Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: राजे के बीकानेर आगमन पर भाजपा के नेताओं ने बनाई दूरियां, कही पार्टी के आलाकमान का फरमान तो नहीं
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > राजे के बीकानेर आगमन पर भाजपा के नेताओं ने बनाई दूरियां, कही पार्टी के आलाकमान का फरमान तो नहीं
बीकानेर

राजे के बीकानेर आगमन पर भाजपा के नेताओं ने बनाई दूरियां, कही पार्टी के आलाकमान का फरमान तो नहीं

editor
editor Published October 9, 2022
Last updated: 2022/10/09 at 7:30 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी में मुख्यमंत्री चेहरे के लिए चल रही रस्साकस्सी के बीच पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा है कि मेरे जीवन में कुछ भी सीधे सीधे नहीं होता है। संघर्ष करने के बाद ही कुछमिलता है। उन्होंने कहा कि करणी माता का आशीर्वाद मिल गया है तो आगे का काम अब सफल ही होगा।
राजे विशेष हेलीकॉप्टर से यहां पहुंची और करणी माता मंदिर में करीब आधा घंटे तक विशेष पूजा अर्चना की। इस दौरान उनके साथ बेटे दुष्यंत सिंह भी थे। दर्शन के बाद वो जनसंवाद कार्यक्रम में पहुंची, जहां कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि महाराजा गंगा सिंह करणी सिंह करणी माता का आशीर्वाद लेने आते थे, यहां सफेद चूहा दिखने के बाद ही वो आगे बढ़ते थे। तब उनका काम सफल होता था। आज मुझे भी माता ने आशीर्वाद दे दिया है। जब भगवान का आशीर्वाद मिल जाता है तो कौन है जो रास्ते में खड़ा हो सकता है।
गहलोत सरकार पर हमला
पूर्व मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार हमला बोलते हुए कहा कि पिछले चार साल में राजस्थान की जनता के साथ विश्वासघात हुआ। जनता ने आपको काम करने के लिए चुना था लेकिन आपने अपनी सरकार को बचाने के लिए, कुर्सी बचाने के लिए ये समय निकाल दिया।
मंच पर अकेली राजे
मंच पर सिर्फ राजे के लिए ही एक कुर्सी लगाई गई थी। किसी अन्य नेता को मंच पर स्थान नहीं दिया गया। कार्यक्रम का आयोजन करने वाले देवी सिंह भाटी स्वयं मंच पर नहीं थे। भाटी एक माइक अपने हाथ में रखकर सभा का संचालन करते रहे।
चार मंदिर में करेंगी दर्शन
वैसे तो राजे देव दर्शन के तहत चार मंदिर जाएंगी व चार नेताओं के घर शोक जताने जाएंगी, जबकि उनका मूल कार्यक्रम पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी के शक्ति प्रदर्शन में शामिल होना है। करणी माता मंदिर के बाद मुकाम धाम, लक्ष्मीनाथ मंदिर और गढ़ गणेश मंदिर में भी दर्शन करेंगी।

 

शहर-देहात भाजपा की दूरी
खास बात ये है कि शहर व देहात भाजपा ने इस कार्यक्रम से दूरी बना रखी है। शहर भाजपा अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह स्वागत करने देशनोक पहुंचे लेकिन कार्यकारिणी के सदस्य नदारद थे। हेलीपेड पर पुष्प भेंट करने के बाद अखिलेश सिंह भी वहां से निकल गए।

 

आज ये है कार्यक्रम
मुकाम से दोपहर बाद बीकानेर शहर आएगी। यहां बीकानेर पूर्व की विधायक सिध्दि कुमारी के यहां उनके माताजी के निधन पर शोक व्यक्त करेंगी। इसके बाद माणिक चंद सुराना व सहीराम दुसाद के निधन पर भी शोक जताएगी। इन दोनों दिवंगत नेताओं के घर पहुंचेगी। सोमवार को लक्ष्मीनाथ मंदिर में दर्शन के साथ ही पूर्व विधायक गोपाल जोशी के निवास पर जाएंगी।

- Advertisement -

 

जूनागढ़ के आगे सभा
जिस तरह देशनोक में बिना कार्यक्रम के राजे ने जनसंवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया है, ठीक वैसे ही वो रविवार शाम को जूनागढ़ के आगे कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। इस कार्यक्रम में देवी सिंह भाटी के समर्थक पहुंच रहे हैं। खासतौर पर बीकानेर व श्रीकोलायत से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बीकानेर आएंगे।


Share News
Chat on WhatsApp

editor October 9, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

महिला दिवस पर राजस्थान रोडवेज बसों में महिलाओं और बालिकाओं को मिलेगी मुफ्त यात्रा
राजस्थान
बीकानेर में तैनात आरएसी जवान की तबीयत बिगड़ने के बाद इलाज के दौरान मौत
बीकानेर
नोखा में दो दोस्तों से मारपीट, कैंपर से बाइक कुचली और नकदी छीनने का आरोप
बीकानेर
बीकानेर कोर्ट परिसर में वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालने पर मुकदमा दर्ज
बीकानेर
भारतीय नववर्ष पर बीकानेर में भव्य धर्मयात्रा की तैयारियां शुरू, 4 मार्च से कार्यक्रम
बीकानेर
150 यूनिट फ्री बिजली के बाद सोलर उपभोक्ताओं को हाइब्रिड सिस्टम की बड़ी राहत
राजस्थान
बीकानेर में नए शिक्षा सत्र में घट सकता है ग्रीष्मावकाश, 45 की जगह 36 दिन
बीकानेर
बीकानेर के करणी औद्योगिक क्षेत्र में 29 इकाइयों से रोज निकल रहा प्रदूषित पानी
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर में तैनात आरएसी जवान की तबीयत बिगड़ने के बाद इलाज के दौरान मौत

Published March 6, 2026
बीकानेर

नोखा में दो दोस्तों से मारपीट, कैंपर से बाइक कुचली और नकदी छीनने का आरोप

Published March 6, 2026
बीकानेर

बीकानेर कोर्ट परिसर में वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालने पर मुकदमा दर्ज

Published March 6, 2026
बीकानेर

भारतीय नववर्ष पर बीकानेर में भव्य धर्मयात्रा की तैयारियां शुरू, 4 मार्च से कार्यक्रम

Published March 6, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?