Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: मतदाता पहचान पत्र से आधार लिंक करने की दी जानकारी
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > मतदाता पहचान पत्र से आधार लिंक करने की दी जानकारी
बीकानेर

मतदाता पहचान पत्र से आधार लिंक करने की दी जानकारी

editor
editor Published September 16, 2022
Last updated: 2022/09/16 at 3:34 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। मतदाता पहचान पत्र को आधार से लिंक करने के अभियान के प्रति जागरुकता के उद्देश्य से शुक्रवार को जैन पीजी कॉलेज में स्वीप कार्यशाला आयोजित हुई। इस दौरान युवाओं को आधार लिंक करने की कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई।
मतदाता जागरुकता अभियान ‘स्वीप’ के सहसंयोजक हरि शंकर आचार्य ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार यह अभियान संचालित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य मतदाता सूचियों को त्रुटि रहित बनाना है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता जागरुक होकर आधार लिंक का यह कार्य करवाए। उन्होंने लोकतंत्र में मतदान के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में प्रत्येक मतदाता को अपने मताधिकार का उपयोग करना चाहिए।
इस दौरान स्टेट लेवल मास्टर ट्रेनर्स डॉ. वाई.बी. माथुर और डॉ. सुरेन्द्र राठी ने मतदाता पहचान पत्र से आधार को लिंक करने की प्रक्रिया की जानकारी दी। जैन पीजी कॉलेज के डॉ. शिवराम सिंह झांझड़िया ने कहा कि देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था ने हमें मतदान का अधिकार दिया है। मतदान के लिए मतदाता सूची में नाम होना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष की आयु प्राप्त करने वाले प्रत्येक युवा का नाम मतदाता सूची में हो, यह जरूरी है।
जागरुकता अभियान के सहसमन्वयक गोपाल जोशी ने मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, मतदाता पहचान पत्र को आधार से लिंक करवाने और मतदान करने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन सुधीर कुमार मिश्रा ने किया। इस दौरान स्वीप सदस्य पवन खत्री, अमर नाथ व्यास सहित कॉलेज स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।


Share News

editor September 16, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

जयपुर रोड पर दो गाड़ियों की जोरदार भिड़ंत, बड़ा हादसा टला
बीकानेर
बीकानेर में चलती ट्रेन में आर्मी जवान की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
बीकानेर
52 साल बाद भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, पहली बार बनी विश्व चैंपियन
देश-दुनिया
राजस्थान में 80 दिन, 6 दर्दनाक हादसे — 67 जिंदगियां सड़क पर खत्म
राजस्थान
Daily Horoscope: Know Today's Predictions
दैनिक राशिफल: जानें आज का भविष्यफल
राशिफल
वेबसाल द्वारा संचालित एजुकेशन हब का भव्य शुभारंभ आज
बीकानेर शिक्षा
बीकाणा अपडेट: अपराध, हंगामा और तबादलों की गूंज, पढ़िए दिनभर की बड़ी खबरें
बीकानेर
गांव में सूना मकान बना निशाना, सोने-चांदी के गहने और नकदी चोरी
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

जयपुर रोड पर दो गाड़ियों की जोरदार भिड़ंत, बड़ा हादसा टला

Published November 3, 2025
बीकानेर

बीकानेर में चलती ट्रेन में आर्मी जवान की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Published November 3, 2025
बीकानेरशिक्षा

वेबसाल द्वारा संचालित एजुकेशन हब का भव्य शुभारंभ आज

Published November 3, 2025
बीकानेर

बीकाणा अपडेट: अपराध, हंगामा और तबादलों की गूंज, पढ़िए दिनभर की बड़ी खबरें

Published November 2, 2025
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
Join WhatsApp Group

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?