Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल : जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं गुरुवार से
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल : जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं गुरुवार से
बीकानेरराजस्थान

राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल : जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं गुरुवार से

editor
editor Published September 28, 2022
Last updated: 2022/09/28 at 3:45 PM
Share
SHARE
Share News

 

बीकानेर। राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेलों के जिला स्तरीय मुकाबले गुरुवार से प्रारंभ होंगे।मुख्य समारोह प्रातः 9 बजे से डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में शुरू होंगे। जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने बुधवार को मुख्य कार्यक्रम स्थल डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं की तैयारियों का जायजा लिया। जिला स्तरीय मुकाबले डॉ. करणी सिंह स्टेडियम के अतिरिक्त शार्दुल स्पोर्ट्स स्कूल मैदान तथा वेटरनरी कॉलेज मैदान में भी आयोजित होंगे।
जिला कलक्टर ने प्रतियोगिताओं के दौरान बैठक, छाया, ध्वजारोहण, परेड, मंच, सुरक्षा, प्रमाण पत्र, आमंत्रण सहित अन्य सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि विभिन्न ब्लॉक्स से आने वाले खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था अंबेडकर भवन में की गई है। यहां आवश्यकता के अनुसार प्रभारी लगाने और इनमें सभी आधारभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर ने कहा प्रतियोगिता स्थलों पर मेडिकल टीमें तैनात रहें। सुरक्षा और पार्किंग की माकूल व्यवस्था हो। आवश्यक संख्या में शारीरिक शिक्षक नियुक्त किए जाएं।
*88 टीमों में खेलेंगे 494 महिला और 486 पुरुष खिलाड़ी*
जिला कलेक्टर ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में 980 खिलाड़ी भागीदारी निभाएंगे। इनमें 494 महिला तथा 486 पुरुष खिलाड़ी शामिल हैं। इन मुकाबलों के लिए कुल 88 टीमों का गठन किया गया है। इनमें महिला वर्ग की 43 और पुरुष वर्ग की 45 टीमें शामिल हैं।
*लगाई जाएगी प्रदर्शनी, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी*
जिला कलक्टर ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न विभागों की फ्लैगशिप योजनाओं तथा उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इस दौरान मतदाता जागरूकता और मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान से संबंधित स्टाल भी लगाई जाएगी। वहीं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे।
*यह रहेगा शेड्यूल*
जिला खेल अधिकारी श्रवण भांभू ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता के पहले दिन पुरुष वर्ग के कबड्डी एवं वॉलीबॉल तथा महिला वर्ग के खो-खो, हाॅकी एवं टेनिस बॉल क्रिकेट के सेमीफाइनल तक के सभी मैच आयोजित होंगे। पहले दिन 494 खिलाड़ी भाग लेंगे। शुक्रवार को महिला वर्ग के कबड्डी एवं वॉलीबॉल तथा पुरुष वर्ग के शूटिंग बॉल, हाॅकी एवं टेनिस बॉल क्रिकेट के सेमीफाइनल तक के सभी मैच आयोजित होंगे। इस दौरान 486 खिलाड़ी भाग लेंगे। इसी प्रकार अंतिम को पुरुष एवं महिला वर्ग के कबड्डी वॉलीबॉल, हॉकी तथा टेनिस बॉल क्रिकेट, पुरुष वर्ग के शूटिंग बॉल तथा महिला वर्ग के खो-खो खेल के फाइनल तक के मैच आयोजित होंगे जिसमें 224 खिलाड़ी भाग लेंगे।
*यह रहे मौजूद*
निरीक्षण के दौरान जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी नित्या के., जिला शिक्षा अधिकारी(माध्यमिक) सुरेंद्र सिंह भाटी, नगर विकास न्यास के अधिशाषी अभियंता राजीव गुप्ता, सहायक अभियंता मनीष पूनिया मौजूद रहे।


Share News

editor September 28, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में युवक को धक्का मारते दिखे अशोक गहलोत, मचा हड़कंप
बीकानेर राजनीति
डॉक्टर से 25 लाख की रंगदारी: पुलिस ने आरोपी का साथी पकड़ा
बीकानेर
बीकानेर में फिर गिरी जर्जर मकान की दीवार, बड़ा हादसा टला
बीकानेर
निसार सैटेलाइट: आपदाओं से पहले कैसे देगा सबसे तेज़ चेतावनी?
देश-दुनिया
रूस में 30 जुलाई को 8.8 तीव्रता का भूकंप और सुनामी: खतरा अभी बरकरार
देश-दुनिया
Attempted Rape of Woman: Home Invasion Incident
महिला से दुष्कर्म का प्रयास: घर में घुसकर वारदात
crime बीकानेर
लक्ष्मीनाथ मंदिर त्योहारों की तैयारियों को लेकर शिष्टमंडल ने प्रशासन से की मुलाकात
बीकानेर
बीकानेर पश्चिम के चार स्कूलों के लिए 43 लाख की मरम्मत राशि स्वीकृत
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेरराजनीति

बीकानेर में युवक को धक्का मारते दिखे अशोक गहलोत, मचा हड़कंप

Published July 30, 2025
बीकानेर

डॉक्टर से 25 लाख की रंगदारी: पुलिस ने आरोपी का साथी पकड़ा

Published July 30, 2025
बीकानेर

बीकानेर में फिर गिरी जर्जर मकान की दीवार, बड़ा हादसा टला

Published July 30, 2025
Attempted Rape of Woman: Home Invasion Incident
crimeबीकानेर

महिला से दुष्कर्म का प्रयास: घर में घुसकर वारदात

Published July 30, 2025

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

Join WhatsApp Group

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?