Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: श्रीकृष्ण एक व्यक्ति नहीं, संस्कृति है- आचार्य श्री विजयराज जी म.सा.
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > धार्मिक > श्रीकृष्ण एक व्यक्ति नहीं, संस्कृति है- आचार्य श्री विजयराज जी म.सा.
धार्मिकबीकानेर

श्रीकृष्ण एक व्यक्ति नहीं, संस्कृति है- आचार्य श्री विजयराज जी म.सा.

editor
editor Published August 19, 2022
Last updated: 2022/08/19 at 5:24 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। कर्मों की विचित्र दशा होती है। सामान्य घर में भी जब बालक जन्म लेता है, कांसे की थाली बजाई जाती है। महिलाएं मंगल गीत गाती है। हर्षोल्लास छाया रहता है। लेकिन जब श्री कृष्ण ने जन्म लिया तो ना थाली बजाई गई, ना कोई मंगल गीत गाने वाले थे। उनका जन्म तो जेल की सलाखों के पीछे हुआ था। और जब उनकी मृत्यु हुई तब भी उनके पास कोई रोने वाला नहीं था। श्री शान्त क्रान्ति जैन श्रावक संघ के 1008 आचार्य श्री विजयराज जी महाराज साहब ने शुक्रवार को जन्माष्टमी पर अपने नित्य प्रवचन के दौरान भगवान श्री कृष्ण के व्यक्तित्व एवं कृतित्व के साथ उनके मामा कंश के जीवन चरित्र पर विस्तारपूर्वक जानकारी देकर श्रावक- श्राविकाओं को जीवन चरित्र में संस्कृति और संस्कारों को समावेशित करने की बात कही।उन्होंने प्रवचन को आगे बढ़ाते हुए कहा आज के दिन मध्यरात्रि में श्री कृष्ण का जन्म हुआ और जन्माष्टमी पूरे देश में मनाई जाती है। भादवा जब भी आता है, श्री कृष्ण की स्मृतियों को लेकर आता है। भारत की तीन प्रमुख पुरातन संस्कृति जैन, बौद्ध, वैदिक तीनों में समानता है। इन तीनों ही संस्कृति में भी श्री कृृष्ण को लेकर भी समानता है। तीनों ही संस्कृति में श्री कृष्ण का वर्णन मिलता है और तीनों में ही माना भी जाता है। श्रीकृष्ण के जीवन को पढक़र कहा जा सकता है कि वे संस्कृति पुरुष थे। जो अपने कर्तव्य और कृतित्व से हमारी संस्कृति की रक्षा करता है वह सांस्कृतिक पुरुष होता है, और यह कार्य श्री कृष्ण ने किया था। हजारों साल पहले कंश, जरासंध, शिशुपाल के आंतक से दुनिया आतंकित थी। उस वक्त श्रीकृष्ण ने अपने लोगों की रक्षा कर उन्हें उनके आंतक से मुक्ति दिलाई, इतना ही नहीं जब श्री कृृष्ण को इस बात का पता चला कि द्वारिका नहीं रहेगी, डूब जाएगी तब उन्होंने अनेकों द्वारिकावासियों से संत जीवन जीने के लिए दीक्षा का मार्ग बताया था। इसका उल्लेख भी साहित्य में मिलता है।

महाराज साहब ने कहा कि मन का और तन का गहरा संबंध होता है। मन का कोई विचार पूरा नहीं होता है तो तन कांतिहीन हो जाता है। मन और तन के गहरे संबंध को परिभाषित करते हुए कंस के जन्म की कथा और फिर उसके मृत्यु तक का वृृतांत बताया। महाराज साहब ने बताया कि कंस कौन था..?, कैसे राजपरिवार में जन्म लेने के बाद भी मछुआरे के पास पहुंचा, फिर मछुआरे से सेठ के पास और फिर वहां से राजा वासुदेव के यहां पला बढ़ा और अंत में फिर से राजा बना, राजा बनने के बाद कृष्ण के हाथों क्यों मरा…?।

आचार्य श्री ने कहा कि श्री कृष्ण एक व्यक्ति नहीं संस्कृति है। दुनिया के लोगों के लिए वह भगवान हैं। श्री कृष्ण के गुणों को गाएं नहीं, उनके कर्तव्य को धारण करना चाहिए। उनका जीवन बहुआयामी था, हर कोई ऐसे महापुरुष नहीं बनते जो राजनैतिक ही नहीं धार्मिक दृष्टि से उदात पुरुष थे। हमें उनके गुणों से सीख लेनी चाहिए और जीवन में आगे बढऩा चाहिए।


Share News
Chat on WhatsApp

editor August 19, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

प्रज्ञानम् में हिंदी मीडियम के विज्ञान वर्ग विधार्थियो हेतु निःशुल्क नीट कोचिंग
बीकानेर शिक्षा
भाजपा स्थापना दिवस को लेकर बीकानेर में तैयारियां तेज – Bikaner News
बीकानेर
मन की बात में चमका बीकानेर, अभय जैन ग्रंथालय की सराहना – Bikaner News
बीकानेर
ढाई साल से फरार इनामी तस्कर गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई – Bikaner News
बीकानेर
ऊर्जा संकट के बीच राहत, LPG से भरे दो जहाज भारत की ओर – National News
बीकानेर
गिरफ्तारी के बाद सड़कों पर बवाल, राजधानी में बढ़ा तनाव – National News
देश-दुनिया
बीकानेर स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला 15 से – Bikaner News
बीकानेर
बीकानेर में 17 वर्षीय नाबालिग लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश – Bikaner News
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेरशिक्षा

प्रज्ञानम् में हिंदी मीडियम के विज्ञान वर्ग विधार्थियो हेतु निःशुल्क नीट कोचिंग

Published March 29, 2026
बीकानेर

भाजपा स्थापना दिवस को लेकर बीकानेर में तैयारियां तेज – Bikaner News

Published March 29, 2026
बीकानेर

मन की बात में चमका बीकानेर, अभय जैन ग्रंथालय की सराहना – Bikaner News

Published March 29, 2026
बीकानेर

ढाई साल से फरार इनामी तस्कर गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई – Bikaner News

Published March 29, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?