Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: 6 दिन बाद शव को निकाला बाहर, विवाहिता का पोस्टमार्टम
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > crime > 6 दिन बाद शव को निकाला बाहर, विवाहिता का पोस्टमार्टम
crimeबीकानेर

6 दिन बाद शव को निकाला बाहर, विवाहिता का पोस्टमार्टम

admin
admin Published August 11, 2022
Last updated: 2022/09/07 at 7:21 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। समीपवर्ती साबनिया में 6 अगस्त को हुई विवाहिता की मौत का मामला हत्या में बदल गया। पीहर पक्ष ने दहेज के लिए परेशान कर विवाहिता की हत्या करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने 6 दिन शव को बाहर निकालकर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया है।
महाजन थाने से मिली जानकारी के अनुसार परिवादी टीकू राम पुत्र बीरू राम निवासी 36 पंडितावाली जिला हनुमानगढ़ ने अपने बेटी को दहेज प्रताडऩा करते हुए मारने का आरोप लगाते हुए अपने बेटी के पति सास व ससुर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। टिकुराम ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उसकी बेटी रुकमा देवी की शादी 15 वर्ष पूर्व राजू राम पुत्र फरसा राम मेघवाल निवासी साबणीया के साथ हुई थी। शादी के दो-तीन साल बाद ही उसके ससुराल वाले उसे तंग व परेशान करने लगे। जिसको लेकर उसने समाज के गणमान्य लोगों के साथ लेकर पंचायती में मनमुटाव दूर किया। और बेटी को ससुराल में भेज दिया। मगर उसके बाद फिर से ससुर फरसा राम, सास जस्सी देवी व पति राजूराम दहेज कम लाने का कहकर उसको परेशान करने लगे। उसके पीहर पक्ष के गरीबी का तंज भी कसने लगे। तीन चार महीने पहले जब मेरी बेटी पीहर आई तो उसने बताया कि उसके पति और सास ने वापस नहीं आने का कहकर भेजा है । मैंने अपने दामाद को घर बुलाया तो व 2 महीने बाद आया ओर मेरी बेटी से झगड़ा करने लगा। बेटी रुकमा देवी ने बताया कि उसके पति का किसी अन्य औरत के साथ नाजायज संबंध भी हैं । मगर उसके बाद भी उन दोनों को समझा-बुझाकर वापस उसको उसके ससुराल भेज दिया। मगर गत 7 अगस्त को मेरे भाई हेतराम ने बताया कि मेरी बेटी रुकमा देवी का देहांत हो चुका है। मगर उसकी सूचना मुझे बेटी के ससुराल से नहीं आई है। फिर भी मैं उसके घर पहुंचा तो समाज के लोगों के बीच उसके दाग संस्कार की हामी भर दी। लेकिन मुझे शक है कि मेरी बेटी को जहर देकर मार दिया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की मामले की । जांच लूणकरणसर पुलिस अधीक्षक नारायण बाजिया कर रहे हैं।

Share News
Chat on WhatsApp

admin August 11, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Leave a comment

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Latest Post

बीकानेर में महिला दिवस पर 7-8 मार्च को दो दिवसीय खेल महाकुंभ आयोजित होगा
बीकानेर
राजस्थान में कक्षा सातवीं का पाठ्यक्रम बदला, 1 अप्रैल 2026 से नया सत्र शुरू होगा
राजस्थान
पति ने पत्नी और दो मासूम बच्चों की हत्या कर खुद पुलिस को दी सूचना
राजस्थान
बीकानेर में पावर ग्रिड अधिकारियों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज
बीकानेर
बीकानेर जोड़बीड़ में हाईटेंशन लाइनों से करंट, एक महीने में कई दुर्लभ पक्षियों की मौत
बीकानेर
फरवरी 2026 में छह ग्रहों की विशेष युति, तीन राशियों के लिए शुभ संकेत
राशिफल
भाजपा नेता के घर लाखों की चोरी, शादी में गया था परिवार
बीकानेर
खाजूवाला की तावणियां कॉलोनी में पुलिस रेड, गांजा-स्मैक व हथियार जब्त
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर में महिला दिवस पर 7-8 मार्च को दो दिवसीय खेल महाकुंभ आयोजित होगा

Published February 20, 2026
बीकानेर

बीकानेर में पावर ग्रिड अधिकारियों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज

Published February 20, 2026
बीकानेर

बीकानेर जोड़बीड़ में हाईटेंशन लाइनों से करंट, एक महीने में कई दुर्लभ पक्षियों की मौत

Published February 20, 2026
बीकानेर

भाजपा नेता के घर लाखों की चोरी, शादी में गया था परिवार

Published February 19, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?