार का राशिफल: आज इन जातकों को मिलेगी भरपूर खुशिया

editor
editor Published October 17, 2022
Last updated: 2022/10/17 at 8:47 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

सोमवार, 17 अक्टूबर को मेष राशि के लोगों की अधूरी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। कर्क राशि के लोगों को काम करते समय सतर्कता रखनी होगी। वृश्चिक राशि के लोग अपनी अनुसार के काम करेंगे तो बेहतर रहेगा।मेष : कोई अधूरी इच्छा पूरी होने की संभावना है। अपने अंदर आ रहे बदलाव को ठीक से समझने की कोशिश करें। जल्दी ही मन के अनुसार जीवन में बदलाव देख पाना संभव हो सकता है।

वृषभ : जितना ध्यान आप अपनी व्यक्तिगत प्रगति पर दे रहे हैं, उतना ही ध्यान जिम्मेदारियों पर भी देने की आवश्यकता है। परिवार से संबंधित जिन बातों में आपको निराशा होती है, उनमें बदलाव करना अभी संभव नहीं है। इसलिए परिस्थिति को जैसी है, वैसी अपनाएं, लोगों तक धीरे-धीरे अपने विचार पहुंचाने की कोशिश करनी होगी। यदि कोई बोझ हो तो उस बारे में स्पष्ट चर्चा करें।

मिथुन  : जिस शांति की खोज आपको कई दिनों से है, वह धीरे-धीरे प्राप्त होने लगेगी। अपने विचारों में आए बदलाव के कारण लक्ष्य बदलता हुआ नजर आ रहा है। जिस बात से डरकर आप अभी तक निर्णय लेने से कतरा रहे हैं, उस बात में बदलाव नजर आएगा। आपकी इच्छा शक्ति बढऩे से इस निर्णय को अमल में लाने की कोशिश की जाएगी।

कर्क :एक समय पर कई सारी बातों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। किसी भी काम में प्रगति प्राप्त करने के लिए आपको प्रयत्नों में सतर्कता और लगन से काम करते रहना होगा। अभी का समय आपको फलदायक महसूस होगा। जिस प्रकार से प्रयत्न करेंगे, उसी प्रकार से फल मिलेगा।

- Advertisement -

सिंह :कोई निर्णय को लेते समय दूरदृष्टि रखकर विचार करने की आवश्यकता है। परिवार के लोगों के साथ दूरियां महसूस होंगी, लेकिन ये नकारात्मक नहीं है। अभी का समय आपके लिए खुद की प्रगति पर ध्यान देने का है। जिससे लोगों की आपके लिए नाराजगी दूर होगी। जितनी आपकी क्षमता है, उस प्रकार से काम करते रहें।

कन्या: दूसरों के विचारों को बदलना आपके लिए संभव नहीं है, इसलिए लोगों के द्वारा कही जा रही बातों पर अधिक ध्यान न दें। परिवार के लोगों के साथ समय बिताने की कोशिश करें। निराशा और अकेलापन दूर होने लगेगा। किसी भी व्यक्ति के साथ अपनी समस्या की चर्चा करते समय उस व्यक्ति की मानसिक स्थिति का ध्यान रखना होगा।

तुला :परिस्थिति में बदलाव करने के लिए धीरे-धीरे प्रयत्न जारी रखने होंगे। एकदम से बड़ा लाभ प्राप्त करना अभी के समय में संभव नहीं है, लेकिन संयम के साथ किए गए प्रयत्नों में सफलता जरूर प्राप्त होगी। परिवार के लोगों की भावनात्मक जरूरतों को समझने की कोशिश करें। परिवार में से किसी व्यक्ति को आपके मार्गदर्शन की आवश्यकता हो सकती है।

वृश्चिक : अपनी क्षमता ठीक से समझने की कोशिश करें। खुद को देखने का नजरिया सुधारना होगा। जब तक मन से डर नहीं निकालेंगे। अपनी क्षमता का पूरा इस्तेमाल करते हुए प्रगति प्राप्त करना कठिन होगा।

धनु :पुरानी चिंता बढ़ती हुई नजर आ रही है। अपने स्वभाव में बदलाव करने की कोशिश करें। अगर खुद होकर ये बदलाव करना संभव नहीं है तो अनुभवी लोगों के साथ चर्चा करें या थेरेपिस्ट की मदद लें। अपनी मानसिक स्थिति पर काम करना आपके लिए आवश्यक है।

मकर : बड़े लक्ष्य की प्राप्ति के लिए जीवन में जो बदलाव लाने हैं, उन्हें अमल में लाने की कोशिश आपके द्वारा की जाएगी। हर एक प्रकार के प्रलोभन से खुद को दूर रखना आपके लिए जरूरी होगा। वक्त का ठीक से इस्तेमाल करें। कम समय में अधिक काम कर पाना आपके लिए संभव हो सकता है। केवल फोकस बनाए रखना होगा।

कुंभ : अपने लक्ष्य के बारे में दोबारा विचार करके ही योजना बनाएं। आज आप अकेले समय बिताने की कोशिश करेंगे, इस कारण खुद के द्वारा हो रही गलतियों का अवलोकन किया जाएगा। किन बातों में भावनाओं को ध्यान में रखना है और कब अपने विचारों को अमल में लाना है, ये ठीक से तय करें।

मीन : जरूरत से अधिक खर्च करने से पछतावा हो सकता है। मौज-मस्ती पर आपका ध्यान रहने से काम नजरअंदाज हो रहा है। बार-बार एक जैसी गलतियों के कारण जीवन में आप आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। व्यक्तिगत जीवन से संबंधित डिसिप्लिन पर काम करना जरूरी होगा।


Share News
Chat on WhatsApp

editor October 17, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर की नमिता ने यूपीएससी में मारी बाजी, परिवार में जश्न, मंत्री ने दी बधाई
बीकानेर
16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगेगा बैन
देश-दुनिया
आज का राशिफल: संयम और समझदारी से काम करेंगे तो मिलेगा बड़ा लाभ और सफलता
राशिफल
सिंथेसिस के तीन विद्यार्थी इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए चयनित
बीकानेर राजस्थान शिक्षा
उधार लौटाने के बाद भी गहने नहीं लौटाने पर बीकानेर में मुकदमा दर्ज
बीकानेर
बीकानेर में कलेक्टर ने विकास कार्य शीघ्र पूर्ण करने और कोताही न करने के दिए निर्देश
बीकानेर
बीकानेर नहर किनारे युवती की चप्पल-दुपट्टा और सुसाइड नोट मिलने से मचा हड़कंप
बीकानेर
कृषि भूमि हड़पने के लिए फर्जी वसीयत बनाने के आरोप में कोर्ट ने दर्ज कराया मामला
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर की नमिता ने यूपीएससी में मारी बाजी, परिवार में जश्न, मंत्री ने दी बधाई

Published March 7, 2026
बीकानेरराजस्थानशिक्षा

सिंथेसिस के तीन विद्यार्थी इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए चयनित

Published March 6, 2026
बीकानेर

उधार लौटाने के बाद भी गहने नहीं लौटाने पर बीकानेर में मुकदमा दर्ज

Published March 6, 2026
बीकानेर

बीकानेर में कलेक्टर ने विकास कार्य शीघ्र पूर्ण करने और कोताही न करने के दिए निर्देश

Published March 6, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?