Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: भाई बहन खेलते खेलते पानी की डिग्गी में गिरे, दोनों की दर्दनाक मौत, घर में मचा कोहराम
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > crime > भाई बहन खेलते खेलते पानी की डिग्गी में गिरे, दोनों की दर्दनाक मौत, घर में मचा कोहराम
crimeबीकानेरराजस्थान

भाई बहन खेलते खेलते पानी की डिग्गी में गिरे, दोनों की दर्दनाक मौत, घर में मचा कोहराम

admin
admin Published August 11, 2022
Last updated: 2022/08/11 at 11:03 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर ।  नाल थाना क्षेत्र के गांव में  खेत में बनी पानी की डिग्गी में डूबने से सगे भाई-बहन की मौत हो गई। हादसे के बाद घर में मातम छा गया। हादसे का पता चलने पर नाल पुलिस मौके पर पहुंची। नाल सीआइ विक्रमसिंह चारण ने बताया कि झझू निवासी गोपनाथ ने कावनी गांव में दीपाराम पुत्र डालूराम जाट का खेत काश्त पर ले रखा है। वह खेत में बनी ढाणी में परिवार सहित रहता है।
बुधवार को वह खेत में तथा पत्नी ढाणी में काम कर रही थी। ढाणी के पास ही बनी पानी की डिग्गी के नजदीक छह वर्षीय बेटा सूरजनाथ व ढाई वर्षीय बेटी पायलकी खेल रहे थे। खेलते-खेलते वह पानी की डिग्गी में गिर गए। दस मिनट तक जब गोपनाथ की पत्नी को बच्चों को आवाज नहीं सुनाई दी, तो उसने बेटे सूरज को आवाज लगाई। उसे शक होने पर वह डिग्गी पर गई। वहां का नजारा देखकर होश उड़ गए। वह जोर-जोर से रोने लगी। तब गोपनाथ व अन्य ग्रामीण वहां पहुंचे।
डिग्गी में पानी गहरा था
सीआइ चारण ने बताया कि डिग्गी में पानी गहरा था। बच्चों के शव पानी के ऊपर आ गए थे। ग्रामीणों ने शवों को निकाला, तब तक 20 मिनट हो चुके थे। दोनों बच्चों की मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन परिजनों ने इस मामले में किसी तरह की पुलिस कार्रवाई नहीं कराने की बात कही।
घर में मातम पसरा
गुरुवार को रक्षाबंधन होने के कारण गोपनाथ की पत्नी भी अपने भाइयों को राखी बांधने पीहर जाने वाली थी। इसलिए वह घर व खेत का काम निपटा कर शाम को जाने की तैयारी कर रही थी, लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। उसकी राखियां लाई हुई घर पर ही रह गईं। कलेजे के टुकड़े सूरज व ढाई वर्षीय बेटी पायलकी उसे हमेशा के लिए छोड़ गए। घरवालों की आंखें रो-रो कर पथरा-सी गईं।


Share News
Chat on WhatsApp

admin August 11, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Leave a comment

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Latest Post

बीकानेर में महिला दिवस पर 7-8 मार्च को दो दिवसीय खेल महाकुंभ आयोजित होगा
बीकानेर
राजस्थान में कक्षा सातवीं का पाठ्यक्रम बदला, 1 अप्रैल 2026 से नया सत्र शुरू होगा
राजस्थान
पति ने पत्नी और दो मासूम बच्चों की हत्या कर खुद पुलिस को दी सूचना
राजस्थान
बीकानेर में पावर ग्रिड अधिकारियों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज
बीकानेर
बीकानेर जोड़बीड़ में हाईटेंशन लाइनों से करंट, एक महीने में कई दुर्लभ पक्षियों की मौत
बीकानेर
फरवरी 2026 में छह ग्रहों की विशेष युति, तीन राशियों के लिए शुभ संकेत
राशिफल
भाजपा नेता के घर लाखों की चोरी, शादी में गया था परिवार
बीकानेर
खाजूवाला की तावणियां कॉलोनी में पुलिस रेड, गांजा-स्मैक व हथियार जब्त
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर में महिला दिवस पर 7-8 मार्च को दो दिवसीय खेल महाकुंभ आयोजित होगा

Published February 20, 2026
राजस्थान

राजस्थान में कक्षा सातवीं का पाठ्यक्रम बदला, 1 अप्रैल 2026 से नया सत्र शुरू होगा

Published February 20, 2026
राजस्थान

पति ने पत्नी और दो मासूम बच्चों की हत्या कर खुद पुलिस को दी सूचना

Published February 20, 2026
बीकानेर

बीकानेर में पावर ग्रिड अधिकारियों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज

Published February 20, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?