चूरू। चूरू की कोतवाली पुलिस ने ठगी के मामले में आरोपी पिता-पुत्र को कोलकाता से गिरफ्तार किया है। पुलिस दोनों आरोपियों को गुरुवार दोपहर चूरू लेकर पहुंची। पुलिस ने दोनों आरोपियों का डीबी अस्पताल मेडिकल करवाया।
कोतवाली पुलिस थाने के हेड कॉन्स्टेबल नमोनारायण ने बताया कि अगस्त 2022 में कोतवली पुलिस थाना में संजय धानुका और अमन धानुका के खिलाफ करोड़ों रुपए की ठगी करने का मामला दर्ज हुआ था। पुलिस ने मामले की जांच की। पुलिस ने इस मामले में कोलकाता के बालीगंज से संजय धानुका और अमन धानुका को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पीडि़त से करीब 47 लाख रुपए ट्रांसफर करवा लिए। वहीं पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है।