Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: आखिर सम्मान से खत्म हुआ महापौर का धरना
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > आखिर सम्मान से खत्म हुआ महापौर का धरना
बीकानेरराजनीति

आखिर सम्मान से खत्म हुआ महापौर का धरना

admin
admin Published August 9, 2022
Last updated: 2022/08/09 at 4:38 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। नगर निगम की महापौर और आयुक्‍त के बीच चल रहे विवाद के बीच आयुक्‍त गोपाल राम बिरदा को छुट्टी पर भेज दिया गया है। भाजपा नेताओं ने यह दावा करते हुए अनिश्‍चितकालीन धरना समाप्‍त कर दिया है। धरना समाप्ति पर जहां भाजपा नेताओं ने मिठाईयां बांटकर खुशियां मनाई। लेकिन राजनीतिक जानकारों की माने तो यह महज सम्मान स्वरूप धरना समाप्त कर भाजपा ने अपनी लाज बजाई है। जबकि यह पहले ही दिन संभागीय आयुक्त को दिए ज्ञापन में आयुक्त को छुट्टी पर भेजकर एक बारगी हटाने की कहानी घड़ी जा चुकी थी। जिसकी परिणति आज हुई है। वैसे राजनीतिक रूप से इसे अलग अलग मायनों में देखा जा रहा है। कोई इसे महापौर की जीत बता रहा है तो कोई शिक्षा मंत्री डॉ कल्ला की राजनीतिक हार। लेकिन धरने के पहले ही दिन सम्मानजनक धरना उठाने के लिये महापौर समर्थक रास्ते ढूढऩे में जुट गये थे। आपको बता दें कि आयुक्‍त से विवाद के चलते महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित, उपमहापौर राजेन्‍द्र पंवार व भाजपा नेता कलक्‍ट्रेट के समक्ष धरने पर बैठ गए। इस बीच, आज वरिष्‍ठ भाजपा नेता सत्‍यप्रकाश आचार्य ने धरनार्थियों को बताया कि आयुक्‍त को हटा दिया गया है तथा उनके पास पर ए.एच. गौरी को नगर निगम आयुक्‍त का अतिरिक्‍त चार्ज दिया गया है। इस दौरान महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित ने इसे लोकतांत्रिक व्‍यवस्‍था तथा भाजपा कार्यकर्त्‍ताओं के संघर्ष की जीत बताया। हालांकि, आयुक्‍त को छुट्टी पर भेजने संबंधी आदेश की प्रति भाजपा नेताओं ने साझा नहीं की है। इधर, ए.एच. गौरी ने बातचीत में बताया कि वे अभी बीकानेर से बाहर है तथा उन्‍हें चार्ज मिलने के संबंध में कोई जानकारी नहीं है। उपमहापौर राजेन्‍द्र पंवार, महामंत्री मोहन सुराणा,प्रदीप उपाध्‍याय, मनीष सोनी ने भी इसे कार्यकर्त्‍ताओं की एकता की जीत बताया।


Share News

admin August 9, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Leave a comment

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Latest Post

बीकानेर में संविधान के 75 वर्ष पूर्ण होने पर सेमिनार, मुख्य न्यायाधीश करेंगे संबोधित
बीकानेर
बीकानेर में पूर्व सरपंच की हत्या से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
बीकानेर
राजस्थान पुलिस ने साइबर हमलों से बचाव के लिए जारी की चेतावनी, जानिए जरूरी उपाय
राजस्थान
कैलिफोर्निया में भारतीय इंजीनियर की पुलिस फायरिंग में मौत, परिवार ने उठाए सवाल
देश-दुनिया
Daily Horoscope: Know Today's Predictions
दैनिक राशिफल: जानें आज का भविष्यफल
राशिफल
कोटगेट में अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत, पुलिस ने दर्ज किया मामला
बीकानेर
इन्फ्लुएंसर बहनों मोनिका-करिश्मा राजपुरोहित गिरफ्तार, ढोला मारू विवाद में कार्रवाई
बीकानेर
मदन राठौड़ बोले: काली बाई और मानगढ़ पाठ हटाने की बात अफवाह है
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर में संविधान के 75 वर्ष पूर्ण होने पर सेमिनार, मुख्य न्यायाधीश करेंगे संबोधित

Published September 19, 2025
बीकानेर

बीकानेर में पूर्व सरपंच की हत्या से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Published September 19, 2025
बीकानेर

कोटगेट में अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Published September 18, 2025
बीकानेर

इन्फ्लुएंसर बहनों मोनिका-करिश्मा राजपुरोहित गिरफ्तार, ढोला मारू विवाद में कार्रवाई

Published September 18, 2025
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
Join WhatsApp Group

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?