Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: अब शहर मे 26 जगहो पर इंदिरा रसोई का खाना मिलेगा
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > अब शहर मे 26 जगहो पर इंदिरा रसोई का खाना मिलेगा
बीकानेर

अब शहर मे 26 जगहो पर इंदिरा रसोई का खाना मिलेगा

editor
editor Published September 18, 2022
Last updated: 2022/09/19 at 9:09 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर- मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने रविवार को जोधपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की 512 नई इंदिरा रसोइयों का शुभारंभ किया। इनमें बीकानेर जिले की 26 इंदिरा रसोईयां भी सम्मिलित हैं।

जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र में प्रारंभ नए इंदिरा रसोई परिसर में हुआ। जहां डॉ. भीमराव अंबेडकर फाउंडेशन (अंबेडकर पीठ) के महानिदेशक मदन गोपाल मेघवाल, संभागीय आयुक्त नीरज के. पवन, जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल, यशपाल गहलोत, जियाउर रहमान, नगर निगम आयुक्त गोपाल राम बिरडा, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (नगर) पंकज शर्मा, उपमहापौर राजेंद्र पंवार, पार्षद निर्मला चांवरिया सहित अन्य कार्मिक और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
बीकानेर के प्रतिनिधियों से वार्ता करते हुए मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कहा कि बीकानेर के लोग प्रारंभ से ही सेवाभावी हैं। यहां संभाग के सबसे बड़े पीबीएम अस्पताल में वर्षों से मरीजों और उनके परिजनों के लिए रियायती दर पर भोजन की सेवा संचालित की जा रही है। उन्होंने बताया कि उन्होंने एक बार इसका अवलोकन भी किया हुआ है। मुख्यमंत्री ने इस व्यवस्था को सराहा तथा कहा कि बीकानेर की सेवा भाव की इस परंपरा को आगे बढ़ाएं और इंदिरा रसोई में भोजन के लिए आने वाले लोगों को मेहमानों की तरह खाना खिलाएं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बीकानेर के लोग गौ भक्त हैं। अकाल और सूखे के दौरान जब उन्होंने बीकानेर का दौरा किया, तब देखा कि बीकानेर के लोगों ने चारा-पानी की भरपूर व्यवस्था की है।
इस दौरान जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने जिले की इंदिरा रसोइयों की व्यवस्था का फीडबैक दिया। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में 13 इंदिरा रसोई संचालित थी। जिनके माध्यम से अब तक 48.50 लाख थाली भोजन 8 रुपए के हिसाब से उपलब्ध करवाया गया है। उन्होंने बताया कि अब 26 नए इंदिरा रसोई की शुरुआत की गई है। इनमें 20 नई रसोईयां नगर निगम क्षेत्र की हैं। उन्होंने बताया कि अधिकारियों द्वारा इन रसोइयों का नियमित निरीक्षण किया जाता है तथा यहां भोजन की गुणवत्ता बरकरार रहे यह सुनिश्चित की जाती है। मुख्यमंत्री ने व्यवस्थाओं के फीडबैक की निरंतरता बनाए रखने के निर्देश दिए।इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीकानेर में लगभग 1 वर्ष से इंदिरा रसोई के माध्यम से सुबह-शाम भोजन करने वाली विद्यार्थी चेतना सरगरा से भी संवाद किया। चेतना ने बताया कि वह लगभग डेढ़ वर्ष से अपने 25 साथियों के साथ यहां आरएएस की तैयारी कर रही है। इनमें से लगभग 12 विद्यार्थी प्रतिदिन इंदिरा रसोई के माध्यम से भोजन करते हैं। चेतना ने रसोई की व्यवस्था को अच्छा बताया तथा कहा कि राज्य सरकार द्वारा विद्यार्थियों के लिए की गई यह व्यवस्था बेहतरीन है। उसने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। इस दौरान रसोई संचालक श्रवण कुमार ने भी मुख्यमंत्री को व्यवस्थाओं के बारे में बताया। इसके पश्चात संभागीय आयुक्त एवं जिला कलेक्टर सहित सभी अतिथियों ने इंदिरा रसोई द्वारा बनाया गया भोजन किया।
इसके पश्चात जिला कलेक्टर ने रंग-बिरंगे गुब्बारे हवा में छोड़कर इंदिरा रसोई का विधिवत शुभारंभ किया तथा इसके प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।


Share News
Chat on WhatsApp

editor September 18, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में मारपीट कर सोने की चेन छीनी, गाड़ी में भी तोड़फोड़
बीकानेर
अग्निवीर वायु भर्ती में आयु सीमा बढ़ी, अब 22 वर्ष तक आवेदन कर सकेंगे युवा
देश-दुनिया
बीकानेर में कार पलटने से युवक की मौत, दोस्त गंभीर रूप से घायल
बीकानेर
राजस्थान में अगले तीन दिन बढ़ेगी गर्मी, इन जिलों में अलर्ट जारी
बीकानेर
बीकानेर कोर्ट परिसर में बम की धमकी, पुलिस ने तुरंत किया खाली कराया
बीकानेर
सीसीटीवी के सामने अश्लील हरकत, आरोपी गिरफ्तार – Bikaner News
बीकानेर
भादला पीएचसी लापरवाही: बाहर प्रसव के बाद स्टाफ एपीओ, ग्रामीणों का धरना – Bikaner News
बीकानेर
ईरान पर हमले की AIMPLB ने की निंदा, अंतरराष्ट्रीय हस्तक्षेप की मांग – National News
देश-दुनिया

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर में मारपीट कर सोने की चेन छीनी, गाड़ी में भी तोड़फोड़

Published March 5, 2026
बीकानेर

बीकानेर में कार पलटने से युवक की मौत, दोस्त गंभीर रूप से घायल

Published March 5, 2026
बीकानेर

राजस्थान में अगले तीन दिन बढ़ेगी गर्मी, इन जिलों में अलर्ट जारी

Published March 5, 2026
बीकानेर

बीकानेर कोर्ट परिसर में बम की धमकी, पुलिस ने तुरंत किया खाली कराया

Published March 5, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?