Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: दलित स्टूडेंट की मौत पर गरमाई सियासत
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > दलित स्टूडेंट की मौत पर गरमाई सियासत
बीकानेर

दलित स्टूडेंट की मौत पर गरमाई सियासत

admin
admin Published August 17, 2022
Last updated: 2022/08/17 at 2:23 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जालोर । टीचर की कथित पिटाई से दलित स्टूडेंट की मौत के बाद पीड़ित के घर नेताओं के आने का सिलसिला जारी है। घटना के बाद से ही प्रदेश की राजनीति हलचल तेज है। जालोर के सुराणा गांव में मंगलवार को दिनभर मंत्रियों, विधायकों और जनप्रतिनिधियों का चक्कर लगता रहा। आज भीम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतपाल तंवर, एआईसीसी महासचिव प्रदीप नरवाल, मंत्री परसादी लाल मीणा सहित कई दूसरे राज्यों से दलित समाज के नेताओं के आने की संभावना है। राजस्थान राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग सदस्य शिव भगवान नागा भी सुराणा गांव आएंगे।भीम सेना और भीम आर्मी के नेताओं के आज व कल होने वाले दौरे को लेकर पुलिस और जिला प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। दलित नेताओं के लिए कार्यक्रमों को लेकर सुराणा के पास पोषणा गांव में सरकारी खर्च पर 2 जेसीबी, फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस और पुलिस तैनात है। कलेक्टर निशांत जैन ने कहा कि यहां पार्किंग की व्यवस्था करवा रहे हैं। जबकि मृतक छात्र इंद्र मेघवाल के घर से सभास्थल की दूरी 20 किलोमीटर है। वहीं, जालोर मुख्यालय सहित सुराणा में बाहर से आने वाले रास्तों के पॉइंट पर पुलिस फोर्स तैनात है। जिले की पुलिस साथ ही मेवाड़ भील कोर पुलिस दल और अन्य पड़ोसी जिलों से भी फोर्स बुलाई गई है।

मंत्रियों के साथ पीड़ित परिवार से मिले डोटासरा
इससे पहले मंगलवार को गहलोत सरकार के 5 मंत्री, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट समेत 15 विधायक सुराणा पहुंचे थे। मंगलवार सुबह 9 बजे से यहां पर नेताओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। सबसे पहले जैसलमेर विधायक रूपाराम मेघवाल पहुंचे।

उनके बाद राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा की पत्नी गोलमा देवी भी पहुंचीं और मृतक परिवार को 1 लाख की सहायता राशि सौंपी। उसके बाद कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पहुंचे। उनके साथ पीडब्लूडी मंत्री भजनलाल जाटव, जालोर के प्रभारी मंत्री अर्जुनराम बामणिया, आपदा प्रबंधन मंत्री गोविंद राम मेघवाल, बाल अधिकारिता मंत्री ममता भूपेश समेत कुछ विधायक सुराणा पहुंचे थे।

सुराणा में अस्थाई पुलिस चौकी की स्थापित
मंगलवार को परिजनों से मिलने आए सचिन पायलट व गोविंद सिंह डोटासरा से सुरक्षा को लेकर मांग की गई थी। सायला थानाधिकारी ने बताया कि गांव में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए ग्राम पंचायत भवन में चौकी स्थापित कर दी है। हेड कॉन्स्टेबल और कॉन्स्टेबल तैनात किए गए हैं।

- Advertisement -

36 कौम एकजुट, बोले- टीचर को सजा मिले, पर जातिवाद न भड़काएं
जातिवाद व छुआछूत का आरोप लगने के बाद गांव में आक्रोश है। सभी समाजों के साथ दलित वर्ग भी महापड़ाव में शामिल हैं। उनका कहना है गांव का माहौल बिगाड़ा जा रहा है। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और मंत्री गांव आए तो उन्हें ज्ञापन देकर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि अगर स्कूल का हेड मास्टर आरोपी है तो उनको सजा मिलनी चाहिए, लेकिन मामले को जातिवाद से जोड़कर गांव को बदनाम न किया जाए।


Share News
Chat on WhatsApp

admin August 17, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Leave a comment

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Latest Post

बीकानेर में महिला दिवस पर 7-8 मार्च को दो दिवसीय खेल महाकुंभ आयोजित होगा
बीकानेर
राजस्थान में कक्षा सातवीं का पाठ्यक्रम बदला, 1 अप्रैल 2026 से नया सत्र शुरू होगा
राजस्थान
पति ने पत्नी और दो मासूम बच्चों की हत्या कर खुद पुलिस को दी सूचना
राजस्थान
बीकानेर में पावर ग्रिड अधिकारियों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज
बीकानेर
बीकानेर जोड़बीड़ में हाईटेंशन लाइनों से करंट, एक महीने में कई दुर्लभ पक्षियों की मौत
बीकानेर
फरवरी 2026 में छह ग्रहों की विशेष युति, तीन राशियों के लिए शुभ संकेत
राशिफल
भाजपा नेता के घर लाखों की चोरी, शादी में गया था परिवार
बीकानेर
खाजूवाला की तावणियां कॉलोनी में पुलिस रेड, गांजा-स्मैक व हथियार जब्त
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर में महिला दिवस पर 7-8 मार्च को दो दिवसीय खेल महाकुंभ आयोजित होगा

Published February 20, 2026
बीकानेर

बीकानेर में पावर ग्रिड अधिकारियों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज

Published February 20, 2026
बीकानेर

बीकानेर जोड़बीड़ में हाईटेंशन लाइनों से करंट, एक महीने में कई दुर्लभ पक्षियों की मौत

Published February 20, 2026
बीकानेर

भाजपा नेता के घर लाखों की चोरी, शादी में गया था परिवार

Published February 19, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?