Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बैं​​​​​​​क में नौकरी का झांसा देकर रुपए ठगे
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > crime > बैं​​​​​​​क में नौकरी का झांसा देकर रुपए ठगे
crimeगंगानगरराजस्थान

बैं​​​​​​​क में नौकरी का झांसा देकर रुपए ठगे

editor
editor Published September 13, 2022
Last updated: 2022/09/13 at 4:51 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

श्रीगंगानगर। सरकारी नौकरी लगाने का झांसा देकर रुपए ठगने का मामला सामने आया है। चश्मे की दुकान पर काम करने वाले युवक को बदमाशों ने बैंक आदि सरकारी विभागों में अच्छी जान-पहचान की बता कहीं। उन्होंने कहा कि वह नौकरी लगवा देंगे। दुकान का मालिक भी बातों में आ गया और बैंक में नौकरी लगवाने के लिए रुपए देने पर राजी हो गया। लेकिन बाद में धोखाधड़ी का पता चला। मामला श्रीगंगानगर के कोतवाली थाना क्षेत्र का है।कोतवाली एसएचओ देवेंद्र सिंह ने बताया कि गांव फतूही के देवीलाल की श्रीगंगानगर में चश्मों की दुकान है। करीब दस दिन पहले उसकी दुकान पर गोदूवाली ढाणी का नवल किशोर और गांव 21 एसडीएस का धर्मेश गोदारा आए और उसकी दुकान के कर्मचारी को बातों में उलझा लिया। नवल किशोर ओर धर्मेश ने उन्हें सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा दिया। कर्मचारी की बातें सुनकर दुकान मालिक देवीलाल ने भी दोनों आरोपियों की बातों में रुचि दिखाई।

रुपए देने से किया मना
आरोपियों ने देवीलाल को बैंक में नौकरी लगाने का झांसा देकर रुपए की मांग की। दस दिन की अवधि में ही देवीलाल ने ऑनलाइन 38 हजार रुपए दोनों आरोपियों के खाते में ट्रांसफर कर दिए। उसने यह राशि पांच हजार, तीन हजार और तीस हजार की तीन किश्तों में की। बाद में जब पीड़ित ने आरोपियों से संपर्क किया तो उन्होंने सरकारी नौकरी दिलाने से इनकार कर दिया और रुपए भी नहीं लौटाए। एसएचओ देवेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।


Share News
Chat on WhatsApp

editor September 13, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

सीसीटीवी के सामने अश्लील हरकत, आरोपी गिरफ्तार – Bikaner News
बीकानेर
भादला पीएचसी लापरवाही: बाहर प्रसव के बाद स्टाफ एपीओ, ग्रामीणों का धरना – Bikaner News
बीकानेर
ईरान पर हमले की AIMPLB ने की निंदा, अंतरराष्ट्रीय हस्तक्षेप की मांग – National News
देश-दुनिया
नेपाल में वोटिंग के बीच GEN-Z की चुनौती, नई सरकार पर भारत की नजर – National News
देश-दुनिया
Daily Horoscope: Know Today's Predictions
दैनिक राशिफल: जानें आज का भविष्यफल – Daily Horoscope
राशिफल
कोड़मदेसर नहर में गिरे दो युवक, एक शव मिला, तलाश जारी
बीकानेर
नहर में मिला अज्ञात महिला का शव, पहचान नहीं
बीकानेर
रखरखाव कार्य के चलते कल कई इलाकों में तीन घंटे बिजली बंद
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थानशिक्षा

RTE फ्री एडमिशन पर छुट्टियों का ब्रेक – Rajasthan News

Published March 4, 2026
राजनीतिराजस्थान

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में बीकानेर के नेताओं को स्थान

Published March 1, 2026
राजस्थान

राजस्थान में दो से अधिक संतान वालों के लिए चुनाव की पाबंदी हटाई – Rajasthan News

Published March 1, 2026
राजस्थान

राजस्थान में फरवरी में ही चढ़ा गर्मी का पारा, आगे और बढ़ेगा तापमान

Published February 27, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?