


बीकानेर। नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत व्यास कॉलोनी पुलिस ने दो जनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 23 ग्राम एम डी बरामद किया। जिनमे पकड़े गए आरोपी में एक आरएसी का सिपाही भी शामिल है। जानकारी के अनुसार आज सुबह बीकानेर व्यास कॉलोनी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 80 फिट रोड पर दो जनों को 23 ग्राम MD के साथ गिरफ्तार किया है। तनवीर पठान उर्फ बाबू पठान और आर ए सी में तैनात पुलिस कर्मी मनोज कुमार विश्नोई है। दोनो आरोपियों को गिरफतार किया और उनसे पूछताछ कर रही है।
