Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: 6 शहरों में भारी बारिश का अलर्ट,देखे खबर
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > 6 शहरों में भारी बारिश का अलर्ट,देखे खबर
बीकानेरराजस्थान

6 शहरों में भारी बारिश का अलर्ट,देखे खबर

admin
admin Published August 18, 2022
Last updated: 2022/08/18 at 12:52 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। पिछले 2 दिन से हो रही भारी बारिश ने दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के बांधों को ओवरफ्लो कर दिया है। 10 बांधो के गेट खोलकर पानी छोड़ा जा रहा है। 5 शहरों की प्यास बुझाने वाले बीसलपुर बांध का गेज 311.90 आरएल मीटर तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने 24 घंटे के दौरान 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

जोधपुर, बीकानेर संभाग में होगी बारिश
बीते 24 घंटे के दौरान कोटा, उदयपुर, जोधपुर संभाग के 7 जिलों में 4 इंच से ज्यादा बरसात हुई। मौसम केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से जो डिप्रेशन सिस्टम बना था। वह अभी राजस्थान के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में एक्टिव है। यह पश्चिम-उत्तर की ओर से मूव कर रहा है। इससे अगले 24 घंटे के दौरान जोधपुर, बीकानेर संभाग के 6 जिलों में बारिश होगी।

चंबल नदी फुल कैपेसिटी के साथ बह रही
मौसम केन्द्र जयपुर के मुताबिक, उदयपुर, सिरोही, प्रतापगढ़, पाली, जोधपुर, झालावाड़, डूंगरपुर जिलों के कई इलाकों में 4 इंच (100MM) से ज्यादा बरसात हुई। सबसे ज्यादा बरसात प्रतापगढ़ के अरनोद में 173MM (7 इंच) हुई। राजस्थान, MP में हुई भारी बारिश के कारण चंबल नदी फुल कैपेसिटी के साथ बह रही है। इस पर बने सभी बांधों के गेट खोल दिए हैं।MP में बने गांधी सागर बांध के 8 गेट खोलकर पानी छोड़ा जा रहा है, जिसके चलते चित्तौड़गढ़ के राणा प्रताप सागर के 6, कोटा के जवाहर सागर के 7 और कोटा बैराज के 13 गेट खोलने पड़े हैं। कोटा बैराज से 11.80 लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़ा जा रहा है।

अब आगे क्या?
मौसम केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि वर्तमान में पूर्वी राजस्थान के ऊपर बना गहरा कम दबाव का तंत्र पश्चिमी राजस्थान के ऊपर पहुंच गया है। अगले 12 घंटों में इसके पश्चिम दिशा की ओर आगे बढ़ने की संभावना है। इस सिस्टम के असर से पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, जालोर, बीकानेर, नागौर में अगले 24 घंटे कहीं-कहीं भारी से अति भारी बारिश भी होने की संभावना है।

- Advertisement -

18 अगस्त से पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर, बाड़मेर को छोड़कर ज्यादातर भागों में बारिश की गतिविधियों में तेजी से कमी होगी। 19 अगस्त को एक और नया कम दबाव का क्षेत्र बंगाल की खाड़ी में फिर से बनने की संभावना है। इसके असर से पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में 21 अगस्त से बारिश का नया दौर शुरू होगा।


Share News

admin August 18, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

नापासर लूट केस में सभी आरोपी बरी, गवाहों ने बदले बयान – Bikaner News
बीकानेर
खाजूवाला थाने के निरीक्षण में आईजी नाराज, दिए सख्त निर्देश – Bikaner News
बीकानेर
सड़क हादसे के पीड़ित शिक्षकों को 31 लाख मुआवजा – Bikaner News
बीकानेर
नारी शक्ति कानून पर मेघवाल का विपक्ष पर हमला – Bikaner News
बीकानेर
Lenskart शोरूम विवाद हिंसा में बदला, कर्मचारी से मारपीट – National News
बीकानेर
गंगाशहर में बाइक चोरी, पुलिस ने शुरू की जांच
बीकानेर
पीबीएम अस्पताल में गर्मी से बेहाल मरीज, इमरजेंसी में एसी नदारद
बीकानेर
बीकानेर लूट केस में सभी आरोपी बरी, गवाह मुकरने से पलटा मामला
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

नापासर लूट केस में सभी आरोपी बरी, गवाहों ने बदले बयान – Bikaner News

Published April 26, 2026
बीकानेर

खाजूवाला थाने के निरीक्षण में आईजी नाराज, दिए सख्त निर्देश – Bikaner News

Published April 26, 2026
बीकानेर

सड़क हादसे के पीड़ित शिक्षकों को 31 लाख मुआवजा – Bikaner News

Published April 26, 2026
बीकानेर

नारी शक्ति कानून पर मेघवाल का विपक्ष पर हमला – Bikaner News

Published April 26, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?