Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले इतने प्रतिशत बढ़ा डीए
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > नई दिल्ली > कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले इतने प्रतिशत बढ़ा डीए
नई दिल्ली

कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले इतने प्रतिशत बढ़ा डीए

editor
editor Published September 28, 2022
Last updated: 2022/09/28 at 3:41 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Chat on WhatsApp
Share News

नई दिल्ली केंद्र सरकार ने दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा दिया है। सूत्रों के मुताबिक, कैबिनेट बैठक में सरकार ने केंद्र के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA) 4% बढ़ाने का फैसला लिया है। पिछली बार सरकार ने मार्च में DA बढ़ाया था, यह 1 जनवरी 2022 से लागू हुआ था।
मार्च में सरकार ने DA में 3% की बढ़ोतरी की थी, यानी इसे 31% से बढ़ाकर 34% कर दिया गया था। अब 4% बढ़ने के बाद यह 38% हो जाएगा। सरकार के महंगाई भत्ते बढ़ाने से देश के 50 लाख कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनधारकों को फायदा होगा।
इसके अलावा कैबिनेट ने PM गरीब कल्याण योजना को 3 महीने बढ़ाने का फैसला लिया है।
महंगाई भत्ता यानी DA क्या है?
महंगाई भत्ता कर्मचारी के बेसिक सैलरी का एक निश्चित परसेंट होता है। देश में महंगाई के असर को कम करने के लिए सरकार अपने कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देती है। इसे समय-समय पर बढ़ाया जाता है। रिटायर्ड कर्मचारियों को भी इसका फायदा मिलता है।
DA के बाद सैलरी कैसे बदलेगी?
इसके लिए नीचे लिखे फॉर्मूला में अपनी सैलरी भरें..
(बेसिक पे + ग्रेड पे) × DA % = DA अमाउंट
आसान भाषा में समझें तो बेसिक सैलरी में ग्रेड सैलरी को जोड़ने के बाद जो सैलरी बनती है, उसमे महंगाई भत्ते की दर का गुणा किया जाता है। जो नतीजा आता है, उसे ही महंगाई भत्ता यानी डेअरनेस अलाउंस (DA) कहा जाता है। अब इसे एक उदाहरण से समझते हैं, मान लीजिए आपकी बेसिक सैलरी 10 हजार रुपए और ग्रेड पे 1000 रुपए है।
दोनों को जोड़ने पर टोटल 11 हजार रुपए हुआ। अब बढ़े हुए 38% महंगाई भत्ते के लिहाज से देखें, तो यह 4,180 रुपए हुआ। सबको जोड़कर आपकी टोटल सैलरी 15,180 रुपए हुई। पहले 34% DA के लिहाज से आपको 14,740 रुपए सैलरी मिल रही थी। अब हर महीने 440 रुपए का फायदा होगा।


Share News
Chat on WhatsApp

editor September 28, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

कोटगेट क्षेत्र में दिनदहाड़े घर में लाखों की चोरी, बैंक लॉकर की चाबी भी ले गए
बीकानेर
राजस्थान में सहकारी समितियों को नया कानून देगा मजबूती
राजस्थान
मेडिकल छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, जंगलराज पर विपक्ष का वार
देश-दुनिया
84 बिना वेरिफिकेशन रह रहे लोग पकड़े गए, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
बीकानेर
बीकानेर केंद्रीय कारागृह में फेंकी गई निषिद्ध सामग्री, पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज किया
बीकानेर
बीकानेर में डॉक्टर से रंगदारी मांगने वाला मुख्य आरोपी विष्णु साध दबोचा गया
बीकानेर
नकाबपोशों ने डाली आंखों में मिर्ची, 2.80 लाख की लूट की जांच में नया मोड़
बीकानेर
दीपावली पर ट्रैफिक प्लान तैयार, बाजारों में वाहनों की नो एंट्री और विशेष पार्किंग व्यवस्था
बीकानेर

You Might Also Like

देश-दुनियानई दिल्ली

भविष्य देखना है तो भारत आइए – अमेरिकी राजदूत

Published April 11, 2024
देश-दुनियानई दिल्ली

अरविंद केजरीवाल के बाद AAP के एक और विधायक के घर ED का छापा

Published March 23, 2024
देश-दुनियानई दिल्ली

पीओके को लेकर गृह मंत्री अमित शाह की कड़ी प्रतिक्रिया बोले- वहां के हिंदू भी हमारे हैं और मुसलमान भी

Published March 16, 2024
देश-दुनियानई दिल्ली

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुश खबरी, बढ़ सकता है महंगाई भत्ता

Published January 27, 2024
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
Join WhatsApp Group

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?