Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: उधार पैसे मांगने पर महिला टीचर को जिंदा जलाया
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > crime > उधार पैसे मांगने पर महिला टीचर को जिंदा जलाया
crimeराजस्थान

उधार पैसे मांगने पर महिला टीचर को जिंदा जलाया

admin
admin Published August 17, 2022
Last updated: 2022/08/17 at 2:55 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर – राजस्थान में महिला अत्याचारों के मामले डराने वाले हैं। कानून व्यवस्था पर उठते सवालों के बाद भी पुलिस ऐसे अपराधों के प्रति गंभीर नजर नहीं आ रही है। नया मामला राजधानी जयपुर का ही है। यहां एक महिला टीचर को दबंगों ने जिंदा जला दिया।

उसका कसूर इतना था कि वह आरोपियों से काफी दिन पहले अपने उधार दिए पैसे मांग रही थी। बुरी तरह झुलसी टीचर ने मंगलवार देर रात एसएमएस हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया।

घटना 10 अगस्त को जयपुर से करीब 80 किलोमीटर दूर रायसर गांव में हुई। सुबह आठ बजे रैगरों के मोहल्ले में वीणा मेमोरियल स्कूल की टीचर अनीता रेगर (32) अपने बेटे राजवीर (6) के साथ स्कूल जा रही थी। इस दौरान कुछ बदमाशों ने उसे घेरकर हमला कर दिया। अनीता खुद को बचाने के लिए पास ही में कालू राम रैगर के घर में घुस गई।

उसने 100 नंबर डायल किया और रायसर थाने को सूचना दी, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद आरोपियों ने पेट्रोल छिड़ककर अनीता को आग लगा दी। घटना का वीडियो भी आज सामने आया है।

- Advertisement -

घटना की जानकारी मिलने पर महिला का पति अपने परिवार के लोगों के साथ मौके पर पहुंचा। 70 प्रतिशत झुलसी अनीता को जमवारामगढ़ के सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां से उसे एसएमएस हॉस्पिटल के जयपुर के बर्न वार्ड में रेफर कर दिया गया। यहां करीब सात दिन तक वह जिंदगी के लिए जंग लड़ती रही, लेकिन मंगलवार रात उसकी मौत हो गई।

उधार दिया पैसा मांगने से बिगड़ी थी बात

जानकारी के अनुसार मृतक महिला अनीता ने आरोपियों को ढाई लाख रुपए दिए हुए थे। महिला बार-बार जब उन से पैसों की मांग करती तो ये लोग उसके साथ अभद्रता और मारपीट किया करते थे।

इस संबंध में 7 मई को अनीता ने रायसर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर कोई कार्रवाई नहीं की। इससे बदमाशों के हौसले बुलंद हो गए।

आरोपी अब तक गिरफ्त में नहीं

अनीता के पति ताराचंद ने बताया कि गांव के ही गोकुल, आनंदी, रामकरण, बाबूलाल, प्रहलाद रेगर (वार्ड पंच), मूलचंद, सुरेश चंद, सुलोचना, सरस्वती, विमला ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगाई है। उसकी पत्नी ने लोगों से जान बचाने की गुहार की, लेकिन बदमाशों के डर से किसी ने भी अनीता की मदद नहीं की।

अनीता ने मरने से पहले अस्पताल में परिजनों को घटना की जानकारी दी। साथ ही जिसका पीड़ित ने वीडियो भी बनाया है।घटना के बाद अनीता का पति ताराचंद 12 अगस्त को पुलिस मुख्यालय में डीजीपी से भी मिला, ताराचंद ने रायसर एसएचओ, एएसआई कबूल सिंह, पुलिसकर्मी विनोद गुर्जर पर बदमाशों को शरण देने और मिलीभगत का आरोप लगाया।


Share News
Chat on WhatsApp

admin August 17, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Leave a comment

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Latest Post

बीकानेर में महिला दिवस पर 7-8 मार्च को दो दिवसीय खेल महाकुंभ आयोजित होगा
बीकानेर
राजस्थान में कक्षा सातवीं का पाठ्यक्रम बदला, 1 अप्रैल 2026 से नया सत्र शुरू होगा
राजस्थान
पति ने पत्नी और दो मासूम बच्चों की हत्या कर खुद पुलिस को दी सूचना
राजस्थान
बीकानेर में पावर ग्रिड अधिकारियों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज
बीकानेर
बीकानेर जोड़बीड़ में हाईटेंशन लाइनों से करंट, एक महीने में कई दुर्लभ पक्षियों की मौत
बीकानेर
फरवरी 2026 में छह ग्रहों की विशेष युति, तीन राशियों के लिए शुभ संकेत
राशिफल
भाजपा नेता के घर लाखों की चोरी, शादी में गया था परिवार
बीकानेर
खाजूवाला की तावणियां कॉलोनी में पुलिस रेड, गांजा-स्मैक व हथियार जब्त
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

राजस्थान में कक्षा सातवीं का पाठ्यक्रम बदला, 1 अप्रैल 2026 से नया सत्र शुरू होगा

Published February 20, 2026
राजस्थान

पति ने पत्नी और दो मासूम बच्चों की हत्या कर खुद पुलिस को दी सूचना

Published February 20, 2026
राजस्थान

मायरा जा रही स्कॉर्पियो पलटी, 2 की मौत, 3 घायल, जेसीबी से निकाला

Published February 19, 2026
राजस्थान

राजस्थानी भाषा को 8वीं अनुसूची में शामिल करने हेतु 21 फरवरी को धरना

Published February 19, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?