Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: अगर आप करना चाह रहे हो बाहर का सफर तो पहले पढ़े ले ये खबर
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जयपुर > अगर आप करना चाह रहे हो बाहर का सफर तो पहले पढ़े ले ये खबर
जयपुर

अगर आप करना चाह रहे हो बाहर का सफर तो पहले पढ़े ले ये खबर

editor
editor Published October 15, 2022
Last updated: 2022/10/15 at 4:19 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। दीपावली से पहले अगर आप लखनऊ, पटना, कोलाकात या गुवाहाटी की यात्रा करने वाले है तो ये खबर आपके लिए जरूरी है। क्योंकि राजस्थान से बिहार, यूपी, पश्चिम बंगाल जाने वाली ट्रेनों में अगले डेढ़ सप्ताह तक बर्थ उपलब्ध नहीं है। इन ट्रेनों में स्लीपर कोच में तो बर्थ उपलब्ध ही नहीं है, एसी कोच में भी लम्बी वेटिंग लिस्ट चल रही है। ऐसे में इन रूटों पर ट्रेनों से सफर करने वाले लोगों के लिए अगले डेढ़ सप्ताह तक ट्रेनों में सफर करना आसान नहीं होगा। लोगों को मजबूरन जनरल कोच या दूसरे साधनों से सफर करना पड़ेगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे जोन से चलने वाली अजमेर-सियालदाह, बीकानेर-हावड़ा, बीकानेर-प्रयागराज, अजमेर-कोलकाता समेत अन्य ट्रेनों में स्लीपर कोच में वेटिंग में भी टिकट उपलब्ध नहीं है। थर्ड से लेकर फस्र्ट एसी कोच में भी ४० से ऊपर वेटिंग चल रही है। वहीं दूसरी तरफ बॉम्बे, पुणे, सूरत, अहमदाबाद समेत दक्षिण भारत से जयपुर आने वाले यात्रियों को गाडिय़ों में सीटें उपलब्ध नहीं हो रही। जबकि मुंबई से ही हर रोज जयपुर २-३ गाडिय़ां आ रही है, लेकिन उन गाडिय़ों में भी पेसेंजर्स के लिए सीटें उपलब्ध नहीं है।
पूर्वी राजस्थान जाने वाली इन ट्रेनों में नहीं है सीटे
गाड़ी संख्या २२३०८ बीकानेर-हावड़ा में २० और २३ अक्टूबर को स्लीपर कोच में बर्थ की बुकिंग फुल हो चुकी है, जबकि २४ और २७ अप्रैल की ट्रेन में १०० से ऊपर वेटिंग है।
गाड़ी संख्या १२९८८ अजमेर-सियालदाह में २१ से २३ अक्टूबर को स्लीपर कोच में सीटें नहीं है। वहीं २० और २४ अक्टूबर की गाड़ी में वेटिंग लिस्ट १५० से ऊपर है।
गाड़ी संख्या २०४०४ बीकानेर-प्रयागराज में २०, २२, २४ और २५ अक्टूबर को १०० से ऊपर वेटिंग लिस्ट है।
गाड़ी संख्या ०३१२६ अजमेर-कोलकाता साप्ताहिक ट्रेन में २० और २७ अक्टूबर को स्लीपर कोच में फुल है।
मुंबई से आने वाली ट्रेनों में भी नो-रूम
गाड़ी संख्या १२९७९ बांद्रा-जयपुर सुपरफास्ट में २२ अक्टूबर को नो-रूम है यानी टिकट उपलब्ध नहीं है। जबकि १८, २० और २५ अक्टूबर को १०० से लेकर २०० की वेटिंग चल रही है।
गाड़ी संख्या १२९५५ मुंबई-जयपुर सुपरफास्ट में २१ व २२ अक्टूबर को स्पीलर कोच फुल है, जबकि २० और २३ अक्टूबर को स्लीपर कोच में २५० से ऊपर वेटिंग और थर्ड एसी में २० से २३ अक्टूबर तक १०० से ऊपर वेटिंग चल रही है।
गाड़ी संख्या १४७०२ अरावली एक्सप्रेस में २२ और २३ अक्टूबर को स्लीपर कोच में बर्थ उपलब्ध नहीं है, जबकि २०, २१ और २४ अक्टूबर को २०० से ऊपर की वेटिंग लिस्ट है।

Share News
Chat on WhatsApp

editor October 15, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

सिंथेसिस के तीन विद्यार्थी इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए चयनित
बीकानेर राजस्थान शिक्षा
उधार लौटाने के बाद भी गहने नहीं लौटाने पर बीकानेर में मुकदमा दर्ज
बीकानेर
बीकानेर में कलेक्टर ने विकास कार्य शीघ्र पूर्ण करने और कोताही न करने के दिए निर्देश
बीकानेर
बीकानेर नहर किनारे युवती की चप्पल-दुपट्टा और सुसाइड नोट मिलने से मचा हड़कंप
बीकानेर
कृषि भूमि हड़पने के लिए फर्जी वसीयत बनाने के आरोप में कोर्ट ने दर्ज कराया मामला
बीकानेर
उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए शनिवार को पूरे दिन खुले रहेंगे बीकेईएसएल कैश काउंटर
बीकानेर
महिला दिवस पर राजस्थान रोडवेज बसों में महिलाओं और बालिकाओं को मिलेगी मुफ्त यात्रा
राजस्थान
बीकानेर में तैनात आरएसी जवान की तबीयत बिगड़ने के बाद इलाज के दौरान मौत
बीकानेर

You Might Also Like

जयपुर

91 लाख से ज्यादा पेंशनर्स को बढ़ी हुई राशि का लाभ, पेंशन 1300 रुपये प्रतिमाह

Published February 26, 2026
जयपुर

जयपुर: कैबिनेट बैठक में पंचायत चुनाव और ‘दो बच्चों’ नियम पर हो सकता फैसला

Published February 25, 2026
जयपुर

राजस्थान बजट 2026: युवाओं, किसानों, महिलाओं को बड़ी सौगात

Published February 11, 2026
जयपुर

सेना कमांडर ने पोखरण में ‘रुद्र शक्ति’ युद्धाभ्यास की समीक्षा की

Published February 10, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?