Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: तारबंदी से युवक का कटा गला,हालत गंभीर
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > crime > तारबंदी से युवक का कटा गला,हालत गंभीर
crimeबीकानेर

तारबंदी से युवक का कटा गला,हालत गंभीर

admin
admin Published August 18, 2022
Last updated: 2022/08/18 at 12:06 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर।  खेत के बाहर लगी तारबंदी से एक युवक का गला कट गया, जिसे गंभीर हालत में पहले पीबीएम अस्पताल और अब जयपुर रैफर कर दिया गया है। बाइक फिसलने से ये युवक तारबंदी पर जा गिरा, जिससे गले का अधिकांश हिस्सा तारबंदी की नोक से कट गया। डॉक्टर्स का कहना है कि युवक की आवाज वापस नहीं आने का खतरा बना हुआ है। बीकानेर के खाजूवाला में बुधवार देर रात चक 10 बीडी के पास 25 वर्षीय युवक राकेश कुम्हार बाइक पर जा रहा था। अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई। ऐसे में उसे खाजूवाला सीएचसी में चिकित्सक डॉ. पूनाराम रोझ के पास ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर रैफर कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार तारबंदी में लगे नोक से गला अंदर तक कट गया है। गंभीर स्थिति होने के कारण उसे तुरंत बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रैफर किया गया। देर रात उसे बीकानेर से जयपुर रैफर कर दिया गया। सूचना के बाद खाजूवाला पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची।बताया जा रहा है कि रात को अपने घर से किसी काम के लिए निकला था लेकिन रास्ते में गड्‌ढे और पानी होने के कारण उसकी बाइक फिसल गई थी। बाइक का अगला पहिया घिसटता हुआ खेत के अंदर तक गया। जहां तारबंदी में कांटे के तार लगे थे। वो खुद को बचा नहीं पाया और गले का हिस्सा इससे जा टकराया। गाड़ी स्पीड में होने के कारण गला ज्यादा कटा।
आवाज जाने का खतरा
रात को खाजूवाला अस्पताल की सक्रियता से राकेश की जान तो बच गई लेकिन उसके गले में ज्यादा नुकसान होने से आवाज वापस नहीं आने का खतरा बना हुआ है। खाजूवाला अस्पताल के डॉ. पूनम रोझ ने बताया कि गला इतना जबर्दस्त कट गया है कि आवाज वाली नर्व पूरी तरह कट चुकी है। वो रात को भी बोल नहीं पा रहा था और आगे भी बोलना मुश्किल है। हालांकि केरोटिड नर्व बच गई, जिससे उसकी जान बची हुई है।


Share News
Chat on WhatsApp

admin August 18, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में महिला दिवस पर 7-8 मार्च को दो दिवसीय खेल महाकुंभ आयोजित होगा
बीकानेर
राजस्थान में कक्षा सातवीं का पाठ्यक्रम बदला, 1 अप्रैल 2026 से नया सत्र शुरू होगा
राजस्थान
पति ने पत्नी और दो मासूम बच्चों की हत्या कर खुद पुलिस को दी सूचना
राजस्थान
बीकानेर में पावर ग्रिड अधिकारियों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज
बीकानेर
बीकानेर जोड़बीड़ में हाईटेंशन लाइनों से करंट, एक महीने में कई दुर्लभ पक्षियों की मौत
बीकानेर
फरवरी 2026 में छह ग्रहों की विशेष युति, तीन राशियों के लिए शुभ संकेत
राशिफल
भाजपा नेता के घर लाखों की चोरी, शादी में गया था परिवार
बीकानेर
खाजूवाला की तावणियां कॉलोनी में पुलिस रेड, गांजा-स्मैक व हथियार जब्त
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर में महिला दिवस पर 7-8 मार्च को दो दिवसीय खेल महाकुंभ आयोजित होगा

Published February 20, 2026
बीकानेर

बीकानेर में पावर ग्रिड अधिकारियों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज

Published February 20, 2026
बीकानेर

बीकानेर जोड़बीड़ में हाईटेंशन लाइनों से करंट, एक महीने में कई दुर्लभ पक्षियों की मौत

Published February 20, 2026
बीकानेर

भाजपा नेता के घर लाखों की चोरी, शादी में गया था परिवार

Published February 19, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?