Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: पोर्न वीडियो दिखाकर दो सगे भाई करते थे सौतेली बहन से रेप, ऐसे हुआ मामले का खुलासा
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > crime > पोर्न वीडियो दिखाकर दो सगे भाई करते थे सौतेली बहन से रेप, ऐसे हुआ मामले का खुलासा
crimeदेश-दुनिया

पोर्न वीडियो दिखाकर दो सगे भाई करते थे सौतेली बहन से रेप, ऐसे हुआ मामले का खुलासा

editor
editor Published August 18, 2022
Last updated: 2022/08/18 at 5:30 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

Khabar 21 News –
यूपी के कानपुर में दो सगे भाइयों द्वारा सौतेली बहन के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पीड़िता नाबालिग है और उसकी उम्र महज 16 साल है. मामले में मंगलवार देर रात पुलिस ने दोनों आरोपी भाईयों को गिरफ्तार किया है. जांच में सामने आया कि दोनों भाइयों ने नाबालिग का अश्लील वीडियो भी बना लिया था. उसे बदनाम करने की धमकी देकर लगातार रेप कर रहे थे.
मामले को लेकर जब पुलिस ने जांच की तब खुलासा हुआ की आरोपियों के मां-बाप ने पीड़िता को अवैध तरीके से 2013 में यतीमखाना से गोद लिया था. जिसके चलते वे लोग गोदनामा संबंधी कोई दस्तावेज भी नहीं दिखा सके. फिलहाल, दुष्कर्म करने वाले दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा जाएगा.
बांदा की रहने वाली है पीड़िता
जांच के दौरान पता चला की पीड़िता बांदा की रहने वाली है. साल 2013 में उसकी मां का निधन हो गया था, जिसके बाद पिता ने तीन बेटियों को उनके ननिहाल छोड़ दिया था. लेकिन ननिहाल वालों ने भी तीनों बेटियों को बांदा के यतीमखाना में डाल दिया. इसके बाद यतीमखाना की संरक्षिका ने साल 2013 में कानपुर नाला रोड के पास रहने वाले कारोबारी महबूब अली और उनकी पत्नी शाहजहां बेगम को अवैध तरीके से एक बच्ची को गोद दे दिया
यतीमखाना में दी झूठी जानकारी
जब पीड़िता के साथ हुए रेपकांड की बात घर में खुली तो 2019 में वापस नाबालिग पीड़िता को यतीमखाना में डाल दिया. इतना ही नहीं यतीमखाना में गलत जानकारी दी गई कि उसके पिता जिंदा नहीं है, जिसके चलते उसे यतीमखाना में आसानी से रख लिया गया.
12 अगस्त को पीड़िता ने काटी हाथ की नस
पीड़िता तब से ही यतीमखाना में रह रही थी. 14 अगस्त की रात को उसने हाथ की नस काट ली. उसे उर्सला में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. मामला पुलिस तक पहुंचा, तो उसके साथ हुए दुष्कर्म का मामले का खुलासा हुआ. आपको बता दें कि पीड़िता ने अपने साथ हुए घिनोनी हरकत का एक वीडियो भी जारी किया था. इसमें किशोरी ने बताया कि उसके साथ किस तरह दुष्कर्म किया जाता था.
दोनों भाई देते थे धमकी
पीड़िता ने बताया कि महबूब अली के दोनों लड़के साउद और दाऊद उसके साथ गलत हरकत करते थे. छोटे वाले भाई दाऊद ने ही उसका वीडियो बनाया था. जब उसने कहा कि वह सब कुछ मां को बताएगी तो दोनों भाई कहते थे, ”तुम ही फंसोगी. क्योंकि हम तो मम्मी के सगे बेटे हैं. तुम सौतेली हो.” पीड़िता ने फिर पूरी बात स्कूल में जाकर बता दी, जिसके बाद उसे वापस यतीमखाने में डालने का फैसला लिया गया.
यहां जब पीड़िता ने हाथ की नस काट ली तो मामला कर्नलगंज थाना पुलिस तक पहुंचा. पुलिस ने भी आरोपी परिवार से सांठ-गांठ करके मामले को दबा दिया. उन्होंने जिला बाल कल्याण समिति को भी मामले की जानकारी नहीं दी. अफसरों तक बात पहुंचने पर मामले में कार्रवाई की गई.

Share News
Chat on WhatsApp

editor August 18, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

श्रीडूंगरगढ़ में दो सड़क हादसे, भिड़ंत के बाद वाहन पलटे
बीकानेर
बंद मकान में सेंधमारी, एलईडी व चांदी के जेवर सहित नकदी चोरी
बीकानेर
शनिवार को पूरे दिन खुलेंगे बीकेईएसएल के कैश काउंटर
बीकानेर
व्यासों की पारंपरिक गेर निकली, टका लेने की सदियों पुरानी रस्म निभाई
बीकानेर
युवक को रास्ते में रोककर मारपीट, गाड़ी की चाबी छीनी; आठ नामजद
बीकानेर
राजस्थान में फरवरी में ही चढ़ा गर्मी का पारा, आगे और बढ़ेगा तापमान
राजस्थान
फॉरेस्ट ऑफिसर से मारपीट, वर्दी फाड़ने और गाड़ी चढ़ाने का प्रयास
बीकानेर
बीकानेर में फुटपाथ पर युवक का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी
बीकानेर

You Might Also Like

देश-दुनिया

1 मार्च से बिना सिम कार्ड नहीं चलेगा वॉट्सएप, सरकार सख्त

Published February 26, 2026
देश-दुनिया

व्हाट्सऐप ला रहा मैसेज शेड्यूल फीचर, तय समय पर अपने आप भेजे जाएंगे संदेश

Published February 23, 2026
देश-दुनिया

16 साल से कम छात्रों पर मोबाइल प्रतिबंध पर विचार – National News

Published February 22, 2026
देश-दुनिया

जम्मू-कश्मीर को जल्द मिल सकता है पूर्ण राज्य का दर्जा – National News

Published February 17, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?