Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: ज्वेलरी शो रुम पर सात माह बाद फिर चोरों ने बोला धावा
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > crime > ज्वेलरी शो रुम पर सात माह बाद फिर चोरों ने बोला धावा
crimeबीकानेरराजस्थान

ज्वेलरी शो रुम पर सात माह बाद फिर चोरों ने बोला धावा

admin
admin Published August 14, 2022
Last updated: 2022/08/14 at 4:40 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। गंगाशहर स्थित एक ज्वेलरी शौ रूम चोरों के निशाने पर है। सात महीने पहले जिस दुकान से चोर पांच किलो चांदी और पच्चीस ग्राम सोना उड़ा चुके थे, वहीं फिर चोरी का प्रयास हुआ। गनीमत रही कि इस बार सीसीटीवी कैमरा और दुकान का ताला दोनों ही नहीं टूटे। हालांकि चोर इससे निराश नहीं हुए, उन्होंने पास ही स्थित एक रिहायशी मकान पर हाथ साफ कर लिया। करीब एक-दो घंटे चोर बेखौफ इस एरिया में काम करते रहे लेकिन पुलिस को भनक तक नहीं लगी। चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुके हैं, उसी आधार पर पुलिस तलाश कर रही है।
गंगाशहर में कान्हा ज्वैलर्स की दुकान पर चोरों ने 18 दिसम्बर 2021 की रात सैंधमारी की थी। तब भी सोना और चांदी चोरी हुए थे। इस बार दुकान मालिक रामकिशन सोनी ने मजबूत ताले लगाए थे जो काफी देर मशक्कत के बाद भी नहीं टूटे। इस पर चोर ने पास ही स्थित जगराम गोदारा के मकान पर हाथ साफ कर लिए। यहां चोरी हुए सामान की अब तक पुष्टि नहीं हुई है। जगराम के घर से पच्चीस हजार रुपए नगद और दो मोबाइल लेकर फरार हो गए।
सीसीटीवी तोडऩे का प्रयास
चोरों ने कान्हा ज्वैलर्स पर लगे सीसीटीवी कैमरे को तोडऩे का प्रयास किया। एक कैमरे को तोडऩे की कोशिश दूसरे कैमरे में कैद हो गई। हालांकि चोर कैमरे को तोड़ नहीं सका। इसके बाद कान्हा ज्वैलर्स के ताले तोडऩे के लिए लोहे के एक सरिये का उपयोग किया। सरिये को ताले के बीच में डालकर काफी देर मोड़ा लेकिन मजबूत ताला टूटा नहीं। काफी देर कोशिश के बाद उन्होंने पास ही स्थित जगराम गोदारा के घर पर सेंधमारी की।
नाम मात्र बरामदगी
इसी शॉप पर दिसम्बर में पांच किलो चांदी और पच्चीस ग्राम सोना चोरी हुआ था। इसमें पुलिस ने चोरों को पकड़ लिया लेकिन बरामदगी नाम मात्र हो सकी। चोरों से महज आधा किलो चांदी मिली, जबकि शेष साढ़े चार किलो चांदी और पच्चीस ग्राम सोना अब तक बरामद नहीं हो सका।
गश्त बढ़ाने की जरूरत
क्षेत्र के युवा अधिवक्ता अनिल सोनी का कहना है कि गंगाशहर में चोरियों की लगातार बढ़ती घटनाओं के बीच गश्त बढ़ाने की जरूरत है। चोर देर रात अपने काम को अंजाम देते हैं, तब पुलिस गश्त पर होती है लेकिन हाथों हाथ पकड़े नहीं जाते।


Share News
Chat on WhatsApp

admin August 14, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Leave a comment

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Latest Post

बीकानेर में महिला दिवस पर 7-8 मार्च को दो दिवसीय खेल महाकुंभ आयोजित होगा
बीकानेर
राजस्थान में कक्षा सातवीं का पाठ्यक्रम बदला, 1 अप्रैल 2026 से नया सत्र शुरू होगा
राजस्थान
पति ने पत्नी और दो मासूम बच्चों की हत्या कर खुद पुलिस को दी सूचना
राजस्थान
बीकानेर में पावर ग्रिड अधिकारियों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज
बीकानेर
बीकानेर जोड़बीड़ में हाईटेंशन लाइनों से करंट, एक महीने में कई दुर्लभ पक्षियों की मौत
बीकानेर
फरवरी 2026 में छह ग्रहों की विशेष युति, तीन राशियों के लिए शुभ संकेत
राशिफल
भाजपा नेता के घर लाखों की चोरी, शादी में गया था परिवार
बीकानेर
खाजूवाला की तावणियां कॉलोनी में पुलिस रेड, गांजा-स्मैक व हथियार जब्त
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर में महिला दिवस पर 7-8 मार्च को दो दिवसीय खेल महाकुंभ आयोजित होगा

Published February 20, 2026
राजस्थान

राजस्थान में कक्षा सातवीं का पाठ्यक्रम बदला, 1 अप्रैल 2026 से नया सत्र शुरू होगा

Published February 20, 2026
राजस्थान

पति ने पत्नी और दो मासूम बच्चों की हत्या कर खुद पुलिस को दी सूचना

Published February 20, 2026
बीकानेर

बीकानेर में पावर ग्रिड अधिकारियों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज

Published February 20, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?