Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: रविवार की छुट्टी का दिन रहा विरासत और धरोहर अवलोकन के नाम
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > रविवार की छुट्टी का दिन रहा विरासत और धरोहर अवलोकन के नाम
बीकानेरराजस्थान

रविवार की छुट्टी का दिन रहा विरासत और धरोहर अवलोकन के नाम

editor
editor Published September 4, 2022
Last updated: 2022/09/04 at 9:01 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन की पहल पर ऐतिहासिक स्मारकों, सर्कल्स, मूर्तियों और टैंक्स की विशेष साज सज्जा का तीन दिवसीय विशेष अभियान रविवार को भी जारी रहा। छुट्टी होने के कारण बड़ी संख्या में लोगों ने इन स्थानों का अवलोकन किया और महापुरुषों के व्यक्तित्व-कृतित्व की जानकारी एक-दूसरे से साझा की। शाम के समय सबसे अधिक लोगों की आवाजाही रही। महिलाओं और बच्चों ने जमकर सेल्फी का आनंद लिया। सर्कल्स पर सजी रंगोलियां, रंग-बिरंगी लाइटिंग, साफ-सफाई आमजन की उत्सुकता का केंद्र बनी रही। जिला प्रशासन की इस पहल का सभी ने स्वागत किया और इसे शहर की विरासत से आमजन के भावनात्मक जुड़ाव का माध्यम बताया।
*पनरे सौ पेंतालवे, सुद बैसाख सुमेर…*
इस दौरान आमजन द्वारा बीकानेर नगर की स्थापना करने वाले राव बीका, जूनागढ किले में सुनहरी बुर्ज, गणपति निवास, लाल निवास और गंगानिवास महल बनाने वाले महाराजा डूंगरसिंह, संवत 1956 के छ्पनिया अकाल के दौरान ऐतिहासिक प्रबंधन करने वाले महाराजा गंगा सिंह को याद किया गया। वहीं देश की रक्षा करते हुए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले मेजर पूर्ण सिंह, कैप्टन चंद्र चौधरी की शहादत को नमन करते दिखे।
शाम होते-होते शहीद स्मारक और वार मेमोरियल, सेल्फी प्वाइंट, शहीद हेमू कालाणी सर्किल, रोटरी सर्किल, जयनारायण व्यास सर्किल, महर्षि गौतम सर्किल, अंबेडकर सर्किल, महाराजा गंगा सिंह सर्किल, इंदिरा फाउंटेन, राव बीकाजी सर्किल चहल पहल नजर आई। आमजन ने यहां जमकर फोटोग्राफी का लुत्फ उठाया।
*सोमवार को शिक्षक करेंगे अवलोकन*
सोमवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों को इन स्मारकों का अवलोकन करवाया जाएगा। इसके लिए जैन कॉलेज तथा गोकुल सर्किल से प्रातः 10 बजे बसें रवाना होंगी।
संभागीय आयुक्त ने कहा कि युवा पीढ़ी और शहरवासी हमारी ऐतिहासिक विरासत को समझें और जानें, इस उद्देश्य से यह पहल की गई है। अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी (माशि) सुनील बोड़ा इसके समन्वयक होंगे।
उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन द्वारा आमजन को ऐतिहासिक धरोहरों से रूबरू करवाने के लिए तीन दिवसीय विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके पहले दिन शनिवार को संभागीय आयुक्त और जिला कलेक्टर सहित विभिन्न अधिकारियों ने बस में बैठकर इन स्थानों का भ्रमण किया था।


Share News
Chat on WhatsApp

editor September 4, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

कोड़मदेसर नहर में गिरे दो युवक, एक शव मिला, तलाश जारी
बीकानेर
नहर में मिला अज्ञात महिला का शव, पहचान नहीं
बीकानेर
रखरखाव कार्य के चलते कल कई इलाकों में तीन घंटे बिजली बंद
बीकानेर
अग्निवीर वायु भर्ती 2026: आवेदन विंडो फिर खुली – National News
बीकानेर
चेहरे से होली का पक्का रंग कैसे हटाएं – How to?
देश-दुनिया
RTE फ्री एडमिशन पर छुट्टियों का ब्रेक – Rajasthan News
राजस्थान शिक्षा
चंग की थाप पर थिरकीं कलक्टर नम्रता वृष्णि – Bikaner News
बीकानेर
जंग के बीच सप्लाई चेन बचाने को सरकार की स्पेशल फोर्स – National News
Business देश-दुनिया

You Might Also Like

बीकानेर

कोड़मदेसर नहर में गिरे दो युवक, एक शव मिला, तलाश जारी

Published March 4, 2026
बीकानेर

नहर में मिला अज्ञात महिला का शव, पहचान नहीं

Published March 4, 2026
बीकानेर

रखरखाव कार्य के चलते कल कई इलाकों में तीन घंटे बिजली बंद

Published March 4, 2026
बीकानेर

अग्निवीर वायु भर्ती 2026: आवेदन विंडो फिर खुली – National News

Published March 4, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?