Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: जिले की समस्त स्कूलों के लाखों विद्यार्थी एक ही समय में गाएंगे देशभक्ति गीत
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > जिले की समस्त स्कूलों के लाखों विद्यार्थी एक ही समय में गाएंगे देशभक्ति गीत
बीकानेर

जिले की समस्त स्कूलों के लाखों विद्यार्थी एक ही समय में गाएंगे देशभक्ति गीत

admin
admin Published August 10, 2022
Last updated: 2022/08/10 at 8:12 PM
Share
SHARE
Share News

बीकानेर। आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत 12 अगस्त को जिले के समस्त स्कूलों के लाखों विद्यार्थियों द्वारा एक ही समय पर सामूहिक रूप से छह देशभक्ति गीतों का गायन किया जाएगा। इस दौरान प्रत्येक ब्लॉक मुख्यालय पर भी कार्यक्रम होंगे, वहीं जिला स्तरीय कार्यक्रम डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा, जिसमें दस हजार बच्चों की भागीदारी रहेगी।
जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने बुधवार को इसकी तैयारियों की समीक्षा की तथा कहा कि जिले के लिए यह ऐतिहासिक अवसर है। इसमें अधिक से अधिक बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को प्रातः 10.15 बजे जिले की समस्त स्कूलों में देशभक्ति गीतों के गायन कार्यक्रम आयोजित होगा। इस दौरान विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रगीत वंदे मातरम, सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तां हमारा, आओ बच्चों तुम्हें दिखाएं झांकी हिंदुस्तान की, झंडा ऊंचा रहे हमारा, हम होंगे कामयाब और राष्ट्रगान का गायन किया जाएगा।
जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी नित्या के. ने बताया डॉ. करणीसिंह स्टेडियम में आयोजित होने वाले समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। शहर के विभिन्न क्षेत्रों से स्कूली बच्चों को लाने-ले जाने, उनके प्रवेश, गीतों के गायन सहित विभिन्न कार्मिकों की नियुक्ति के संबंधी दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसके लिए प्रत्येक स्कूल से बच्चों की रवानगी और पहुंच सहित वापसी का समय एवं स्थान निर्धारित किया गया है।
इस दौरान मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. राजकुमार शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी (माशि) सुरेन्द्र सिंह भाटी आदि मौजूद रहे।

’


Share News

admin August 10, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Leave a comment

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Latest Post

शिक्षकों ने की नए मानदंडों में संशोधन की मांग
बीकानेर
शिक्षकों की गैर-शैक्षणिक ड्यूटी पर रोक
राजस्थान
दिल्ली में निजी स्कूलों की फीस वृद्धि पर लगेगी रोक
Delhi
RPSC RAS मुख्य परीक्षा का शेड्यूल जारी
शिक्षा
राजस्थान में ग्राम पंचायत और निकाय चुनाव कब होंगे? सरकार और आयोग चुप
राजनीति राजस्थान
बिना सूचना अनुपस्थित ग्राम विकास अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस
खाजूवाला
दुष्कर्मी तांत्रिक का आश्रम ढहा, बुलडोजर चला
श्रीडूंगरगढ़
हीटवेव का कहर: श्रीगंगानगर बना देश का सबसे गर्म शहर, सड़कों पर सन्नाटा
राजस्थान श्रीगंगानगर

You Might Also Like

बीकानेर

शिक्षकों ने की नए मानदंडों में संशोधन की मांग

Published June 10, 2025
बीकानेर

बीकानेर में बीडीए की कार्रवाई, अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोज़र

Published June 10, 2025
बीकानेर

बीकानेर दौरे पर आएंगे कर्नल राठौड़, पूर्व सैनिकों से करेंगे संवाद

Published June 10, 2025
बीकानेर

राहुल गांधी के आरोपों के बाद चुनाव आयोग ने साझा किया चुनाव डेटा

Published June 9, 2025

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

Join WhatsApp Group

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?