Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: ऐसा क्या हुआ कि पीबीएम अस्पताल में मची भगदड़
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > ऐसा क्या हुआ कि पीबीएम अस्पताल में मची भगदड़
बीकानेर

ऐसा क्या हुआ कि पीबीएम अस्पताल में मची भगदड़

editor
editor Published October 11, 2022
Last updated: 2022/10/11 at 11:26 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर । बीकानेर के पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में स्थित आईसीयू में उस समय भगदड़ मच गई, जहां वहां ऑक्सीजन सिलेंडर के रेगुलेटर में विस्फोट हो गया। वहां भर्ती मरीजों के परिजन इस विस्फोट से इतना घबराए कि कोमा में भर्ती अपने मरीजों को छोडक़र बाहर भाग गए। कुछ ही देर में स्थिति सामान्य होने पर रोगियों की सुध ली गई। शुक्र रही कि इस हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई और भर्ती मरीजों को कोई परेशानी नहीं हुई। घटना मंगलवार रात करीब आठ-साढ़े आठ बजे की है।
पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में पहली मंजिल पर ढ्ढष्ट बना हुआ है। यहां पर भर्ती एक रोगी को किसी जांच के लिए बाहर ले जाना था। ऑक्सीजन सपोर्ट पर चल रहे इस मरीज को जांच के लिए बाहर ले जाने के लिए सिलेंडर बदला जा रहा था। आमतौर पर छोटे सिलेंडर पर रोगी को बाहर ले जाया जाता है। इसी छोटे सिलेंडर पर शिफ्ट करते वक्त अचानक विस्फोट हो गया। ये विस्फोट ऑक्सीजन के अनियंत्रित होकर बाहर निकलने और इसी कारण रेगुलेटर में विस्फोट होने से हुआ था। विस्फोट की आवाज तेज थी, रेगुलेटर सहित कुछ सामान भी विस्फोट से टूटकर इधर-उधर चला गया। जिससे वहां भर्ती मरीजों के कुछ परिजनों के चोट भी आई। तेज धमाका होने के कारण वहां भर्ती मरीजों के परिजनों में भगदड़ मच गई। जो मरीज होश में थे, वो भी भाग तो नहीं सके लेकिन काफी घबरा गए। परिजन अपने मरीजों को छोडक़र बाहर की ओर भागे। बाहर भर्ती मरीज भी दूसरी ओर भागने लगे। आईसीय के पास में भी दो वार्ड है। यहां भर्ती मरीज और उनके परिजन भी घबरा गए।
थोड़ी ही देर में अस्पताल में ड्यूटी दे रहे रेजीडेंट डॉक्टर्स और नर्सिंग कर्मी मौके पर पहुंच गए। रेजीडेंट डॉक्टर्स ने हौंसला रखते हुए स्थिति को संभाला और मरीजों को भी संभाला। इस दौरान किसी मरीज के कोई परेशानी नहीं हुई। वहीं जिस मरीज को बाहर ले जाया जा रहा था, उसे भी सुरक्षित किया गया। घटना के बाद आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
कौन बदल रहा था सिलेंडर?
अभी ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बड़े से छोटे ऑक्सीजन सिलेंडर कौन बदल रहा था? ये काम नर्सिंग कर्मचारी का है लेकिन कोई बाहरी व्यक्ति ये काम कर रहा था। अभी स्पष्ट नहीं हुआ कि मरीज की ओर से किसी बाहरी व्यक्ति को सिलेंडर बदलने के लिए कहा गया था अथवा अस्पताल का ही कोई कर्मचारी बदल रहा था? शुक्र रहा कि सिर्फ रेगुलेटर तक ही ये विस्फोट हुआ, अगर ऑक्सीजन सिलेंडर में विस्फोट होता तो बड़ा नुकसान हो सकता था।
पीबीएम कर्मी ने दिखाई हिम्मत
अस्पताल के कर्मचारी कमल व्यास ने घटना की जानकारी मिलने के साथ ही आईसीयू में पहुंचकर सिलेंडर को उठाया और बाहर लेकर आ गया। जब लोग इस सिलेंडर के पास जाने से घबरा रहे थे, तब व्यास ने काफी हिम्मत दिखाते हुए सिलेंडर को निकालकर सुरक्षित स्थान पर रखा।


Share News
Chat on WhatsApp

editor October 11, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

सिंथेसिस के तीन विद्यार्थी इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए चयनित
बीकानेर राजस्थान शिक्षा
उधार लौटाने के बाद भी गहने नहीं लौटाने पर बीकानेर में मुकदमा दर्ज
बीकानेर
बीकानेर में कलेक्टर ने विकास कार्य शीघ्र पूर्ण करने और कोताही न करने के दिए निर्देश
बीकानेर
बीकानेर नहर किनारे युवती की चप्पल-दुपट्टा और सुसाइड नोट मिलने से मचा हड़कंप
बीकानेर
कृषि भूमि हड़पने के लिए फर्जी वसीयत बनाने के आरोप में कोर्ट ने दर्ज कराया मामला
बीकानेर
उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए शनिवार को पूरे दिन खुले रहेंगे बीकेईएसएल कैश काउंटर
बीकानेर
महिला दिवस पर राजस्थान रोडवेज बसों में महिलाओं और बालिकाओं को मिलेगी मुफ्त यात्रा
राजस्थान
बीकानेर में तैनात आरएसी जवान की तबीयत बिगड़ने के बाद इलाज के दौरान मौत
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेरराजस्थानशिक्षा

सिंथेसिस के तीन विद्यार्थी इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए चयनित

Published March 6, 2026
बीकानेर

उधार लौटाने के बाद भी गहने नहीं लौटाने पर बीकानेर में मुकदमा दर्ज

Published March 6, 2026
बीकानेर

बीकानेर में कलेक्टर ने विकास कार्य शीघ्र पूर्ण करने और कोताही न करने के दिए निर्देश

Published March 6, 2026
बीकानेर

बीकानेर नहर किनारे युवती की चप्पल-दुपट्टा और सुसाइड नोट मिलने से मचा हड़कंप

Published March 6, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?